सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा

Tripoto
1st Apr 2021
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Day 1

एक समय था जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता था और महिलाओं को ज्यादा पढ़ाया भी नही जाता था। इसलिए महिलायें अपने आप पर भरोषा करने में भी डरती थी। परन्तु आज का युग बहुत बदल चुका है अब महिलाए भी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का हौसला रखती है। महिलाओं की शिक्षा में भी हर साल वृद्धि होती जा रही है। आज कल महिलायें अकेले एक देश से दूसरे देश घूमने जा सकती है। हालाकि महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोच कर आज भी महिलाए थोड़ा सा डर जाती है। परन्तु दुनिया इतनी भी बुरी नही है जितना हम सोचते है। 

आजकल घूमने-फिरने का क्रेज पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं में भी बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। पहले जहाँ महिलाओं के लिए अकेले घूमना एक बड़ा और मुश्किल टास्क हुआ करता था वहीं अब ये एक ट्रेंड बनता जा रहा है। अकेले घूमने में किसी तरह की कोई टेंशन नहीं होती आप जहाँ चाहे जब तक चाहे उस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बशर्ते वो जगह सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहतर हो। 

अगर आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश कर रही हैं जो सेफ एंड बेस्ट हो। तो ऐसे देशों की कोई कमी नहीं। दुनिया में ऐसे देश हैं जो महिलाओं के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। जहाँ महिलाएं बिना किसी डर और रोक—टोक के पूरी आजादी के साथ एंजॉय कर सकती हैं। और साथ ही अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है और यात्रा का आनंद ले सकती है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

ऑस्ट्रिया

Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav

दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थानों में से आस्ट्रिया भी बहुत खूबसूरत देश है। अकेली महिलाओं के घूमने जाने वाले स्थानों में आस्ट्रिया का प्रमुख स्थान है। अंतरराष्ट्रीय महिला यात्रा केंद्र की सूची में ऑस्ट्रिया सर्वश्रेष्ठ महिलाओं की सूची में चौथे स्थान पर है। जो भी पर्यटक बहुत तनाव महसूस करते है आस्ट्रिया उनकी सारी चिन्ताएं परेशानियाँ ख़त्म करने वाला शानदार देश है। आस्ट्रिया में बर्फ में लिपटी हुई पर्वत की चोटियाँ,आस्ट्रिया के सुन्दर हरे जंगल और यहाँ की झील आकर्षण के केंद्र माने जाते है। सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए ऑस्ट्रिया एकदम परफेक्ट देश है।

एम्सटर्डम

Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav

दुनिया के आकर्षक स्थानों में से एक एम्स्टर्डम पर्यटन स्थान भी बहुत शानदार है। इस शहर में आपको पुरानी संस्कृति के बहुमूल्य साक्ष्य मिलेंगे। जिनके बारे में जान के आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। खुशियाँ मनाने में एम्स्टर्डम का मुकाबला कोई और शहर नही कर सकता है। यह जगह चिल आउट वाइब के लिए बहुत फेमस है। अकेली महिला पर्यटक के लिए भी यह स्थान बहुत सुरक्षित देशों में से एक है।

चिली

Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav

दुनिया के शानदार देशों में चिली भी बहुत आकर्षक देश है घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए चिले एक बेहद खास और फेमस डेस्टिनेशन है। चिली फ़िल्मी दुनिया के सामान आकर्षक है। चिली में एक अटाकामा नामक रेगिस्तान है जोकि दुनिया का सबसे शुष्क रेगिस्तान है। सेंटियागो की सुन्दर पहाड़ियां पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। चिली समुद्री तट के कारण एक कैम्पिंग स्पॉट भी बन गया है। ग्लोबल पीस इंडेक्स में चिली चौबीसवें स्थान पर है। चिली में अपराध दर बहुत ही कम है, इसलिए यह सोलो फीमेल ट्रैवलिंग के लिए बहुत सुरक्षित क्षेत्र है।

उरुग्वे

Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav

दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में उरुग्वे बहुत ही आकर्षक देश है जो कि ब्राजील के पास स्थित है। उरुग्वे ज्यादा बड़ा देश नही है परन्तु छोटा देश होने के बाद भी यह बहुत सारे पर्यटन स्थानों को अपने में समेटे हुए है। उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो है। मोंटेवीडियो में सुन्दर समुद्र तट है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आएंगे। उरुग्वे के प्रसिद्ध रिसोर्ट में पंटा डेल एस्टे सबसे फेमस रिसोर्ट है। उरुग्वे में कई स्थान ऐसे है जो बहुत ही शांत है जहाँ आप अकेले में वक्त बिताकर सुकून प्राप्त कर सकते है। उरुग्वे में अपराघ दर भी बहुत कम है इसलिए उरुग्वे महिलाओं के लिए भी सुरक्षित स्थानों में से एक है। सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए उरुग्वे एकदम परफेक्ट देश है।

स्विट्जरलैंड

Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav

स्विट्ज़रलैंड पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत जगह है। स्विट्ज़रलैंड दुनिया के सबसे आकर्षक देशो में से एक है।अपनी खूबसूरती के कारण स्विट्जरलैंड को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यूरोप का दिल कहे जाने वाला स्विट्जरलैंड टूरिस्ट के बीच काफी लोकप्रिय है। सांस्कृतिक विविधता, आकर्षक नजारे और महानगरों का परिदृश्य इस देश की खूबसूरती को चार चांद लगाता है। ग्लोबल पीस इंडेक्स मुताबिक, स्विट्जरलैंड दुनिया का सातवां सबसे शांत देश है जहां अकेली महिलाएं घूमने जा सकती हैं। और बिना किसी डर के यहाँ के टूरिज्म का लुत्फ उठा सकती हैं।

बेल्जियम

Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav
Photo of सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 6 देश,जहाँ बेफ्रिक होकर कर सकती हैं अकेली यात्रा by Smita Yadav

बेल्जियम यूरोप के प्रमुख देशों में से बहुत आकर्षक देशों में गिना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला यात्रा केंद्र की सूची में बेल्जियम का स्थान दसवां है। इसलिए बेल्जियम अकेली महिलाओं की यात्रा की सूचि में सबसे ऊपर है। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है जहाँ की सड़के बहुत ही शानदार है। इस सड़कों पर घूमने का अपना ही मजा है। बेल्जियम देश दुनिया के रत्नों में शामिल है। यहाँ पर विदेशों से लोग अध्यन के लिए आते है। यहाँ सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं को अपनी ही उम्र की कई ट्रैवलर मिल जाती हैं।

क्या आपने भी इन बेहतरीन देशों की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।