भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं

Tripoto
13th Aug 2022
Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia
Day 1

आमिर खान की फिल्म दंगल में एक मशहूर डाईलोग है ना  " म्हारी छोरियां छोरो से कम है के" यह डाईलोग उन ल़डकियों पर बिल्कुल स्टीक बैठता है। जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं और उन्हें अकेले घर से बाहर किसी सोलो ट्रिप पर जाने से रोकते हैं।

Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia

हालांकि वह महिलाएं भी घूमने की अपनी इच्छाएं रखतीं हैं। लेकिन वह अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षित जगहों की जानकारी ना होने के कारण वह अपना सोलो ट्रिप नहीं कर पातीं हैं। तो आज हम आपको महिलाओं की सुरक्षा के साथ उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां वह अपना सोलो ट्रिप का सपना आसानी से पूरा कर सकें।

1) उदयपुर

Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia

उदयपुर एक ऐसी खूबसूरत जगह है। जहां महिलाएं अकेले में आसानी से घूम सकतीं हैं। उदयपुर में आपको बहुत सारी खूबसूरत जगहों का संग्रह देखने के लिए मिल जाएगा। जो कि सिटी पैलेस, लेक पैलेस, मानसून पैलेस, जगमंदिर और पिछोला झील उदयपुर की सबसे ज्यादा देखी जाने बाली जगहों में से एक हैं।

2) पांडिचेरी

Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia

पांडिचेरी का सोलो ट्रिप महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। जहाँ जाकर वह बहुत सारी खूबसूरत जगहों को नजदीकी से निहार सकतीं हैं। जहां उनको समुद्र तट और खूबसूरत सफेद टीले देखने को मिल जाएंगे। यहाँ शांत वातावरण आपको आपार सुकून देने में कारगर साबित होगा।

3) सिक्किम

Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia

सिक्किम की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं आंकी जा सकती है। सिक्किम महिलाओं के अकेले घूमने के लिए उत्तम जगहों में से एक है। सिक्किम में ऊँचे ऊँचे वृक्षों और बहने वाली नदियों को देख किसी का भी मन मंत्रमुग्ध होना लाजमी ही है। सिक्किम के लोग वहाँ आए हुए मेहमानों का सत्कार करने के लिए भी जाने जाते हैं। महिलाएं बिना किसी डर के सिक्किम की खूबसूरती को नजदीकी से निहार सकतीं हैं।

4) मुन्नार

Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia

मुन्नार एक बेहद शान्त और रूह को खुश कर देने वाली जगहों में से एक है।मुन्नार महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है। मुन्नार की खूबसूरती यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। यही कारण है कि यहां आपको देश विदेश से आए हुए पर्यटक आसानी से देखने को मिल जाएंगे।

5) नैनीताल

Photo of भारत की 5 ऐसी जगहें जहां महिलाएं भी अपना सोलो ट्रिप सुविधा पूर्ण तरीके से कर सकतीं हैं by Sachin walia

नैनीताल उत्तराखण्ड में स्थित एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल महिलाओं के सोलो ट्रिप किए जाने वाले स्थलों में प्रसिद्ध स्थान है। जहां आने पर यहाँ की खूबसूरती आपको मंत्र मुग्ध अवश्य कर देगी। नैनीताल के लोग यहां आने वाले पर्यटकों का सत्कार करते नजर आ जाएंगे। महिलाओं को अपने सोलो ट्रिप में नैनी झील, टिफिन टॉप, चाइना पीक, नैना देवी मंदिर जरूर एक्सप्लोर करने चाहिए। जो कि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हैं।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में बताएँ
जय भारत

More By This Author

Further Reads