धार्मिक आस्था के साथ वादियों का भी लेना हैं आनन्द, तो जरूर देखें शिरडी के आस पास के हिल स्टेशन

Tripoto
24th Jan 2022
Photo of धार्मिक आस्था के साथ वादियों का भी लेना हैं आनन्द, तो जरूर देखें शिरडी के आस पास के हिल स्टेशन by Smita Yadav

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी पूरी तरह से भक्ति रस में डूबा हुआ है। मुंबई से लगभग 296 किमी दूर स्थित शिरडी को साईं बाबा के घर के रूप में जाना जाता है। इस छोटी सी नगरी में प्रतिवर्ष हजारों भक्त शिरडी साईं बाबा का आशीर्वाद लेने आते हैं। वैसे यहाँ पर आपको सिर्फ भक्ति रस में रमने का ही मौका नहीं मिलता, बल्कि शिरडी के आसपास कई हिल स्टेशन भी मौजूद हैं, जहाँ से आप प्राकृतिक नजारों को करीब से देख सकते हैं। इस तरह भक्ति रस और प्रकृति की खूबसूरती आपको सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि भीतर से भी पूरी तरह रिचार्ज कर देती है। शिरडी के निकट इन दर्शनीय स्थलों का पर्यटकों के लिए काफी महत्व है। अगर आप शिरडी जा रही हैं तो उसके आस-पास प्राचीन जंगलों और अद्भुत पहाड़ियों से घिरे हिल स्टेशन का भी नजारा जरूर देखें। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह हिल स्टेशन यकीनन बेहद अच्छी जगहें हैं और यहाँ पर आप कुछ बेहतरीन व अविस्मरणीय पल बिता सकती हैं।

सपुतारा:

Photo of धार्मिक आस्था के साथ वादियों का भी लेना हैं आनन्द, तो जरूर देखें शिरडी के आस पास के हिल स्टेशन by Smita Yadav

सपुतारा शिरडी से लगभग 3 घंटे 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। अगर आप शहरी जीवन से दूर कुछ पल बिताना चाहती हैं, तो यहाँ पर अवश्य जाएं। यह समुद्र तल से लगभग 900 मीटर ऊपर है, और देखने व ठहरने के लिए शिरडी के आसपास के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। सपुतारा पश्चिमी घाटों में गुजरात के डांग जिले में एक विचित्र छोटा हिल स्टेशन है, जो अपने खूबसूरती, हरे भरे जंगलों, पहाड़ों और झरनों के लिए फेमस है। सपुतारा गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है, जो अपने पर्यटक आकर्षणों और प्राकृतिक सुन्दरता से हर साल लाखों टूरिस्ट्स को अट्रेक्ट करता है। इस जगह में कई आकर्षण हैं, जैसे बोट क्लब, संग्रहालय और पार्क। सापुतारा में यहाँ कुछ बेहतरीन होटल और रिसॉर्ट भी मौजूद हैं। सपुतारा में वाइल्डलाइफ सैन्चुरी भी है, जो यकीनन आपको रोमांचित करेंगी।

सापुतारा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें:

1.हाटगढ़ किला सपुतारा

2.वंसदा नेशनल पार्क सपुतारा

3.सपुतारा झील सपुतारा

4.सनराइज एंड सनसेट पॉइंट सपुतारा

5.गिरा फॉल्स सपुतारा

6.सपुतारा आदिवासी संग्रहालय सपुतारा

सपुतारा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय:

इस हिल स्टेशन की जलवायु साल भर सुखद और शांत होती है। इसीलिए पर्यटक बर्ष के किसी भी समय सपुतारा के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप पर जा सकते हैं।

कोरोली हिल:

Photo of धार्मिक आस्था के साथ वादियों का भी लेना हैं आनन्द, तो जरूर देखें शिरडी के आस पास के हिल स्टेशन by Smita Yadav

अगर आप प्रकृतिप्रेमी हैं, जो कोरोली हिल्स जाकर आपको काफी अच्छा लगेगा। यह एक प्राचीन हिल स्टेशन है, जो शिरडी से लगभग 3 घंटे की दूरी पर है। यह हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वत के घिरा हुआ हैं। यहाँ पर आकर आप ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकती हैं। कोरोली हिल्स में महाराष्ट्र का पहला ट्रैकिंग संस्थान है, और यहाँ आकर आप ट्रेकिंग भी सीख सकती हैं। इस पहाड़ी स्थल की गिनती राज्य के अज्ञात स्थलों में की जा सकती क्योंकि अभी तक यह हिल स्टेशन सैलानियों की भीड़ से कोसो दूर है। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती और आकर्षणों से अधिकांश पर्यटन अनजान हैं। सह्याद्री पहाड़ी श्रृंखला से घिरा हुआ यह एक खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य है, जो वीकेंड के दौरान मौज-मस्ती करने के लिए काफी खास माना जाता है। आप यहाँ माउंटेन ट्रेकिंग और हाइकिंग का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। यहाँ के नेचुरल ट्रेल्स आपको काफी ज्यादा रोमांचित करने करने का काम करेंगे।

कोरोली हिल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय:

यहाँ का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। लेकिन अगर आप अपने आनंद और मनोरंजन को दुगना करना चाहते हैं, तो यहाँ का प्लान फरवरी से लेकर जून और सितंबर से लेकर अक्टूबर के दौरान बनाएं। इस दौरान यहाँ का मौसम काफी अनुकून बना रहता है।

इगतपुरी:

Photo of धार्मिक आस्था के साथ वादियों का भी लेना हैं आनन्द, तो जरूर देखें शिरडी के आस पास के हिल स्टेशन by Smita Yadav

शिरडी से महज चंद घंटों की दूरी पर मौजूद इगतपुरी को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है। इस छोटे शहर की खूबसूरती मनभावन है। यह शहर प्रकृति प्रेमियों के साथ साथ एडवेंचर पसन्द करने वालों को भी आकर्षित करता है। इसके शानदार किले और पहाड़ियाँ की सुंदरता भी काफी प्रचलित है। यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। इगतपुरी ने अपनी प्रकृति की तरह ही अपनी संस्कृति को भी सजाये रखा है यहाँ पर आपको कई दार्शनिक स्थल तो मिलेंगे ही, साथ ही यहाँ पर कालसुबाई पीक है, जो यहाँ सह्याद्री पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है। वहीं अगर आप कुछ शांत पल बिताना चाहती हैं तो आर्थर झील के समीप बैठना अच्छा रहेगा।

इगतपुरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें:

1.इगतपुरी की त्रिंगलवाड़ी किला

2.इगतपुरी की वैतरणा बांध

3.इगतपुरी की कालसुबाई चोटी

4.इगतपुरी की घाटन देवी मंदिर

5.इगतपुरी की ऊंट घाटी

6.इगतपुरी की विपश्यना इंटरनेशनल अकादमी

इगतपुरी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय:

इगतपुरी आने का सही समय मॉनसून जून से मार्च और सर्दियाँ नवंबर-दिसंबर का मौसम है। बरसात में इगतपुरी की हरियाली अधिक खिल जाती है और हरा रंग भी गहरा हो जाता है। सर्दियों में यहां भिन्न प्रकार के एडवेंचर एक्टिविटी कारवाई जाती हैं।

मालशेज घाट:

Photo of धार्मिक आस्था के साथ वादियों का भी लेना हैं आनन्द, तो जरूर देखें शिरडी के आस पास के हिल स्टेशन by Smita Yadav

700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, मालशेज घाट महाराष्ट्र के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। यहाँ की प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता हैं। यूं तो आप कभी भी यहाँ पर जा सकती हैं, लेकिन मानसून के महीनों में इसके देखने का अलग ही आनंद आता है। इस मौसम में आपको यहाँ पर कुछ विशेष फूलों को देखने का मौका मिलता है। यहाँ पर आप शांत झीलों से लेकर वाटरफाॅल, हाईकिंग ट्रेल्स और बेहतरीन बर्ड लाइफ देख सकती हैं। यहाँ पर कुछ प्राचीन बौद्ध गुफाएँ और शिवनेरी किले भी हैं। वैसे इस जगह का सांस्कृतिक महत्व भी काफी अधिक है, क्योंकि यह महान छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान था। यह हिल स्टेशन मुंबई और पुणे शहर से नजदीक शानदार वीकेंड गेटवे भी माना जाता है। सप्ताहांत के दौरान आप यहाँ सैलानियों को मौज-मस्ती करते देख सकते हैं।

मालशेज में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें:

1.मालशेज के जलप्रपात

2.पिंपलगांव जोगा बांध

3.आजोबा पहाड़ी किला

4.कोकम काड़ा

5.हरिशचंद्रगढ़ का किला

मालशेज घूमने जाने का सबसे अच्छा समय:

यहाँ आने का सबसे सही समय मानसून माना जाता है। आप यहाँ अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी खास माना जाता है। अगर आप कुदरत का कुछ अनोखा रूप देखना चाहते हैं तो यहाँ जरूर आएं।

क्या आपने भी शिरडी के आस पास के इन हिल स्टेशनों की यात्रा की हैं। अपना सफरनामा हमारे साथ साझा करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।