इंडियन रेलवे का ऐसा स्टेशन जो 65 सालो से भूखे यात्रियों को फ्री में कराता है भोजन

Tripoto
19th Jul 2023
Photo of इंडियन रेलवे का ऐसा स्टेशन जो 65 सालो से भूखे यात्रियों को फ्री में कराता है भोजन by Priya Yadav


        भारत के प्रत्येक क्षेत्र की अपनी अलग अलग विशेषता है जिनके कारण वो लोकप्रिय है।इसी प्रकार भारत के प्रत्येक रेलवे स्टेशन की भी अपनी अलग अलग विशेषता है जिसके वजह से लोगो के बीच वो काफी लोकप्रिय है।ऐसी ही एक रेलवे स्टेशन के बारे में आज हम जानेंगे।अपने फ्री में तो बहुत जगहों पर भोजन किया होगा।कभी लंगरों पर तो कभी आश्रमों में अक्सर ही फ्री में खाना वितरित किया जाता है।पर क्या आपने ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में सुना है जो फ्री में खाना खिलाता है।जी हां अपने बिल्कुल सही सुना ऐसा रेलवे स्टेशन जो भूखे यात्रियों और भूखे लोगो को फ्री में भोजन कराता है।आइए जानते इस खास रेलवे स्टेशन के विषय में।

चरखी दादरी रेलवे स्टेशन

चरखी दादरी रेलवे स्टेशन हरियाणा में स्थित है।यह एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है पर इसकी चर्चा बड़े बड़े स्टेशन पर भी की जा रही है।जिसका कारण है वहां चल रहे अभियान के कारण जोकि पिछले 65 सालो से चल रही है।आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पिछले एक या दो नही बल्कि 65 सालों से यह स्टेशन भूखे और बेसहारा लोगों को फ्री में भोजन परोस रहा है।आपकी जानकारी के लिए बता देती हूं कि इस नेक काम करने का श्रेय भारतीय रेलवे को नहीं जाता बल्कि इस नेक काम का श्रेय रामा सेवा दल समिति को जाता है।जो इस नेक काम को पिछले 65 सालो से बिना रुके कर रहा है।

Photo of इंडियन रेलवे का ऐसा स्टेशन जो 65 सालो से भूखे यात्रियों को फ्री में कराता है भोजन by Priya Yadav


1960 में शुरू किया गया था अभियान

इस अभियान की शुरुआत सन 1960 में लाला फकीरचंद के द्वारा की गई थी।उनके द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को आज भी इस संस्था के लोग जारी रखे हुए है।लाला फकीरचंद ने जब यह अभियान शुरू किया था तब यहां केवल 2 किलो आटे की रोटियां बनाकर उसका वितरण किया जाता हैं।लेकिन आज यहां 70 किलो से भी ज्यादा आटे की रोटियो का वितरण किया जाता है और जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है।शुरू में लाला फकीरचंद ने अकेले की 38 सालो तक इस कार्य को जारी रखा था।लेकिन  1998 में जब उनका देहांत हो गया तो शहर के कुछ लोगो ने मिल कर यह समिति बनाई और उनके द्वारा शुरू किए गए कार्य को आगे आज तक जारी रखा।

Photo of इंडियन रेलवे का ऐसा स्टेशन जो 65 सालो से भूखे यात्रियों को फ्री में कराता है भोजन by Priya Yadav


समिति के लोग मिलकर करते है पूरा कार्य

इस नेक कार्य को करने के लिए इस समिति के लोग पूरे मन से मिल जुलकर कार्य करते है।रामा सेवा दल के प्रधान विनोद गोयल ने बताया कि संस्था ने यात्रियों के भोजन बनाने के लिए पांच कर्मचारी लगाए हुए हैं।इन कर्मचारियों के साथ ही साथ सेवा दल के सदस्य भी सुबह के 5 बजे ही उठकर इनके साथ ही कार्य भी जुट जाते है।खाना बनाकर तैयार कर सेवा दल के लोग सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक रेलवे स्टेशन पर आने वाले भूखे यात्रियों को भोजन का वितरण करते है।यही नहीं केवल यात्री ही नही बल्कि ये समिति बेसहारा लोगों को भी भोजन करते है।समिति के लोगो का मानना है कि इस सेवा भाव से  मन को सुकून मिलता है।

सलाम है ऐसी सेवा भावना को जिससे एक दो नही बल्कि न जाने कितने ही भूखे लोगो का पेट भरता है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।