सूरज की इंद्रधनुषीय अंगूठी देख कर हैरान हैं लोग ! क्या आपने देखा ये अनोखा नज़ारा?

Tripoto
Photo of सूरज की इंद्रधनुषीय अंगूठी देख कर हैरान हैं लोग ! क्या आपने देखा ये अनोखा नज़ारा? 1/2 by Bhawna Sati

क्या आप इस दुनिया के रहस्यों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं? क्या आप सिर्फ सूर्योदय देखने के लिए यात्राओं पर जल्दी उठते हैं? क्या आप सूर्यास्त का पीछा करते हुए दौड़ते हुए दिखते हैं? फिर आपको इस दुर्लभ घटना पर एक नज़र डालने की ज़रूरत है, जिसने बैंगलोर वासियों को अचंभे में डाल दिया।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

सूरज की चमकती अंगूठी

सूर्य के चारों ओर एक रहस्यमयी इन्द्रधनुष है और ये नज़ारा बिल्कुल किसी सपने सा ही है, या फिर किसी साइ-फाइ फिल्म का कोई सीन। नीचे दी गई तस्वीर को बेंगलुरु के बागमैन टेक पार्क से लिया गया।

सन हेलो या सूर्य प्रभामंड के नाम से जाने वाला ये नज़ारा एक दुर्लभ घटना है जो रोशनी के वातावरण में मौजूद बर्फ के छोटे क्रिस्टल के अपवर्तन या रिफ्रैक्शन होने के कारण होती है। ये अपवर्तन एक आकर्षक प्रिज्म इफेक्ट बनाता है जिससे सूर्य से करीब 22 डिग्री दूर रोशनी की एक अंगूठी-सी बन जाती है। फिर ये रिफ्रैक्शन सूरज के चारो ओर एक प्रभामंडल बना लेता है जो इंद्रधनुष के रंगों में रंगा नज़र आता है। अब ऐसा नज़ारा आपको रोज़ तो देखने को नहीं मिलता!

लेकिन इसका मतलब क्या है?

अगर कुछ कहानियों की मानें तो सूर्य के चारों ओर एक प्रभामंडल दुनिया के करीब आते अंत का प्रतीक है। हालांकि, यह देखते हुए कि प्रभामंडल दुनिया के अन्य हिस्सों में पहले भी देखा गया है, यह केवल एक कहानी ही है जिसका मकसद सिर्फ मनोरंजन है। तो इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि आप चिंता में पड़ जाएँ।

करना है। तो यह कुछ भी नहीं है जिसके बारे में आपको चिंता होनी चाहिए।

क्या आपने भी ऐसी आकृति अपने शहर में देखी है? हमें नीचे कॉमेंट्स में में बताएं!

आपकी यात्राओं के अनोखे किस्से संजोए बैठे है? यहाँ Tripoto पर एक ब्लॉग बनाकर उन्हें शेयर करें!

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।