गुजरात

Tripoto
15th Apr 2019
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Day 1

गुजरात में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन

अहमदाबाद – अहमदाबाद में दूर दराज से भारी संख्या में पर्यटन घूमने आते हैं। यहां की वास्तुकला में इस्लामी और हिंदू शैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। साबरमति आश्रम/महात्मा गांधी का घर, टेक्सटाइल का केलिको संग्रहालय, अदलज बावड़ी, हाथी सिंह जैन मंदिर, कांकरिया झील, भद्र किला, हिलती मीनारें आदि यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

गांधीनगर – गुजरात की राजधानी गांधीनगर में घूमने लायक कई स्थान हैं। शामलजी, बच्चों का पार्क, सरिता उद्यान, हिरण पार्क, अक्षरधाम मंदिर और बाॅटनिकल गार्डन यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा यहाँ के बाजार भी खरीददारी के लिए काफी बेहतरीन हैं।

जामनगर – जामनगर में वास्तुकला के कुछ उत्कृष्ट नमूने दर्शाते किलों, महलों और धार्मिक स्मारकों की भरमार है जिनमे प्रमुख हैं – कोठा गढ़, विलिंगटन क्रीसेंट, लखोटा किला, धूपघड़ी, जामसाहब महल, बोहरा हजीरा, लखोटा संग्रहालय, रनमल झील, आदिनाथ मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, भीड़ भंजन मंदिर, शांतिनाथ मंदिर और बेट द्वारका बीच रोजी।

वडोदरा – गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाला वडोदरा गुजरात की संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। लक्ष्मी विलास पैलेस, स्वामीनारायण मंदिर, ईएमई मंदिर वडोदरा, वडोदरा संग्रहालय और आर्ट गैलरी, सयाजी बाग वडोदरा, खजुराहो बाजार, महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय यहाँ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

पावागढ़ – पावागढ़ एक छोटा हिल स्टेशन है जो गुजरात का प्रमुख पर्यटन स्थल है। पावागढ़ को विश्व विरासत स्थल का दर्जा भी मिल चुका है। चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क, पावागढ़ हिल, कालिका माता मंदिर, पावागढ़ मंदिर, माची हवेली और सदनशाह पीर दरगाह यहाँ के प्रमुख दार्शनिक स्थल हैं।

पोरबंदर – पोरबंदर में आपको कई प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी। यहाँ का कीर्ति मंदिर, आर्य कन्या, गुरुकला, सुदामा मंदिर, भरत मंदिर और तारामंडल काफी प्रसिद्द दार्शनिक स्थल हैं।

आणंद – आणंद शहर ‘अमूल डेयरी’ और ‘दूध क्रांति’ के लिए प्रसिद्द है। यहाँ राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और आणंद कृषि विश्वविद्यालय भी है। इसके अलावा यहाँ का स्वामीनारायण मंदिर, रणछोड़ डाकोर मंदिर, अमूल डेयरी संग्रहालय, फ्लो आर्ट गैलरी, सरदार वल्लभभाई पटेल और वीर विट्ठल पटेल मेमोरियल देखने लायक जगहें हैं।

जूनागढ़ – गुजरात में खूबसूरत गिरनार हिल के आधार पर स्थित जूनागढ़ में कई भव्य मंदिर और प्राचीन इमारतें देखने को मिलती हैं। जूनागढ़ की सुंदरता काफी मनभावक है। अक्षर मंदिर, भावनाथ मंदिर, दातार हिल, दरबार हाॅल संग्रहालय, सम्राट अशोक के चट्टान शिलालेख, गिरनार पर्वत जूनागढ़, हड़प्पा युग के अवशेष और सक्का बाग चिडि़याघर यहाँ के लोकप्रिय दार्शनिक स्थल हैं।

सासन गिरी – सासन गिरी मुख्य रूप से यहाँ स्थित शेर अभयारण्य के लिए प्रसिद्द है। यह गिर पहाडि़यों के उत्तर और पश्चिम में स्थित है जहाँ भारी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं।

सूरत – ताप्ती नदी के किनारे बसा सूरत शहर एक समय में एक प्रमुख मुगल व्यापारिक बंदरगाह हुआ करता था। व्यापार के लिए भी सूरत की अपनी अलग पहचान है। यहाँ का चिंतामणि जैन मंदिर, डच गार्डन, सरदार पटेल संग्रहालय और जवाहर लाल नेहरु गार्डन मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

दोस्तों, उम्मीद है गुजरात में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।

Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122
Photo of गुजरात by zeeshan1122