कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश

Tripoto
9th Jun 2021
Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav
Day 1

आजकल बारिश का सुहाना मौसम शुरू हो गया है। ऐसे समय में दोस्तों का साथ हो और एक ऐसी जगह घूमने के लिए जाया जाए जहाँ प्राकृतिक नजारों के साथ दोस्ती को ओर मजबूत बनाया जा सकें। और बजट भी कम लगें। तो ऐसी जगहों में सबसे ऊपर माना जाता है दक्षिण भारत का कर्नाटक राज्य। कर्नाटक राज्य पर्यटन की दृष्टि से दुनियाभर में प्रसिद्द है। यहाँ पर ऐसी कई जगहें हैं जहाँ घूमने का आनंद लिया जा सकता हैं। आज मैं आपको कर्नाटक के उन प्रसिद्द जगहों के बारे में बताऊंगी, जहाँ एक बार तो घूमने के लिए जाना ही चाहिए। तो आइये जानते हैं कर्नाटक की इन प्रसिद्द जगहों के बारे में।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

जोग फॉल्स

Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav

जोग फॉल कर्नाटक में स्थित है और यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। यह करीब 830 फीट ऊंचा है। जोग फॉल के पास जोग गांव भी स्थित है। जोग फॉल को गेरुसोप्पे फॉल, जोगा जलपथा और जोगाडा गुंडी के नाम से भी जानते हैं। वर्ल्ड वॉटरफॉल की लिस्ट में इसे 13वें नंबर पर रखा गया है। यह एक नहीं, बल्कि 4 वॉटरफॉल का ग्रुप है। यह हरे भरे जंगल के बीच स्थित है और काफी खूबसूरत नजर आता है। ट्रैकिंग करके ट्रैवलर्स जोग फॉल जाते हैं। गर्मियों में ठंडक का मजा लेने के लिए आप कर्नाटक के जोग फॉल्स का लुख्त उठा सकते हैं।

हम्पी

Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav

हम्पी एक गाँव और मंदिर का शहर है, जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साईट का भावी दर्जा दिया है, और हम्पी में हमें बहुत से इतिहासिक स्मारक और धरोहर दिखायी देते है। अपने समय में यह दुनिया के सबसे विशाल और समृद्ध गाँवों में से एक था। यह विजयनगर शहर के खंडहरों में ही स्थित है, और यह जगह अपने ज़माने में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। हम्पी धर्म के लोग भी विजयनगर में ही रहते थे और उन्होंने अपने साम्राज्य में विरूपाक्ष मंदिर और बहुत से इतिहासिक स्मारकों का निर्माण भी किया था। हम्पी की गोल चट्टानों और टीलों पर बने मंदिर, तहखाने, पानी का खंडहर, बड़े-बड़े चबूतरे और 500 वास्तुशिल्प संरचनाएं टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करती है।

नंदी हिल्स

Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav

नंदी हिल्स में आप एक साथ पहाड़, नदी और सरोवर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। अगर आप हवाओं से बात करना चाहते हैं तो आप यहाँ आ सकते हैं। यहाँ का माहौल शांतिपूर्ण है। 600 मीटर की ऊंचाई पर एक चट्टान है जिसे “टीपू ड्रॉप” के नाम से जाना जाता है। टीपू सुल्तान अपराधियों को सजा देने के लिए इसी चट्टान से उठाकर फेक देता था। बेंगलुरु के लोगों के अनुसार, यहां से फेके गए लोगो की आवाजें आज भी सुनाई देती है। नंदी हिल्स, ऊबड़-खाबड़ और घुमावदार रास्ते के कारण से बाइकर्स राइड के लिए काफी मशहूर है।

अगुंबे

Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav

एक छोटा सा गाँव है अगुम्बे। पश्चिमी घाट के वनों में कर्नाटक राज्य में बसा यह गाँव प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। यही कारण है कि गुजरे जमाने के प्रसिद्ध सीरियल मालगुडी डेज की शूटिंग भी यहीं हुई थी। अगुंबे जिसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है, मानसून सीजन के लिए काफी फेमस है। बारिश का मजा लेने के लिए फेमस इस हिल स्टेशन में आप रेनफॉरेस्ट का भी मजा ले सकते हैं।यहाँ घूमने के लिए कई स्थान हैं। कर्नाटक के शिमोगा जिले में बसा यह गाँव बेंगलोर से 357 एवं मंगलोर से 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ से अरब सागर मात्र 55 किलोमीटर है। यहाँ घूमने के लिए कई जगह हैं।

मंगलौर का फेमस खाना

Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav

किसी भी शहर जाओ तो अनोखे और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ मिलेंगे। परन्तु बंगलुरु की बात ही अलग है। आपको इस क्षेत्र के सभी व्यंजनों का आनंद मिलेगा। लेकिन साथ ही यह एक महानगर भी है जहाँ देश भर के लोग आ बसे हैं। टूरिस्ट प्लेस के साथ-साथ इस शहर का खाना भी दुनियाभर में मशहूर है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्ट भी यहाँ का खाना खाए बिना नहीं जाते। यहाँ का खाना जैसे कोरी रोटी, नीर डोसा, पिट रोड, दुकरा मांस और खली आदि खास नारियल डालकर बनाया जाता है। यहाँ के खाने का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। इसका मतलब यह निकलता है कि जायके का अनूठा मिश्रण जो आपको यहाँ मिलेगा, शायद ही कभी, कहीं और मिल जाए। तो यदि आप यहाँ के रहने वाले हैं या शहर घूमने आये हैं, इस शहर कि सभी अद्भुत भोजन का आनंद लेने के लिए समय जरूर निकालें।

चन्नापटना खिलौने

Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav
Photo of कम बजट में दोस्तो के साथ अगर घूमने का हैं प्लान, तो कर्नाटक की ये जगहें आपको नहीं करेंगी निराश by Smita Yadav

घर की सजावट के लिए आप यहाँ के स्पेशल खिलौने ले सकते हैं। लकड़ी के बने ये रंग-बिरंगे खिलौने आपको पूरे भारत में कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। आप चाहे तो यहाँ के खिलौने जैसे घर, जानवर, खिलौने, गाड़ियां, कर्नाटक के स्थानिय नृतक, दूल्हा-दुल्हन आदि किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

कर्नाटक कैसे पहुंचे

कर्नाटक एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ की सांस्कृतिक विरासत और वन्य जीवन का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। अगर आप कर्नाटक की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यहाँ आप तो भारत के प्रमुख शहरों और दुनिया भर के किसी भी कोने से पहुंच सकते हैं। पर्यटक कर्नाटक की यात्रा हवाई, रेल और सड़क नेटवर्क द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार आसानी से कर सकते हैं।

हवाई मार्ग से: कर्नाटक की यात्रा अगर आप हवाई जहाज द्वारा करना चाहते हैं तो यहाँ 6 प्रमुख हवाई अड्डे हैं।, जो भारत के साथ दुनिया के कई देशों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। कर्नाटक के प्रमुख हवाई अड्डों में बैंगलोर, मैंगलोर, हम्पी, हुबली, बेलगाम, बीजापुर और मैसूर के नाम शामिल है। मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और बैंगलोर में एचएएल हवाई अड्डा दो ऐसे हवाई अड्डे हैं जहाँ के लिए आप दुनिया के किसी भी प्रमुख देश से फ्लाइट ले सकते हैं।

ट्रेन से: अगर आप रेल मार्ग द्वारा कर्नाटक की यात्रा करना चाहते हैं तो कर्नाटक व्यापक रेल नेटवर्क के माध्यम से देश के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। देश के प्रमुख शहरों से कर्नाटक के लिए कई सुपरफ़ास्ट ट्रेन भी उपलब्ध हैं।

सड़क मार्ग से: अगर आप सड़क मार्ग द्वारा कर्नाटक की यात्रा करना चाहते हैं तो कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसें राज्य को अन्य प्रमुख शहरों और राज्यों से जोड़ती है। इसके साथ ही NEKRTC और NWKRTC कर्नाटक में दो अन्य सड़क परिवहन निगम हैं, जो दूरदराज के इलाकों और अन्य स्थानों से सड़क मार्ग द्वारा यात्रा को सुलभ बनाते हैं। इस प्रकार आपको यहाँ आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्या आपने भी कर्नाटक की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।