बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी।

Tripoto
7th Aug 2023
Photo of बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। by Smita Yadav
Day 1

पश्चिम बंगाल, बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्व में हिमालय तक फैला हुआ एक बेहद ही खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। जो कि अपने इतिहास, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। बंगाल की खूबसूरती गांवों, कस्बों से लेकर शहरों तक हर जगह फैली हुई है। पश्चिम बंगाल बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटक एक बार जरूर आते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में पश्चिम बंगाल की उन खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से ही एक शहर की जानकारी लेकर आएं हैं जिसकी खूबसूरती देखने के बाद हर पर्यटक तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाता है। तो आइए जानते हैं।

बर्धमान

Photo of बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। by Smita Yadav

दोस्तों, बर्धमान, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय आसनसोल में स्थित है। यह पश्चिम बंगाल के मध्य हिस्से में स्थित है। इस जिले का इतिहास वैसे तो बहुत ही प्राचीन है। जिसकी वजह से यह जगह प्रसिद्ध हैं। इस जिले के नाम की उत्पत्ति जैन धर्म के 24वें तीर्थकर के नाम पर मानी जाती है। महावीर स्वामी का एक नाम वर्धमान भी था जिसके नाम से ही इस जिले का नाम रखा गया है। जहाँगीर के समय में इस स्थान का नाम बढ़ ऐ दीवान रख दिया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यहाँ पर कई मुस्लिम शासकों ने शासन किया था। 7 अप्रैल 2017 को इस जिले को विभाजित कर दो नए पूर्व तथा पश्चिम वर्धमान जिले का निर्माण किया गया।

बर्धमान में घूमने की जगहें

1. दामोदर रिवर साइड

Photo of बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। by Smita Yadav

दोस्तों, दामोदर रिवर साइड, बर्धमान की एक ऐसी जगह है जहाँ सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जब भी बर्धमान की किसी बेहतरीन और शांत जगह घूमने की बात होती है तो सबसे पहले दामोदर रिवर साइड का नाम ज़रूर आता हैं। अधिकतर लोग यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहाँ का नजारा इतना खूबसूरत हैं कि नदी के किनारे हमेशा आपको कई लोग घूमते हुए दिखाई दें जायेंगे। यहाँ कई लोग अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी आते रहते हैं। यहाँ का शांत माहौल इस जगह की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ता हैं।

2. द डियर पार्क

Photo of बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। by Smita Yadav

बर्धमान के इस खूबसूरत पार्क में आपको सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि हर तरफ हिरण ही हिरण दिखाई देंगे। अगर आप को प्रकृति से प्रेम हैं और आप अपने चारों तरफ हरियाली वाली जगह पर घूमना पसंद करते हैं, तो फिर आपको द डियर पार्क ज़रूर आना चाहिए। यहाँ पर आपको चारों तरफ हरियाली छाई हुई मिलेगी। साथ ही मन को सुकून पहुंचने वाला शांत वातावरण भी मिलेगा। अगर आप यहाँ आते हैं तो इस पार्क में आपको अन्य प्रवासी पक्षी भी आपको देखने को मिल जायेंगे। अगर आपका यहाँ रुकने का प्लान हो तो इस पार्क में आपको गेस्ट हाउस भी मिल जायेगा। जहाँ आप आसानी से रात भर के लिए स्टे भी कर सकते हैं।

3. 108 शिव मंदिर

Photo of बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। by Smita Yadav

108 शिव मंदिर जिसे नव कैलाश शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, वह पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में अंबिका कालना गांव में कालना राजबाड़ी के प्रांगण में स्थापित है। यह मंदिर एक गोलाकार आकार में निर्मित है, जो बेहद ही भव्य दिखाई देता है। मंदिर परिसर की बाहरी गोलाई के सभी मंदिरों में काले रंग के शिवलिंग और अंदर की गोलाई के सभी मंदिरों में सफेद रंग के शिवलिंग स्थापित हैं। कहा जाता है कि सफेद रंग का शिवलिंग महादेव की शांत मुद्रा और काले रंग का शिवलिंग उनके रुद्रावतार का प्रतीक है। साल भर इस मंदिर में स्थानीय और दूर-दूर से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है विदेशी सैलानी भी इस मंदिर का दर्शन और घूमते पहुंचते रहते हैं लेकिन खास तौर पर सावन के महीने में इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। 108 नव कैलाश शिव मंदिर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 और शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

4. कृष्णा सायर पार्क

Photo of बर्धमान: पश्चिम बंगाल की ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। by Smita Yadav

कृष्णा सायर पार्क बर्धमान का एक चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह पार्क 33 एकड़ में फैला हुआ हैं। इस पार्क का निर्माण 16वी शताब्दी में हुआ था। और इस पार्क की खूबसूरती आज भी बरकरार हैं। दूर दूर से पर्यटक इस पार्क को देखने आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस पार्क में एक झील भी हैं। यह झील इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। मानसून के समय झील और पार्क की खूबसूरती चरम पर होती है। इस पार्क में आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। जब भी आप बर्धमान आएं तो इस खूबसूरत पार्क में ज़रूर आएं।

बर्धमान कैसे पहुंचें?

दोस्तों, बर्धमान पहुंचना बहुत ही सरल है। बर्धमान शहर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से मात्र 102 किमी की दूरी पर स्थित है। आप अपनी सुविधा के अनुसार, रेल, हवाई, और सड़क मार्ग द्वारा बर्धमान आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा:-

बर्धमान से सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं कोलकाता से बर्धमान मात्र 102 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कोलकाता हवाई अड्डे से आपको बर्धमान पहुंचने के लिए बस या निजी टैक्सी लेनी होगी। जो आप अपनी सुविधानुसार साधन लेकर बर्धमान पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा:-

बर्धमान का अपना रेलवे स्टेशन है, जो भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।, बर्धमान से कई रेलगाड़ियाँ होकर गुजरती हैं। कोलकाता से बर्धमान तक अक्सर ट्रेनें चलती रहती हैं, जिसमें लगभग 2 घंटे लगते हैं। बर्धमान पहुंचने के लिए आप अन्य प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से भी ट्रेनें ले सकते हैं। बर्धमान रेलवे स्टेशन शहर के मध्य में स्थित है, और आप अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए आसानी से टैक्सी या ऑटो-रिक्शा ले सकते हैं।।

सड़क मार्ग द्वारा:-

बर्धमान राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क के माध्यम से पश्चिम बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। ग्रांड ट्रंक रोड एनएच2 बर्धमान से होकर गुजरती है, जो इसे कोलकाता और दिल्ली से जोड़ती है। कोलकाता से बर्धमान तक नियमित बस सेवाएँ हैं, जिसमें लगभग 2-3 घंटे लगते हैं। बर्धमान पहुंचने के लिए आप टैक्सी या सेल्फ-ड्राइव भी किराये पर ले सकते हैं।

क्या आपने हाल ही में कोई यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads