अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर।

Tripoto
31st Jul 2023
Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, हमेशा की तरह आज भी हम आपके लिए एक बेहतरीन जगह लें कर आए हैं जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। दोस्तों, कर्नाटक का एक शहर है कारवार। जिसकी बात आज इस आर्टिकल में हम आपसे करने वालें हैं। कारवार पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगह में से एक है। अगर आप यहाँ आते हैं तो आपको यहाँ पर एक ही शहर में जंगल, समुद्र तट और ऐतिहासिक इमारतें तीनों देखने को मिल जाएंगी। जो इस शहर की सबसे बड़ी खासियत हैं। वैसे तो यहाँ कई सारी जगहें है घूमने के लिए लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं कारवार के समुद्री तटों के बारे में जो बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक भी हैं। आपको बता दूं कि यहाँ ढेर सारे बीच हैं जिन्हें देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। तो आइए जानते हैं कर्नाटक के इस खूबसूरत शहर के बारे में।

कारवार में घूमने के लिए फेमस बीच

1. रविंद्रनाथ टैगोर बीच

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

दोस्तों, यह बीच कारवार बस स्टॉप से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इसे कारवार बीच भी कहते हैं। और इसे रविंद्रनाथ टैगोर बीच के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आकर आप बीच की खूबसूरती देखने के साथ ही आप यहां के फेमस पार्क, म्यजिकल फाउंटेन, टॉय ट्रेन और फिश हाउस का लुत्फ भी ले सकते हैं। शाम के समय यहाँ काफी भीड़ देखी जाती हैं। इस बीच की खूबसूरत लहरें और यहाँ का बेहतरीन नजारा पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता हैं।

2. माजली बीच

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

दोस्तों, कारवार से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है माजली गांव। यह गांव जिस बीच के किनारे पर बसा हुआ है, उसे ही माजली बीच भी कहा जाता है। यह बीच समुद्र के किनारे बने अपने बेहतरीन कॉटेज और रिजॉर्टस के लिए फेमस है। मजाली बीच पर ठहरने के लिए कई लोकप्रिय रिसॉर्ट है। जहाँ आकर आप रूक सकते हैं। साथ ही यहाँ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्री हाउस और कुटिया भी उपलब्ध हैं जो पर्यटकों को रहने के लिए किराए पर मिलती हैं। यहाँ पर आकर आप स्वीमिंग, कायाकिंग, पेडलिंग, ट्रैकिंग और सनसेट आदि एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।

3. देवबाग बीच

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

कारवार में घूमने के लिए लोकप्रिय जगह में से एक देवबाग बीच भी है। यह बीच शहर के केंद्र से मात्र 4 किमी की दूरी पर स्थित है यह बेहद सुंदर समुद्र तट है। यह बीच घने और खूबसूरत पेड़ों के लिए जाना जाता है। आप चाहें तो यहाँ बस या ऑटो-रिक्शा द्वारा आसानी से पहुंच सकते है। देवबाग बीच अपने साफ पानी और प्यारी रेत के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ आकर आप छुट्टियां बिताने के साथ कई एक्टिविटी जैसे मछली पकड़ने, तैराकी और नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा बीच के किनारे बने रिजॉर्ट और कॉटेज में स्टे कर सकते हैं।

4. कोडीबाग बीच

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

कोडीबाग बीच कारवार का बेहतरीन और प्रसिद्ध बीच है, यहाँ आकर आप अपनी शाम को बेहद हसीन बना सकते हैं। शाम के समय यहाँ के मनोरम दृश्य, ढलते सूरज की रोशनी में और भी बेहतरीन दिखाई देते हैं। अगर आप यहाँ आते हैं तो यहाँ पर सनसेट देखना बिल्कुल भी न भूलें। क्योंकि यह बेहतरीन अनुभव आपको जीवनभर याद रहेगा। अगर आप वॉटर एक्टिविटी के शौकीन हैं तो यह जगह आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। वाटर्स स्पोर्ट्स इंजॉय करने वाले टूरिस्ट यहाँ बड़ी संख्या में आते हैं। इस बीच की सबसे बड़ी खासियत यह भी हैं। कि यह बीच सबसे साफ बीचों में गिना जाता हैं।

कारवार में घूमने की अन्य जगहें

1. सदाशिवगढ़ किला

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

सदाशिवगढ़ किला कर्नाटक के कारवार शहर में स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। दोस्तों, सदाशिवगढ़ किला कारवार के इतिहास में एक प्रमुख स्थान रखता है। इसका निर्माण कार्य मूल रूप से मराठा शासकों द्वारा किया गया था और बाद में अंग्रेजों द्वारा इसकी किलेबंदी की गई। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस किले का नाम हिंदू देवता भगवान सदाशिव के नाम पर रखा गया है, जिनका मंदिर इसके परिसर में स्थित है। किले की वास्तुकला मराठा और ब्रिटिश शैलियों का मिश्रण दर्शाती है, जो विभिन्न युगों के प्रभाव को दर्शाती हैं। तो जब कभी आप कारवार शहर घूमने आए इस ऐतिहासिक किले को ज़रूर देखने जाएं।

2. युद्धपोत संग्रहालय

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

दोस्तों, युद्धपोत संग्रहालय भी कारवार में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह संग्रहालय समुद्र के किनारे स्थित है और इसमें कई युद्धपोत मॉडल और कलाकृतियों का संग्रह है। संग्रहालय में पुस्तकालय और अनुसंधान सुविधाएं भी आपको उपलब्ध मिलेंगी। पर्यटक शहर के केंद्र से बस या टैक्सी द्वारा आसानी से संग्रहालय तक पहुँच सकते हैं। इस संग्रहालय का प्रवेश शुल्क 15 रुपये प्रति व्यक्ति है, और यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे और शाम 4.30 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुला रहता हैं।

3. नरसिंह मंदिर

Photo of अगर एक साथ करनी हो कई बीच की सैर,तो पहुंचें कर्नाटक के इस मशहूर शहर। by Smita Yadav

दोस्तों, नरसिंह मंदिर कारवार शहर से लगभग दो किमी दूरी पर स्थित है आप चाहें तो यहाँ पैदल भी जा सकते हैं। दोस्तों, कारवार स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को पूरी तरह समर्पित है साथ ही पारंपरिक द्रविड़ वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। नरसिंह मंदिर के परिसर में आपको प्राचीन कलाकृतियों के संग्रह के साथ ही एक अद्भुत संग्रहालय भी देखने को मिलता है। यहाँ आने वाले पर्यटक मंदिर परिसर से ही शहर के सुंदर दृश्यों का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ के लोगों में इस मंदिर को बहुत मान्यता हैं।

कारवार आने का सही समय

कारवार आने के लिए सबसे बेहतरीन समय मार्च से अक्टूबर तक माना जाता हैं। लेकिन मौसम में ज्यादा परिवर्तन न होने के कारण यहाँ पूरे साल पर्यटक देखे जाते हैं। बाकी आप अपनी सुविधानुसार यहाँ कभी भी आ सकते हैं।

कैसे पहुंचें कारवार?

कारवार पहुंचने के लिए आप सड़क, रेल और हवाई तीनों मार्ग में से अपनी सुविधानुसार उपयोग कर सकते हैं। और यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज द्वारा:-

कारवार का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गोवा का डाबोलिम हवाई अड्डा हैं। डाबोलिम एयरपोर्ट दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों के लिए कनेक्शन प्रदान करता है। और गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से कार द्वारा लगभग दो घंटे में आप कारवार आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेलमार्ग द्वारा:-

कारवार रेलवे स्टेशन जो कि नई दिल्ली, बैंगलोर, मैसूर, लखनऊ, चेन्नई, कन्याकुमारी, पुरी, मुंबई, कोयंबटूर, अहमदाबाद, जयपुर और पटना सहित कर्नाटक के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसलिए रेलमार्ग द्वारा अगर आप यहाँ आना चाहते हैं तो आपको यहाँ आने के लिए कई ट्रेनें मिल जायेगी।

सड़क मार्ग द्वारा:-

कारवार अपने आसपास के या दूर के शहर हो सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी यात्रा सेवाओं के माध्यम से आप कारवार बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से कारवार आने के लिए यहाँ कई साधन उपलब्ध हैं। आप अपने सुविधानुसार कार या बस द्वारा यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं।

क्या अपने कारवार की यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।