क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं

Tripoto
21st Dec 2021
Photo of क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं by Smita Yadav
Day 1

अक्सर हम क्रिसमस आने से पहले ही घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं, फिर चाहे वो दिल्ली से बाहर घूमना हो या दिल्ली में ही घूमना हो, दोस्तों या फैमिली को हम पहले से ही बोलकर रखते हैं कि 25 दिसंबर को सब फ्री रहना! क्यों सही कहा न? आपके साथ भी साथ यही होता होगा? अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली में घूमने की कोई बेस्ट जगहें देख रहे हैं, तो ऐसी ठंड में बाहर घूमने की बजाए, हमारे हिसाब से दिल्ली वालों के लिए मॉल में घूमना बेस्ट रहेगा, तो चलिए आपको फिर दिल्ली के कुछ बेस्ट मॉल्स के बारे में बताते हैं। जहाँ आप क्रिसमस की शॉपिंग के साथ साथ घूम भी सकते हैं।

दिल्ली में पैसिफिक मॉल

Photo of क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं by Smita Yadav

दिल्ली के टैगोर गार्डन का पैसिफिक मॉल क्रिसमस के मौके पर काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। हर साल यहाँ क्रिसमस ट्री की थीम बेहद ही खास होती है, कभी लिबर्टी ऑफ स्टेच्यू को यहाँ रखा जाता है, तो कभी जीसस क्राइस्ट को, आप भी क्रिसमस के मौके पर दोस्तों या फैमिली के साथ खूब सारी मस्ती कर सकते हैं, साथ ही शॉपिंग का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। क्रिसमस के दौरान आप इस मॉल कुछ मजेदार एक्टिविटीज को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

डीएलएफ एम्पोरियो, वसंत कुंज

Photo of क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं by Smita Yadav

डीएलएफ एम्पोरियो, सबसे फेमस इंटरनेशनल और इंडियन ब्रांडों के साथ, दिल्ली के बेस्ट मॉल में इसे गिना जाता है। क्रिसमस मनाने के लिए ये जगह भी बेस्ट है, इस दौरान मॉल के बीचों बीच रखे क्रिसमस ट्री को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि लोग रुककर फोटोज खिंचवाना शुरू कर देते हैं। आप यहाँ शॉपिंग के साथ-साथ फूड कोर्ट में दोस्तों या परिवार वालों के साथ खाना पीना भी कर सकते हैं।

दिल्ली का सिलेक्ट सिटी वॉक

Photo of क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं by Smita Yadav

दिल्ली के साकेत का सिलेक्ट सिटी वॉक, क्रिसमस और न्यू ईयर के दिनों मानों, जन्नत जैसा दिखने लगता है। सिर्फ यहाँ की रौनक और खूबसूरती को देखने के लिए लोग दिल्ली एनसीआर से भी आते हैं। हमारी सलाह है कि इस मॉल में दिन में घूमने की बजाए आप रात में जाएं, यहाँ की लाइट्स, क्रिसमस का खुमार आपका दिल जीत लेंगे। ये मॉल अपने बेस्ट ब्रांडेड स्टोर के लिए भी जाना जाता है, जहाँ आप इस फेस्टिवल्स पर कुछ अच्छे डिस्काउंट्स के साथ शॉपिंग कर सकते हैं।

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा

Photo of क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं by Smita Yadav

नोएडा में स्थित यह मॉल हमेशा से दिल्ली के लोगों का पसंदीदा मॉल रहा है। क्रिसमस वाइब इस मॉल में आप 10 दिन पहले से ही देख सकते हैं। बड़ों के घूमने के साथ-साथ ये जगह बच्चों के लिए भी वंडरलैंड से कम नहीं है, आप उन्हें यहाँ सांता से मिला सकते हैं, मजेदार स्पोर्ट्स एक्टिविटीज करवा सकते हैं। हाँ, उनके साथ-साथ आप भी मस्ती करना बिल्कुल मिस न करें।

दिल्ली का वेगास मॉल

Photo of क्रिसमस पर शॉपिंग करना हो या घूमना, दिल्ली के इन फेमस मॉल से बेस्ट कोई और जगह नहीं by Smita Yadav

वेगास मॉल भी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के सबसे अच्छे मॉल में से एक रहा है। यहाँ आपको फिला सॉच जैसे ब्रांड पर अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिल जाएगा। मॉल जा ही रहे हैं, तो यहाँ के सांता से मिलना न भूलें। मॉल में आयोजित होने वाली मनोरंजक गतिविधियां पूरे दिसंबर में लोगों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करती हैं। क्रिस्मस में घूमने का सबसे अच्छा समय शाम के समय ही आता है, तो जब भी आप यहाँ आने का सोचें तो रात के समय ही प्लान करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।