इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे

Tripoto
10th Oct 2023
Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati
Day 1

जैसा की आप को बता दें,नवरात्रि के इस पावन दिनों में अगर आप भी मां दुर्गा का दर्शन करना चाहते हैं तो इन मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाए। दोस्तों, जैसा की आप सभी को पता ही होगा,भारत में हिन्दू धर्म के सबसे पूजनीय देवी मां दुर्गा हैं। और मां दुर्गा को भारत   में कष्टहरणी, पापनाशनी आदि कई शक्ति के नाम से जाना जाता है।दोस्तों आप को बता दें,इस साल नवरात्रि 15अक्टूबर से लेकर 23 तक है और 24 को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि के इस पावन दिनों में भक्त भी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों में जाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में माता का दर्शन करना चाहते हैं तो इन प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में जरूर जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं, कुछ मंदिरों के बारे में।

1.कामाख्या देवी मंदिर

Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati

दोस्तों,नवरात्रि में यहाँ हर रोज हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।इस पवित्र मंदिर का जिक्र पौराणिक कथाओं में भी किया गया है। यह कामाख्या मन्दिर देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। और यह मन्दिर असम की राजधानी गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित कामाख्या देवी मंदिर के नाम से एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है।

2.वैष्णो देवी मंदिर

Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati

दोस्तों, माता वैष्णो देवी के दरबार में तो सबकी ही इच्छा रहती हैं, जाने की मगर कई बार लोग नही जा पाते हैं, कोई कहता है की बुलावा ही नही आया या फिर किसी कार्य के लिए नही जा पाते हैं। तो इस बार नवरात्रों में आप अपने फैमिली के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में जरुर जाए। मान्यताओं के अनुसार जो भी वैष्णो देवी का दर्शन करता है तो उनकी सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं। वैसे तो मां के दरबार में आप कभी भी आ सकते हैं।लेकिन,खासतौर पर नवरात्रों में तो यहाँ पर लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माता वैष्णो देवी का यह मन्दिर समुद्र तल से लगभग 15 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर त्रिकुट पहाड़ियों में स्थित मां वैष्णो देवी का यह पवित्र स्थान है। तो इस नवरात्रि जरूर जाएं माता के दर्शन करने।

3.मनसा देवी

Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati

शायद आपको पता होगा की ऐसा कहाँ जाता है,कि उत्तराखंड में स्थित मनसा देवी का नाम इस विश्वास से पड़ा कि देवी अपने भक्तों की सभी मुरादे पूरी कर देती हैं। और यह मंदिर इस कदर पवित्र है कि उत्तराखंड के लगभग हर शहर से मां का दर्शन करने के लिए तो पहुंचते ही हैं। लेकीन लगभग हमारे भारत के हर राज्य से लोग यहाँ हमेशा आते रहते हैं, खासतौर पर नवरात्रि में तो यहाँ हर दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है। और काफी लोग अपने फैमिली और दोस्तों के साथ माता मनसा देवी के दरबार में दर्शन करने आते है।

5.नैना देवी

Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati

इस मंदिर को भारत में स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। और यह मन्दिर उत्तराखंड के नैनीताल में नैनी झील के किनारे स्थित नैना देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मन्दिर भारत के लगभग हर शहर, जिला और कस्बों में फेमस है। आप को बता दें, की यह मंदिर देवी सती की आंखों के लिए समर्पित है। और कहाँ जाता है कि यह मंदिर उसी जगह बना है जहाँ पर देवी सती की नज़र पृथ्वी पर गिरी थी। आप को बता दें इस मन्दिर की बहुत ही मान्यता है तो अगर आप भी इस नवरात्रों में दर्शन करने जरूर जाए।

6.चामुंडा देवी मंदिर

Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati

माता चामुंडा देवी का यह मंदिर भी 51 शक्तिपीठों में से एक है। जिसकी हमारे हिंदू धर्म में बहुत ही मान्यता है। आप को बता दें, यह मन्दिर हिमाचल प्रदेश में स्थित चामुंडा देवी का मंदिर प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में से एक है।यहाँ स्थापित देवी को दुर्गा मां के सबसे शक्तिशाली अवतारों में एक माना जाता है। और ये भी कहाँ जाता है कि मंदिर के अंदर एक तलाब है, जिसमें डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं।

7.करणी माता मंदिर

Photo of इस नवरात्रि आपकी सारी मुरादे होंगी पूरी आप भी दर्शन करने पहुंचें,मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंदिरो मे by Kumari Swati

जैसा की आप को बता दें,दोस्तो आप को थोड़ा अजीब लगेगा पढ़ने में लेकिन यह हकीकत है। की यह एक ऐसा मंदिर है, जहाँ चूहों का झूठा किया हुआ ही प्रसाद मिलता है। जिन्हें माता की संतान माना जाता है।भारत के पवित्र दुर्गा मंदिरों में से एक करणी माता मन्दिर राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित है। यह मंदिर दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है। इस मंदिर में करीब 25 हजार चूहें है, जिसे करणी माता के संतान माने जाते हैं, आइए आप को बताते है,की अगर ये चूहे किसी खाने की चीज को छू लेते हैं तो हम उसे फेंक देते है, क्योंकि उसको खाने से बीमार होने की संभावना रहती है, लेकिन यहाँ पर इनके झूठे प्रसाद को खाने से भी भक्त नहीं होते है,बीमार क्योंकि यही करणी माता मंदिर का खास प्रसाद माना जाता है। तो एक बार जरूर जाएं,इस खास मन्दिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

More By This Author

Further Reads