ट्रैवल ब्लॉगिंग के हैं शौकीन तो एक बार भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं।

Tripoto
10th Jul 2024
Photo of ट्रैवल ब्लॉगिंग के हैं शौकीन तो एक बार भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं। by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, भारत की कई मशहूर जगहों को देखने के लिए साल भर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अब कई लोगों को इसलिए भी घूमना पसंद है, क्योंकि वह अपने सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लाइक और फॉलो चाहते हैं। इसलिए वह ट्रैवल ब्लॉगर बनकर देश के हर कोने-कोने घूमते हैं और इसे अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। तो अगर आप भी ट्रैवल ब्लॉगिंग करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा वाकई हर किसी को पसंद आएगा।

अराकू

Photo of ट्रैवल ब्लॉगिंग के हैं शौकीन तो एक बार भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं। by Smita Yadav

दोस्तों, बारिश के मौसम में खूबसूरत दिखने वाली सबसे अच्छी जगह में से एक है। यह पूरा क्षेत्र मानसून के दौरान अपनी सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां आने वाले पर्यटक यहां की बेमिसाल खूबसूरती का लुफ्ट उठाते हैं। अगर आप यहां आते हैं तो विशाखापट्टनम से यहां पहुंचना बहुत आसान है। किरंदुल पैसेंजर ट्रेन से भी आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।