'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' को जीना है? बिना जेब ढीली किए, ऐसे कर सकते हैं उन सपनों को पूरा!

Tripoto

ज़िन्दगी मिलेगी न दोबारा

Photo of 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' को जीना है? बिना जेब ढीली किए, ऐसे कर सकते हैं उन सपनों को पूरा! by Khiska Banda

इससे पहले कि आप आगे बढ़ें सुनिश्चित करें कि आप रोमांच, यात्रा और अनुभवों के बारे में अधिक जानकारी के लिए मेरे youtube चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें - यहाँ क्लिक करके

और मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें - instagram.com/khiskabanda

चलो अब मान भी लो!

हम सब वो सपना एक न एक बार देख चुके हैं- अपने अच्छे दोस्तों के साथ वही ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा वाले लम्हे जीने का|

समय गुज़रता जाता है और आपके अन्दर वही मूवी वाले रोमांचक दृश्य घर करते जाते हैं| और फिर शुरू होती है घंटो की सर्च जिसका एकलौता नतीजा निकलता है- निराशा| क्योंकि स्पैन जाने की टिकट ही आपके बजट से ज़्यादा है |

मगर, हमेशा की तरह- जहाँ चाह, वहाँ राह| अगर मैं आपको कहूँ कि आप ये सब और बहुत कुछ भारत से बहर निकले बिना ही कर सकते हैं, तो आपका क्या ख्याल होगा?

तो बिना किसी देर के, आइये चलते हैं एक सफ़र पर जहाँ हम मिलकर ढूंढेंगे भारत में इन रोमांच से भरे खेलों के ठिकाने|

1. स्कूबा डाइविंग: ₹3500 - ₹7000

मूवी में पहले होने की वजह से पहले स्थान का इससे बेहतर दावेदार कोई नहीं हो सकता| भारत जितने बड़े तटीय इलाके में ये लगभग नामुमकिन है कि बस एक ही जगह आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं| लेकिन हम में से ज़्यादातर लोगो को यही पता है कि स्कूबा डाइविंग सिर्फ अंडमान में ही हो सकती है|

मैं भारत की तटीय सीमा पर बसे ज़्यादातर शहरो और प्रान्तों को घूम चूका हूँ| मैंने 4 ऐसी जगहें देखी हैं जहाँ आप इस रोमांचक खेल का अनुभव कर सकते हैं| वो जगहें थी- गोवा, मुरुदेश्वर, पॉन्डिचेरी और विशाखापट्नम|

मैंने गोवा और विशाखापटनम में एक एक बार स्कूबा डाइविंग की है, और वो बहुत ही रोमांचक अनुभव रहा है|

ये विडियो है गोवा का, जहाँ मैंने एक समुद्री जहाज़ के मलबे के पास स्कूबा डाइविंग करी थी|

2. स्काइडाइविंग: 25,000 - 35000)

अब इसके आगे तो यह ही होना था|

फिलहाल, अभी तो आप भारत में बिना लाइसेंस और ट्रेनिंग के सोलो स्काइडाइविंग नहीं कर सकते| पर आप एक प्रोफेशनल इंस्ट्रक्टर के साथ बंध कर(tandem) इसका अनुभव कर सकते हैं|

150kmph की रफ़्तार से आसमान से गिरने का अलग ही एहसास होता है जो आप तभी महसूस कर सकते हैं जब आप स्काइडाइविंग कर रहे हैं|

मैंने स्काइडाइविंग ‘Skyhigh Aligarh’ में करी थी और अभी दक्षिण भारत में कई नयी जगहें भी खुल रहीं हैं जहा आप स्काइडाइविंग का कोर्स कर सकते हैं|

और ये कुछ ऐसा है जो की मैं करना चाहूँगा|

यह है मेरे स्काइडाइविंग का वीडियो -

और इस तरह होगाआपका पहला स्काइडाइव अनुभव -

3. बुल रन: मुफ्त

हालांकि भारत में मूवी जैसा एक्सपीरियंस नहीं मिल पाएगा आपको, पर ये भी सच है कि आप में से हर किसी को एक ना एक बार घर की बाहर वाली गली में कुत्ते या फिर सांड ने ज़रूर ही दौड़ाया होगा| और भारत में अभी फ़िलहाल ये ही सबसे अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है|

अब ZNMD के सारे रोमांचक खेल ख़त्म हो चुके हैं, तो अब चलते हैं और देखते हैं भारत में और क्या क्या नया हैं|

3. पैराग्लाइडिंग: ₹1500 - ₹3500 ट्रेनर के साथ, ₹35000 सोलो पायलेट कोर्स के लिए)

स्काइडाइविंग से मिलता जुलता ही है पैराग्लाइडिंग, पर कुछ अलग चीज़ें भी होती हैं| आपको ज्यादा देर तक आसमान में रहने को मिलेगा क्योंकि आपके पास बड़ा पैराशूट रहता है और जब आप उड़ रहे हो आपके ग्लाइडर के पंख खुले रहेंगे|

भारत का सबसे जाना माना रोमांचक खेल है ये| पैराग्लाइडिंग काफी सारे पहाड़ी इलाकों में होती हैं| पैराग्लाइडिंग में सबसे जाना माना नाम हिमांचल प्रदेश का बीर बिलिंग|

सोलो स्काइडाइविंग भारत में अभी तो मुश्किल है, लेकिन सोलो पैराग्लाइडिंग से भी वही रोमांच का अनुभव कर सकते हैं |

सच मानिए, एक बार पैराग्लाइडर का नियन्त्रण आपके पास होगा, उसके बाद आपको एक अलग ही एहसास होगा| भारत में पैराग्लाइडिंग सीखने के लिए बीर बिलिंग सबसे अच्छी जगह है|

ये मेरा 15 दिन के पायलट कोर्स करने के बाद, सोलो पैराग्लाइडिंग करते हुए एक विडियो|

4. फ्लाईबोर्डिंग: 3500 - 5500

बैंग बैंग मूवी याद है? अगर हाँ, तो आपको वो दृश्य तो याद ही होगा जहाँ पर हृतिक रोशन पानी से फ्लाईबोर्ड से हीरो की तरह निकलता है|

हालांकि इस दृश्य में एक बहुत बड़ी गलती की गयी थी कि हृतिक रोशन के फ्लाईबोर्ड में पाइप नहीं लगा था,यह तब भी रोमांचक था।

आपके लिए खुशखबरी ये है कि आप भी ये अनुभव कर सकते है और अपने प्यारे आयरन मैन की तरह, थोडा सा ही सही, उड़ सकते हैं|

मैंने फ्लाईबोर्ड इंडिया पर उड़ान भरी और यहाँ एक वीडियो है कि यह कैसा लगता है -

5. राफ्टिंग: ₹300 - ₹1500 (दूरी पर निर्भर करता है)

कोई भी अगर किसी रोमांचक खेल का नाम लेता है, तो उसमे सबसे पहला नाम राफ्टिंग का ही होता है,और यही कारण है कि मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करूँगा|

ये है थॉर का ऋषिकेश में राफ्टिंग करते हुए एक छोटा सा विडियो|

6. हॉट एयर बलून: 10,000-12,000 प्रति व्यक्ति

ज़िन्दगी में एक ना एक बार तो ये ख्याल आया ही होगा की आप किसी को आसमान में एक हॉट एयर बैलून में प्रोपोज़ करें?

बहुत समय से चले आ रहे इस ट्रेंड का अभी तक कोई जोड़ नहीं है|

एक हॉट एयर बैलून में बैठ के आसमान में उड़ने का वो एहसास किसी मूवी से कम नहीं|

भारत में बहुत जगहों पर ये हो सकता है, जैसे- जयपुर, गोवा आदि|

मैंने गोवा में Tiger Balloon Safaris के साथ हॉट एयर बलून राइड की थी|

मेरे अनुभव का विडियो ये रहा|

7. वेक्बोर्डिंग- ₹1500 - ₹3000

ये भारत में हाल ही में शुरू हुए रोमांचक खेलों में से एक है| वेक्बोर्डिंग एक बहुत ही ज्यादा रोमांचक खेल होता है| इसमें आपको एक बोर्ड पर खड़ा कर दिया जाता है और एक रस्सी से बाँध दिया जाता है| इसमें आप नाव की गति से ही आगे बढ़ते हैं|

ये आसान दिखता है, लेकिन होता नहीं है| मैंने वेक्बोर्डिंग उत्तराखंड की टेहरी झील में करी थी और मैं पूरे 20 मिनिट में एक बार भी अपना संतुलन नहीं बना पाया|

ये देखिये इसका विडियो--

8. सर्फिंग - ₹1000 - ₹2000 प्रति क्लास

बचपन से ही मेरी आँखों में वही विदेशी फिल्मों में देखे सर्फिंग के नज़ारे बसे हुए थे| सर्फिंग का चलन भारत में काफी पहले से है लेकिन वो कुछ ही लोगों तक सीमित था|

इधर, हाल ही में भारत के तटवर्ती क्षेत्रों में बहुत नए सर्फिंग स्कूल गए हैं, जहाँ आप लगभग एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद पहली लहर पर सर्फिंग कर सकते हैं|

मैने साउथ गोवा के अगोंडा बीच पर स्थित Aloha Surf school में एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद, गिरते पड़ते लहरों पर सर्फिंग करी| मैं कई बार गिरा, लेकिन उस पानी में गिर कर भी अपना अलग ही मज़ा था|

ये एक विडियो है जिसमे मैं सर्फिंग करने की कोशिश कर रहा हूँ|

और एक तस्वीर

9 . बंजी जंपिंग: 3000 - 5500

अगर आपको रोमांचक खेलों की जानकारी है, तो बंजी जंपिंग वो पहला नाम होगा जो आपके दिमाग में आएगा| सिर्फ एक रस्सी से बंध कर ऊँचाई से गिरने का वो एहसास पहले तो डराता है लेकिन एक बार आप कूद जाते हैं ना, तो जो एहसास होता है ना, वो शब्दों में बयान नहीं हो सकता|

अगर आप स्काइडाइविंग करने में डरते हैं, तो ये आपके लिए एक पहला कदम हो सकता है|

मैंने हैदराबाद के ‘District Gravity’ में एक बार बंजी जंपिंग करी है और दो बार ऋषिकेश के ‘Jumpin Heights’.

ये विडियो हैदराबाद का है| -

10. पैरामोटरिंग: ₹3000 - ₹10,o00 (उड़ान के समय पर निर्भर)

आसन शब्दों में बोला जाए, तो पैरामोटरिंग पैराग्लाइडिंग की ही तरह है, बस इसमें एक मोटर लगी होती है जिसके कारण आप सीधा ज़मीन से ही उड़ान भर सकते है| इसकी वजह से आपको ऊँचाई पर नहीं जाना पड़ेगा|

ज़्यादातर व्यवसाइक पैरामोटरिंग एक तीन पहिया वाहन पर ही होती है, जिसे सब ट्राईक कहते हैं| इसमें दो सीट्स होती हैं, जिसमे से आगे ट्राईक को हैंडल करने वाला व्यक्ति बैठता है और आप पीछे बैठते हैं|

टेक ऑफ के बाद आपको बिल्कुल ऐसा लगेग की आप एक उड़ती हुई गाड़ी में बैठे हुए हैं|

पैरामोटरिंग भी भारत में काफी जगह शुरू हो चुका है| मैंने इसे गुरुग्राम के Flyboy Aviation में किया था|

मेरे अनुभव का विडियो ये रहा-

11. ज़िप लाइनिंग: ₹100 - ₹3000

मैं पूरी तरह से ये मानने को तैयार हूँ कि ज़िप लाइनिंग इतना भी रोमांचक नहीं है| अगर मैं आपसे कहूँ कि मैंने बादलों से ढकी हुई ज़िप लाइन पर ज़िप लाइनिंग की है, तो आप शायद मेरे ऊपर भरोसा ना करें| मेरे साथ शिलोंग से चेरापुन्जी जाते वक्त ऐसा हुआ कि मुझे दो पहाड़ों के बीच एक ज़िप लाइन दिख गयी जिसका ड्रॉप भी बहुत ही गहरा था और वो पूरी तरह से बादलों से ढकी हुई थी|

वहाँ पर ज़िप लाइनिंग करते हुए ऐसा लग रहा था मानो बादलों के बीच उड़ रहे हों|

विडियो तो नहीं, पर ये फोटो ज़रूर मिल गई|

12. माउंटेन बाइकिंग: अकेले जाने पर 15,000 , ग्रुप में 40,000 (मनाली से लेह)

हाँ, ये सुनने में थोडा अजीब लग सकता है क्योंकि लेह तो बाइक से ही जाते हैं|

लेकिन जब आप मेरे जैसे होते हैं ना, जिनके अन्दर अन्दर कुछ अलग करने का कीड़ा होता है, तो आप साइकिल लेके भी लेह जा सकते है|

उन कच्ची सड़कों पर साइकिल से ऑफ रोडिंग करने का मज़ा अलग ही है| इस ट्रिप के अपने फायदे और नुकसान हैं| लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि जब आपकी बाइक 75 कि.मी. प्रति घंटे से अधिक की गति से नीचे की ओर आसानी से लुढ़कती है और आप आसानी से मोटरसाइकिल (एमटीबी के बेहतर संतुलन की वजह से) पास कर सकते हैं और मोटरसाइकिल चालक आपको WOW का भ्रमित रूप देते हैं।

तो अगली बार साइकिल से लेह जाइये और एक नया अनुभव करके आइये!!!

बाकी तो, ये फोटो और विडियो आपको सब बयां कर देंगे|

और हाँ यह वह गति है जिसके बारे में मैं बात कर रहा हूँ -

13. स्कींग: ₹1500 प्रति क्लास

बर्फ़ से ढके हुए पहाड़ों पर जाना तो हसीन होता ही है| उसके ऊपर, जब आप स्की से उन पहाड़ों से नीचे जाते हैं ना, तो वो और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है|

स्कीइंग में महारथ हासिल करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप एक हफ्ते की ट्रेंनिग के बाद छोटी ढलानों पर स्की कर सकते हैं|

मनाली में स्कीइंग सिखाई जाती है, लेकिन मेरे हिसाब से स्कीइंग सीखने की सबसे अच्छी जगह या तो कश्मीर का गुलमर्ग है, या फिर उत्तराखंड का औली|

यहाँ है मेरी एक तस्वीर स्की करने की कोशिश करते हुए

Photo of गुलमर्ग by Khiska Banda

14 . कायाकिंग ₹200 - ₹500 प्रति घंटा)

इसमें रोमांच कम और आराम ज्यादा है| पर फिर वही बात आती है, मैं ठहरा सबसे अलग| मुझे काटा नया अनुभव लेने का कीड़ा और मैं अपनी कायाक लेकर पहुँच गया बीच समंदर में|

ख़ास बात ये की मुझे तैरना नहीं आता था और बस एक लाइफ जैकेट के सहारे हम अपने कीड़े के साथ बीच समंंदर में चले गए|

लेकिन यह एक तरफ, अगर आप मेरे जैसे बेवकूफ नहीं हैं तो यह समुद्र में आनंद लेने के लिए एक बहुत ही मज़ेदार पानी का खेल है।

मैंने ये गोवा में किया था| ये रहा उसका विडियो-

आज क लिए बस इतना ही|

मैंने कहा ही थी रोमांच के किए देश से बाहर जाने की ज़रूर नहीं है|

भारत में वैसे तो कई रोमांचक खेल होते हैं लेकिन मैंने अभी तक यही करे हुए हैं|

मुझे और मेरी यात्रा को और जानने क्र लिए आप मुझे इंस्टाग्राम,फेसबुक और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं| जल्दी ही मिलते हैं|

अपने रोमांच के किस्सों को Tripoto समुदाय के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।