देश के पांच सबसे ऊंचे झरने, जहां जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे

Tripoto
Photo of देश के पांच सबसे ऊंचे झरने, जहां जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे by Hitendra Gupta

गर्मी छुट्टी में बच्चों के साथ घूमने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी जाना हुआ। मसूरी के पास ही उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल कैम्प्टी फॉल है। मानसून के दौरान पहाड़ी के ऊपर से गिरता कैम्प्टी फॉल का सफेद दूधिया पानी आपकी सारी थकान दूर कर देता है। झरने की आवाज रोम-रोम को झंकृत कर देता है। नीचे पानी के फुहारे के बीच आप खुद को तरोताजा महसूस करने लगते हैं। यहां पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है। पर्यटक यहां ऊपर से गिरते कैम्प्टी फॉल के पानी में नहाने के साथ मस्ती भी करते हैं। परिवार के साथ आए लोग यहां पहाड़ी वेशभूषा में फोटोग्राफी भी करवा रहे थे। यहां से आते वक्त बेटे में पूछा- पापा पानी तो काफी ऊपर से गिर रहा था। क्या यह देश का सबसे ऊंचा झरना है? मैंने कहा- नहीं। तो फिर बेटे में जानना चाहै कि कौन सा है? आप भी जानना चाहेंगे कि देश का सबसे ऊंचा झरना, जलप्रपात या फॉल कौन सा है? आइए जानते हैं देश के पांच सबसे ऊंचे झरनों के बारे में।

1. कुंचिकल फॉल्स (Kunchikal Falls)

Height (Meters): 455

Height (Feet): 1493

Location: Shimoga District, Karnataka

देश का सबसे ऊंचा झरना कर्नाटक के शिमोगा जिले के सिकुम्ब में है। इस झरने की ऊंचाई 1493 फीट यानी 455 मीटर है। वाराही नदी से निकल कर यह जलप्रपात जब ऊंचाई से नीचे गिरता है तो शोर से जो संगीत उत्पन्न होता है वो आपको मंत्रमुग्ध कर देता है। मानसून में बारिश के समय काफी मात्रा में पानी वेग से साथ वेग से नीचे लहराते हुए नीचे आता है तो काफी खूबसूरत लगता है। यहां हरियाली के बीच इस फॉल को देखकर पर्यटक सब कुछ भूल कर इसी में को जाते हैं।

2. बरेहिपानी फॉल्स (Baheripani waterfall)

Height (Meters): 399

Height (Feet): 1309

Location: Mayurbhanj District, Orissa

भारत का दूसरा सबसे ऊंचा फॉल्स ओडिशा में मयूरभंज जिले के सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में स्थित बरेहिपानी फॉल्स है। सिमलीपाल नेशनल पार्क बेहद खूबसूरत जगह है। हरियाली से भरे पहाड़ी से जब बरेहिपानी फॉल्स की जलधारा पत्थरों से होकर नीचे गिरती है तो वह काफी मनोरम लगता है। नेशनल पार्क में होने के कारण आसपास का इलाका काफी सुरम्य और मनभावन है।

3. नोहकलिकाई फॉल्स (Nohkalikai Falls)

Height (Meters): 340

Height (Feet): 1115

Location: East Khasi Hills District, Meghalaya

भारत के सबसे ऊंचे फॉल्स में तीसरे स्थान पर है मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले का नोहकलिकाई फॉल्स। यह देश में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले इलाके में से एक चेरापूंजी के पास है। बारिश वाले इलाके में होने के कारण नोहकलिकाई फॉल्स का पानी जब पूरे प्रवाह के साथ नीचे गिरता है तो यहां का सारा वातावरण... माहौल एक अलग ही रंग में होता है। ऊपर से आवाज के साथ गिरता पानी एक अलग ही धुन छेड़ता है जो यहां आने वाले पर्यटकों के मन को असीम शांति से भर देता है। शोर से उत्पन्न शांति एक अलग ही सुकून पैदा करती है।

4. नोहसंगिथियांग फॉल्स (Nohsngithiang Falls)

Height (Meters): 315

Height (Feet): 1033

Location: East Khasi Hills District, Meghalaya

देश का चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात भी मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में है। नोहसंगिथियांग फॉल्स नाम का यह झरना भी चेरापूंजी के पास है। चेरापूंजी के करीब होने के कारण यह सालों भर आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां आप एक साथ कई जलधारा निकलते हुए देख सकते हैं। पूर्वोत्तर भारत प्राकृतिक रूप से देश का काफी खूबसूरत और हरा-भरा इलाका है। यहां के हरे-भरे प्राकृतिक स्थलों को देखकर लोग खो से जाते हैं।

5. दूधसागर फॉल्स (Dudhsagar Falls)

Height (Meters): 310

Height (Feet): 1020

Location: Goa

देश का पांचवां सबसे ऊंचा फॉल्स गोवा-कर्नाटक की सीमा पर गोवा से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर है। इस झरने का पानी दूध की तरह सफेद दिखता है इसलिए इसका नाम दूधसागर फॉल्स रख दिया गया। यह देश का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत झरना है। इस जलप्रपात को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। बरसात में यहां का नजारा अद्भुत होता है। झरने के गिरते सफेद दूध जैसे पानी के बीच पहाड़ी पर बने पुल से होकर गुजरते ट्रेन से यहां के दृश्य को देखना एक अलौकिक अनुभव होता है। मानसून के समय गोवा आने वाले पर्यटक यहां जरूर आते हैं। बारिश के बाद जब दूध सा सफेद पानी तेज आवाज और फुहारे के साथ आपको भींगाता है तो किसी स्वर्ग में होने का एहसास करा देता है।

Tags:

5 HIGHEST WATERFALLS IN INDIA, WATERFALLS IN INDIA, दूधसागर फॉल्स, Dudhsagar Falls, नोहसंगिथियांग फॉल्स, Nohsngithiang Falls, नोहकलिकाई फॉल्स, Nohkalikai Falls, बरेहिपानी फॉल्स, Baheripani waterfall,ODISHA, कुंचिकल फॉल्स, Kunchikal Falls

You may also like to read: paradip port