भारत के 8 खूबसूरत वाटरफॉल, हर घुमक्कड़ की बकेट लिस्ट में होने चाहिए

Tripoto
Photo of भारत के 8 खूबसूरत वाटरफॉल, हर घुमक्कड़ की बकेट लिस्ट में होने चाहिए by Musafir Rishabh

प्राकृतिक सौंदर्यता लोगों को अपनी और खींचती है। ऐसी जगहों पर लोग जाना पसंद करते हैं जहाँ पहाड़ और झरने हों। वाटरफॉल प्रकृति की सबसे खूबसूरत देन है। जब ऊँचाई से पानी नीचे गिरता है तो वो वाकई जादुई होता है। झरने किसी भी जगह को बेपनाह सुंदरता दे देते हैं। भारत में ऐसे अनगिनत झरने हैं। जिनमें कुछ बहुत फेमस हैं और कुछ को अब भी एक्सप्लोर किया जाना बाकी है। अगर आप भी ऐसी खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो इस साल इन वाटरफॉल को देखने का पक्का इरादा कर लीजिए।

1. नोहकालिकाई फॉल्स

नोहकालिकाई वाटरफॉल भारत के सबसे खूबसूरत और फेमस झरनों में से एक है। इसे सेवेन सिस्टर वाटरफॉल के नाम से जाना जाता है। 340 मीटर की ऊँचाई से पाली को गिरता देखना वाकई खूबसूरत होता है। मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स पर स्थित ये वाटरफॉल भारत का चौथा सबसे ऊँचा झरना है। ऐसी जगह पर आना वाकई कमाल होगा। मेघालय घूमने का प्लान बनाएं तो नोहकालिकाई फॉल्स को देखने का प्लान जरूर बनाएं।

2. भागसुनाग वाटरफॉल

हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे सुंदर प्रदेशों में से एक है। इन्हीं वादियों में कई खूबसूरत झरने हैं जो इस जगह को और भी सुंदर बना देते हैं। उन्हीं में से एक है, भागसु फॉल्स। अगर आप हिमाचल के मैक्लॉडगंज जाते हैं तो भागसुनाम वाटरफॉल को एक्सप्लोर जरूर करें। ये भारत का सबसे ऊँचा वाटरफॉल नहीं है लेकिन इसकी खूबसूरती आपको मन मोह लेगी। इस जगह पर आपको शांति और सुकून का एहसास होगा।

3. चित्रकोट वाटरफॉल

चित्रकोट फॉल्स भारत के सबसे खूबसूरत वाटरफॉल में से एक है। यही वजह है कि इसे भारत का नियाग्रा फॉल्स भी कहते हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित ये खूबसूरत जगह आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। लगभग 90 फीट ऊँचा चित्रकोट जलप्रपात इन्द्रावती नदी से बना है। मानसून के समय ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है।

4. ऐलीफेंट फॉल्स

खूबसूरत ऐलीफेंट झरना शिलॉन्ग में स्थित है जिसे भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। ऐलीफेंट फॉल्स शिलॉंन्ग की सबसे फेमस जगहों में से एक है। शिलॉन्ग आएं तो इस जगह को देखना न भूलें। मानसून में ये झरना और भी खूबसूरत हो जाता है। बस ध्यान रखें कि जब वाटरफॉल देखने जाएं तो बारिश न हो रही हो।

5. शिवानासमुद्र

बैंगलोर से 138 किमी. और मैसूर से 77 किमी. की दूरी पर स्थित शिवानासमुद्र जलप्रपात कर्नाटक के सबसे फेमस झरनों में से एक है। शिवानासमुद्र का शाब्दिक अर्थ है, शिव का सागर। 98 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाला ये वाटरफॉल वाकई शानदार है। इस जगह को देखना किसी सपने से कम नहीं है। ये भारत का दूसरा सबसे बड़ा वाटरफॉल है। अगर आप कर्नाटक आएं तो शिवानासमुद्र की सैर जरूर करें।

6. दूधसागर फॉल्स

दूधसागर वाटरफॉल भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात है। गोवा-कर्नाटक के बॉर्डर पर स्थित दूधसागर फॉल्स की ऊँचाई 1,017 फीट है। इस झरने का शाब्दिक अर्थ है, दूध का सागर। दूधसागर को दूर से देखोगे तो सच में ऐसा लगेगा कि दूध की कई धाराएं बह रही हैं। ये वाटरफॉल आपको सम्मोहित कर देगा। ऐसा खूबसूरत झरना शायद की आपने कभी देखा होगा।

7. धुआंधार वाटरफॉल

मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट जिले में एक खूबसूरत जलप्रपात है, धुआंधार वाटरफॉल। ये झरना नर्मदा नदी से बना है। ये सुरम्य जलप्रपात संगमरमर की चट्टानों से निकलता है। झरने का पानी जब नीचे गिरता है तो इसकी आवाज दूर तक सुनाई देती है। पानी इतना तेजी से नीचे गिरता है कि उस जगह पर धुआँ दिखाई देता है। प्रकृति की सुंदरता के बीच स्थित ये वाटरफॉल इस जगह को और भी खूबसूरत बना देता है।

8. एथिरापल्ली जलप्रपात

केरल की खूबसूरती देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता हैं। केरल के थ्रिसूर में खूबसूरत एथिरापल्ली वाटरफॉल है जिसको देखकर आप दीवाने हो जाएंगे। चलाकुडी नदी से बना ये वाटरफॉल केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। मानसून में ये झरना पानी से लबालब रहता है। आप इस जगह पर आ तो जाएंगे लेकिन यहाँ की खूबसूरत जल्दी वापस नहीं जाने देगी।

क्या आपने हाल ही में किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।