ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल

Tripoto
19th Aug 2021
Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot
Day 1

चित्रकूट में रमि रहे, ‘रहिमन’ अवध-नरेस। जा पर बिपदा परत है , सो आवत यहि देस॥ अर्थ- अयोध्या के महाराज राम अपनी राजधानी छोड़कर चित्रकूट में जाकर बस गये, इस अंचल में वही आता है, जो किसी विपदा का मारा होता है। कहा जाता है जिसपर आपत्ति आती है उसे चित्रकूट जाने पर शांति का एहसास होता है। कवि रहीम खान की इस बात पर शायद ही किसी को कोई शक होगा। 
चित्रकूट के घाट पर, भइ सन्तन की भीर। तुलसिदास चन्दन घिसें, तिलक देत रघुबीर॥ गोस्वामी तुलसीदास ने रामघाट पर भगवान श्रीराम के दर्शन किए थे। यह घाट आज आधुनिकता से रंगा है पूरा घाट लाल पत्थर के बने है लेकिन घाट पर प्राचीन मंदिर भी देखे जा सकते है। 

तुलसीदास

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot
Day 2

माना जाता है कि भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के चौदह वर्षो में ग्यारह वर्ष से ज्यादा का समय चित्रकूट में बिताया था। इसी स्थान पर ऋषि अत्री और सती अनसुइया ने ध्यान लगाया था। ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने चित्रकूट में ही सती अनसुइया के घर जन्म लिया था। चित्रकूट एक ऐसा स्थान जो विश्व भर के लोगो के लिये किंवदंतियों कथाओं कथानकों के साथ ही यथार्थ चेतना का पुंज बना हुआ है। प्रजापति ब्रह़मा के तपोबल से उत्पन्न मां अनुसुइया के दस हजार सालों के तप का परिणाम मां मंदाकिनी के साथ ही प्रभु राम के बारह वर्ष छह माह तक चित्रकूट मे प्रवास किया इस दौरान उनकी सेवा के लिये अयोध्‍या से आई मां सरयू की त्रिवेणी आज भी यहां पर लोगों को आनंद देने के साथ ही पापों के भक्षण करने का काम कर रही है।

भगवान राम

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

3. विद्वान तुलसीदास का जन्म स्थान राजापुर को मानने के पक्ष में हैं। कुछ इसे सोरो शूकरक्षेत्र भी मानते हैं। राजापुर उत्तर प्रेदश के चित्रकूट जिला के अंतर्गत स्थित एक गाँव है। वहाँ आत्माराम दुबे नाम के एक प्रतिष्ठित सरयूपारीण ब्राह्मण रहते थे। उनकी धर्मपत्नी का नाम हुलसी था। संवत् 1554 के श्रावण मास के शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि के दिन अभुक्त मूल नक्षत्र में इन्हीं दम्पति के यहाँ तुलसीदास का जन्म हुआ। प्रचलित जनश्रुति के अनुसार शिशु बारह महीने तक माँ के गर्भ में रहने के कारण अत्यधिक हृष्ट पुष्ट था और उसके मुख में दाँत दिखायी दे रहे थे। जन्म लेने के साथ ही उसने राम नाम का उच्चारण किया जिससे उसका नाम रामबोला पड़ गया। उनके जन्म के दूसरे ही दिन माँ का निधन हो गया। पिता ने किसी और अनिष्ट से बचने के लिये बालक को चुनियाँ नाम की एक दासी को सौंप दिया और स्वयं विरक्त हो गये। जब रामबोला साढे पाँच वर्ष का हुआ तो चुनियाँ भी नहीं रही। वह गली-गली भटकता हुआ अनाथों की तरह जीवन जीने को विवश हो गया

तुलसीदास

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

4. कामदगिरी
इस पवित्र पर्वत का काफी धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु कामदगिरी पर्वत की 5 किमी. की परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। जंगलों से घिरे इस पर्वत के तल पर अनेक मंदिर बने हुए हैं। चित्रकूट के लोकप्रिय कामतानाथ और भरत मिलाप मंदिर भी यहीं स्थित है।

कामदगिरि माँ

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

5.चित्रकूट में रामघाट
रामघाट मंदाकिनी नदी के तट पर बने रामघाट में अनेक धार्मिक क्रियाकलाप चलते रहते हैं। घाट में गेरूआ वस्त्र धारण किए साधु-सन्तों को भजन और कीर्तन करते देख बहुत अच्छा महसूस होता है। शाम को होने वाली यहां की आरती मन को काफी सुकून पहुंचाती है।

रामघाट

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

6.जानकी कुण्ड
रामघाट से 2 किमी. की दूरी पर मंदाकिनी नदी के किनार जानकी कुण्ड स्थित है। जनक पुत्री होने के कारण सीता को जानकी कहा जाता था। माना जाता है कि जानकी यहां स्नान करती थीं। जानकी कुण्ड के समीप ही राम जानकी रघुवीर मंदिर और संकट मोचन मंदिर है।

जानकीकुंड

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

7.अनसुइया अत्री आश्रम - मंदाकिनी तीरे अनुसूया आश्रम
स्फटिक शिला से लगभग 4 किमी. की दूरी पर घने वनों से घिरा यह एकान्त आश्रम स्थित है। इस आश्रम में अत्री मुनी, अनुसुइया, दत्तात्रेयय और दुर्वाशा मुनी की प्रतिमा स्थापित हैं।

सती अनसूइया

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

8.स्फटिक शिला
जानकी कुण्ड से कुछ दूरी पर मंदाकिनी नदी के किनार ही यह शिला स्थित है। माना जाता है कि इस शिला पर सीता के पैरों के निशान मुद्रित हैं। कहा जाता है कि जब वह इस शिला पर खड़ी थीं तो जयंत ने काक रूप धारण कर उन्हें चोंच मारी थी। इस शिला पर राम और सीता बैठकर चित्रकूट की सुन्दरता निहारते थे

स्फटिक शिला

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

9.हनुमान धारा
पहाड़ी के शिखर पर स्थित हनुमान धारा में हनुमान की एक विशाल मूर्ति है। मूर्ति के सामने तालाब में झरने से पानी गिरता है। कहा जाता है कि यह धारा श्रीराम ने लंका दहन से आए हनुमान के आराम के लिए बनवाई थी। पहाड़ी के शिखर पर ही सीता रसोई है। यहां से चित्रकूट का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है।

हनुमान जी

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

मंदिर

हनुमान मंदिर

10.गुप्त गोदावरी
नगर से 18 किमी. की दूरी पर गुप्त गोदावरी स्थित हैं। यहां दो गुफाएं हैं। एक गुफा चौड़ी और ऊंची है। प्रवेश द्वार संकरा होने के कारण इसमें आसानी से नहीं घुसा जा सकता। गुफा के अंत में एक छोटा तालाब है जिसे गोदावरी नदी कहा जाता है। दूसरी गुफा लंबी और संकरी है जिससे हमेशा पानी बहता रहता है। कहा जाता है कि इस गुफा के अंत में राम और लक्ष्मण ने दरबार लगाया था।

गुफाएं

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

गुफा के अंदर

सीता कुंड

जल मग्न

11.भरतकूप
कहा जाता है कि भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए भरत ने भारत की सभी नदियों से जल एकत्रित कर यहां रखा था। अत्री मुनि के परामर्श पर भरत ने जल एक कूप में रख दिया था। इसी कूप को भरत कूप के नाम से जाना जाता है। भगवान राम को समर्पित यहां एक मंदिर भी है।

जल अभषेक

Photo of ये है वो स्थान जहां आकर बड़ा से बड़ा दुख शांति में बदल जाता है, श्रीराम ने बिताये थे 11 साल by Ravi mpt Chitrakoot

कुआँ

भगवान

आवागमन
वायु मार्ग
चित्रकूट का नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो है। खजुराहो चित्रकूट से 185 किमी. दूर है।

11.रेल मार्ग
चित्रकूट से 8 किमी. की दूरी कर्वी निकटतम रेलवे स्टेशन है। इलाहाबाद, जबलपुर, दिल्ली, झांसी, हावड़ा, आगरा, मथुरा आदि शहरों से यहां के लिए रेलगाड़ियां चलती हैं।

सड़क मार्ग
चित्रकूट के लिए इलाहाबाद, बांदा, झांसी, महोबा, कानपुर, छतरपुर, सतना, फैजाबाद, लखनऊ, मैहर आदि शहरों से नियमित बस सेवाएं हैं।

चित्रकूट धाम

Further Reads