अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें

Tripoto
25th Aug 2021
Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें by Smita Yadav

वैसे तो पूरा देश विविधताओं से ओत प्रोत है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहाँ की खूबसूरती को कैमरे में कैद करके काफी समय तक उन जगहों का मज़ा उठाया जा सकता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। देश में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहाँ के अद्भुत नजारे बेहद मनमोहक हैं। अब इन जगहों पर जाना कौन पसंद नहीं करेगा, लेकिन कई बार कुछ जगह काफी भीड़-भाड़ वाली भी होती हैं। ऐसे में आपको कहाँ घूमने जाना चाहिए, इसका चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी जगह हैं, जहाँ जाकर आप भीड़ से दूर इनकी खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

हम्पी की जगह तंजावुर जाएँ

Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें 1/2 by Smita Yadav

अगर आपको प्राचीन मंदिरों में घूमना पसंद है और भीड़ से दूर रहना चाहते हैं तो तंजावुर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहाँ आपको प्राचीन मंदिरों के साथ शाही महल देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, यहाँ की आर्ट गैलरी भी देखने जा सकते हैं।

मसूरी की जगह वायनाड जाएँ

Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें 2/2 by Smita Yadav
Day 1

मसूरी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जहाँ लगभग सालभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में अगर आप भीड़ से दूर रहकर प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो केरल का वायनाड सबसे अच्छा विकल्प है। यहाँ पूरे वर्ष भर कभी भी जाया जा सकता है। इसके अलावा, आप वायनाड में जंगलों के शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ यहाँ पर वाइल्ड लाइफ सैंचुरीज भी हैं।

ऋषिकेश की जगह तीर्थन वैली जाएँ

Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें by Smita Yadav

ऋषिकेश एक रिवर राफ्टिंग डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। लेकिन ऋषिकेश की जगह पर हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। भारत में रिवर राफ्टिंग साइटों की लिस्ट में तीर्थन वैली का नाम भी शामिल है। इसे ट्रेकर के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

गोवा की जगह गोकर्ण जाएँ

Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें by Smita Yadav

हालांकि, गोवा भारत के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय बीच में से एक है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो गोवा जैसा बीच का अनुभव प्रदान करती हैं। गोवा की जगह पर गोकर्ण आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। ये गोवा की तुलना में बहुत शांत और सुकून देने वाली जगह है। शाम को यहाँ समुद्री तट के किनारे बैठकर ढलते हुए सूरज का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। आप भी गोकर्ण में समुद्र के किनारे बैठकर समुद्र की लहरें, शांत माहौल और ढलते हुए सूरज के नजारे का आनंद ले सकते हैं।

नैनीताल की जगह तवांग जाएँ

Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें by Smita Yadav

अरुणाचल प्रदेश के तवांग की सीमा चीन की सीमा से लगी हुई है। इसे झीलों का घर भी कहते हैं। इसलिए अगर आप नैनीताल में झील का आनंद लेने की सोच रहे हैं, तो इसकी जगह पर तवांग जाने का विकल्प चुन सकते हैं। हर तरफ हरियाली से भरा हुआ, झीलों का सुंदर नजारा और स्वादिष्ट खाना तवांग को यात्रियों के लिए एक ऑल-इन-वन डेस्टिनेशन बनाता है।

लद्दाख की जगह स्पीति जाएँ

Photo of अगर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना है तो घूमने जाएँ ये 6 खूबसूरत जगहें by Smita Yadav

लद्दाख पर्यटकों के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एक है। वर्षों से लद्दाख पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक रहा है। यहाँ पर लोग किराए पर बाइक बुक करके लद्दाख की उबड़-खाबड़ सड़कों का आनंद लेते हैं। हालांकि, आप लद्दाख की जगह हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली घूमने जा सकते हैं। स्पीति वैली के ऊंचाई पर स्थित छोटे-छोटे गांव आपका मन मोह लेंगे। यहाँ आप लांग्जा, कौमिक, किब्बर जैसे गांव घूमने जा सकते हैं। यहाँ कई बेहद खूबसूरत मॉनेस्ट्री भी हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।