दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती हनीमून के लिए बेस्ट जगहों पर आप भी एक बार जरूर जाएं।

Tripoto
7th Oct 2023
Photo of दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती हनीमून के लिए बेस्ट जगहों पर आप भी एक बार जरूर जाएं। by Kumari Swati
Day 1

दोस्तों,शादी के बाद हर कपल्स की दिली ख्वाहिश होती है।कि वो भी हनीमून मनाने के लिए किसी न किसी खुबसूरत और रोमांटिक जगहों पर अपने पार्टनर के साथ घूमने जरूर जाएं। ऐसे ही कुछ दक्षिण-भारत कि जगहें है,केरल, तमिलनाडु या कर्नाटक राज्यों में ऐसी ही खुबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं।जहाँ पर कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए आते रहते है। और दोस्तों ,हनीमून के लिए कई कपल्स तो हिमांचल और उत्तराखंड की हसीन वादियों में जाना पसन्द करते हैं, लेकिन कई कपल्स दक्षिण भारत की हसीन और सस्ती जगहों पर जाना पसन्द करते है, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसी कुछ ऐसी ही रोमांटिक और सस्ती जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हमेशा याद करेगें।

1.ऊटी

Photo of दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती हनीमून के लिए बेस्ट जगहों पर आप भी एक बार जरूर जाएं। by Kumari Swati

तमिलनाडु के नीलगिरी की हसीन पहाड़ियों में बसा ऊटी दक्षिण भारत का एक बेहद ही सुंदर और हसीन हनीमून डेस्टिनेशन है। ऊटी की खूबसूरती के चलते इसे पहाड़ों की रानी भी कहाँ जाता है।यहाँ के हसीन नजारे, सुंदर पहाड़, खूबसूरत झील और टॉय ट्रेन ऊटी हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करतीं हैं। दोस्तों,ऊटी की हसीन पहाड़ों के बीच में रेसॉर्ट बुक करके रोमांटिक हनीमून माना सकते हैं। आपको बता दें कि यहाँ पर हर मौसम में कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। तो आइए हम आपको ऊटी में घूमने लायक कुछ जगहें बताते हैं।

ऊटी में घूमने की जगहें–
दोस्तों, आप लोग ऊटी के झील, डोड्डाबेट्टा चोटी, पायकारा वॉटरफॉल, बोटैनिकल गार्डन और कामराज सागर झील। इसके अलवा टॉय ट्रेन का भी आनंद उठा सकते हैं।

2.कोडाइकनाल

Photo of दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती हनीमून के लिए बेस्ट जगहों पर आप भी एक बार जरूर जाएं। by Kumari Swati

कोडाइकनाल तमिलनाडु में स्थित दक्षिण भारत के सबसे खुबसूरत हनीमून हिल स्टेशन में से एक है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रसिद्ध है की जैसे कश्मीर कि भी सुंदरता फेल है। इसलिए कोडाइकनाल दक्षिण भारत में 'प्रिंसेस हिल स्टेशन' के नाम से भी जाना जाता है। और अगर आप दोनों ही प्रकृति प्रेमी हैं, तो कोडाइकनाल पहुंच सकते हैं। दोस्तों, कोडाइकनाल में स्थित ग्रीन वैली व्यू के आसपास रेसॉर्ट बुक करके यादगार हनीमून माना सकते हैं।

कोडाइकनाल में घूमने की जगहें-
ये हैं, घुमने के लिए कुछ जगहें जैसे कि कोडाइकनाल झील, कोकर्स वॉक, सिल्वर कास्केड वॉटरफॉल और डॉल्फिन नोज पॉइंट इत्यादि।

3.कूर्ग

Photo of दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती हनीमून के लिए बेस्ट जगहों पर आप भी एक बार जरूर जाएं। by Kumari Swati

कर्नाटक की सबसे सुन्दर और रोमांटिक जगह की बात करे, तो कुर्ग का नाम जरूर लिया जाता है। कुर्ग एक बहुत ही खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है।जहाँ पर आप समुद्र तल से करीब हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर बसा कुर्ग को भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है।यहाँके सुन्दर,वॉटरफॉल, बैकवाटर, चाय के बागान और झील के कारण कपल्स के बीच हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बहुत ही फेमस है।यहाँ पर बैकवाटर के किनारे आसानी से रेसॉर्ट बुक करके यादगार हनीमून माना सकते हैं। और यहाँ पर आप 15-20 हजार के बीच में आप अपना हनीमून आनंदमय होकर माना सकते हैं।यहाँ पर आप कुर्ग में पार्टनर संग एबी फॉल्स, ताडियनडामल पीक, केर झील और नीलकंडी फॉल्स जैसी जगहों पर बहुत आनंद आएगा।

4.मुन्नार

Photo of दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती हनीमून के लिए बेस्ट जगहों पर आप भी एक बार जरूर जाएं। by Kumari Swati

दोस्तों,दक्षिण भारत के सबसे हसीन और सुन्दर हनीमून डेस्टिनेशन की बात करे तो मुन्नार का नाम नहीं लिया जाए ऐसा बहुत कम ही होता जाता है।यहाँ पर सुंदर नजारों से पूर्ण मुन्नार में हर साल लाखों कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं।मुन्नार में स्थित चार के बागानों के बीच में रूम या रेसॉर्ट बुक करके यादगार हनीमून मना सकते हैं। दोस्तों,बैकवाटर के आस –पास स्थित रेसॉर्ट में भी आप रुक सकते हो।मुन्नार में आप को मात्र 20-25 हजार के बजट में ही यादगार हनीमून मना सकते हैं। और ये है मुन्नार में कुछ घूमने लायक जगहें।

मुन्नार में घूमने की जगहें-
मुन्नार में, इको पॉइंट, लक्कम वाटरफॉल, टाटा टी म्यूजियम और पावर हाउस फाल्स इत्यादि घूमने लायक जगहें हैं। दोस्तों, दक्षिण भारत में ऐसे कई अन्य खूबसूरत और शानदार हनीमून डेस्टिनेशन है,जहाँ पर आप अपने पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं। जैसे-गोकर्ण, वायनाड, अल्लेप्पी और महाबलीपुरम बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन माने जाते हैं। इसके अलावा कुमारकोम, पुदुचेरी और वर्कला भी पहुंच सकते हैं।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

More By This Author

Further Reads