8 ऐसे देश जो आप सिर्फ एक दिन में ही घूम सकते हैं!

Tripoto

क्या आप बेहद बिजी इंसान हैं और घूमने-फिरने के लिए एक दिन निकालना भी मुश्किल हो रहा है? चाहते हुए भी निकल नहीं पाते तो हम आपके लिए ही ऐसे छोटे-छोटे देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहाँ चप्पा-चप्पा घूमने में एक दिन से भी कम समय लगता है। तो फिर चलिए, एक-एक कर उन देशों के बारे में जानते हैं-

1. ग्रेनेडा

श्रेय: विकिपीडिया

Photo of ग्रेनेडा by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: दक्षिण-पूर्वी कैरिबियन सागर में ग्रेनेडाइंस के दक्षिणी छोर पर एक द्वीप जो कि एक देश भी है।

क्षेत्रफल: 344 वर्ग कि.मी. 

क्या है खास: ग्रेनेडा को जायफल का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है लिहाजा इसे स्पाइस द्वीप भी कहते हैं, और यहाँ आकर इसकी फिजाओं में आप मसालों की महक ले सकते हैं। यहाँ सफेद रेत वाले समुद्र तटों के पास फैली पहाड़ की चोटियाँ, समुद्र की खूबसूरती और एक अनजान आबोहवा आपको अलग ही अनुभव दे सकती है। खास बात ये है कि अभी भी इस मनोरम द्वीप पर लोगों की नज़र नहीं पड़ी है और कम लोग ही यहाँ छुट्टी बिताने आते हैं।

जाकर क्या करें: पानी के अंदर दुनिया का पहला मूर्तिकला पार्क, ग्रेनेडा अंडरवाटर स्कल्पचर पार्क पर जाएँ; फोर्ट फ्रेडरिक, फोर्ट मैथ्यू, और फोर्ट जॉर्ज जैसे तीन ऐतिहासिक किलों को देखने का लुत्फ़ उठाएँ; लेवेरा नेशनल पार्क में जाकर ग्रेनेडा का सबसे शानदार तटीय क्षेत्र का मज़ा लें।

2. माल्टा

श्रेय: विजिटमाल्टा

Photo of 8 ऐसे देश जो आप सिर्फ एक दिन में ही घूम सकते हैं! by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: माल्टीज़ द्वीप समूह भूमध्य सागर के लगभग केंद्र में स्थित है।

क्षेत्रफल: 316 वर्ग कि.मी.

क्या है ख़ास: तीन द्वीपों - गोज़ो, कोमिनो और सबसे विशाल माल्टा को मिलाकर माल्टा देश बनता है। खुशनुमा वातावरण, आकर्षक समुद्री तट, चांदनी रात और 7000 साल के मनोरम इतिहास सहित कई रोचक तथ्यों को समेटे यह देश स्वागत को तैयार रहता है। आज भी ये जगह लोगों की नज़रों से ओझल है और कम लोगों को ही इसकी जानकारी है।

जाकर क्या करें: माल्टा के प्रागैतिहासिक मंदिरों जैसे कि मन्जद्र और हागर क़िम देखने जाएँ; सेंट जूलियन और बुगिबा के आसपास क्लबिंग का आनंद लें; गोजो और कोमिनो द्वीपों की यात्रा करें; ग्रैंड हार्बर बोट टूर पर जरूर जाएं।

3. सेंट किट्स एंड नेविस

Photo of सेंट किट्स, Saint Kitts and Nevis by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: वेस्ट इंडीज

क्षेत्रफल: 261 वर्ग कि.मी.

क्या है ख़ास: दो द्वीपों वाला यह देश बीहड़ पहाड़ों के साथ-साथ समुद्र तटों के लिए भी जाना जाता है। यदि आप एक छोटे से द्वीप पर जाकर छुट्टी बिताना चाहते हैं जहाँ समुद्र के किनारे आराम फरमाने से लेकर दूर तक फैले वर्षावन निहारने तक का सुख मिल सकता है। इन सबके साथ जबरदस्त कॉकटेल का आनंद लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट देश है!

जाकर क्या करें: माउंट लिआमुइगा की चढ़ाई; ब्रिमस्टोन हिल के किले पर जाएँ; सुगर ट्रेन से द्वीप के चारों ओर समुद्र तट के किनारे-किनारे चक्कर लगाएँ; एक लोकल गाइड को साथ लेकर द्वीप के वर्षावन में घूमें; बेसेटरे वाटरफ्रंट पर ट्रेजरी बिल्डिंग और नेशनल म्यूजियम हो आएँ।

4. लिकटेंस्टीन

श्रेय: विकिपीडिया

Photo of Liechtenstein by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: सेन्ट्रल यूरोप

क्षेत्रफल: 160 वर्ग कि.मी. 

क्या है खास: अपने ब्लिंक-एंड-मिस आकार की वजह से लिकटेंस्टीन स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बेहद स्पेशल देश है। दिलचस्प बात ये है कि इस देश के पास अपना कोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं है, इसलिए देश में प्रवेश करना थोड़ा मुश्किल है। आपको इस अल्पाइन देश तक पहुँचने के लिए स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख हवाई अड्डे पर उतरना होगा जो कि अभी भी रजवाड़े द्वारा शासित क्षेत्र है।

जाकर क्या करें: लिकटेंस्टीन नेशनल म्यूजियम में टहलें; द लिक्टेनस्टीन आर्ट म्यूज़ियम में रंगबिरंगी कलाकारी को देखें; वडूज में हॉफकेलीरे डेस फुरस्टन वॉन लिकटेंस्टीन में कुछ कम्प्लीमेंटरी वाइन का आनंद लें; लिकटेंस्टीन में 400 कि.मी. लंबी हाईकिंग ट्रेल्स का पता लगाएँ; राजसी गुटेनबर्ग गढ़ घूम आएँ।

5. सैन मैरिनो

श्रेय: विकिपीडिया

Photo of सैन मैरिनो, Province of Pesaro and Urbino, Italy by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: सैन मैरीनो एक यूरोपीय देश है जो कि इटली की सीमा से लगा हुआ है।

क्षेत्रफल: 61 वर्ग कि.मी. 

क्या है खास: सैन मैरिनो सुरम्य वातावरण और सुन्दर प्राकृतिक छटाओं के साथ एक शांतिपूर्ण देश है। यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार है जो कि इटली से अलग है। हालांकि कई लोग इसे इटली का भाग बताने की गलती करते हैं। यह देश इटली के एमिलिया-रोमाग्ना और ल मार्श क्षेत्रों द्वारा एड्रियाटिक सागर के निकट स्थित है, जहाँ फ्लोरेंस या बोलोग्ना जैसे शहरों से एक दिन की यात्रा कर आसानी से पहुँचा जा सकता है।

जाकर क्या करें: विंटेज कार संग्रहालय, मारानेलो रोसो फेरारी संग्रहालय ज़रूर देखने जाएँ; म्यूज़ो डेल्ले सेरे में सैन मैरिनो के इतिहास को खंगालें; इसके साथ ही सैन मैरिनो के सबसे पुराने और सबसे बड़े किले टोरे गुएटा देखने जाएँ।

6. तुवालू

Photo of तुवालू, Tuvalu by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: दक्षिण प्रशांत महासागर

क्षेत्रफल: 26 वर्ग कि.मी. 

क्या है ख़ास: पहले एलिस द्वीप के रूप में जाना जाने वाला तुवालू ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में प्रशांत महासागर में स्थित है। इस द्वीप देश में प्रिंसेस मार्गरेट के साथ लगभग 10,000 किरायेदार हैं, जिनके लिए मात्र 8 कि.मी. की सड़कें और एक अस्पताल मौजूद है। यह देश एक समय ब्रिटिश कॉलोनी था, जिसे 1978 में स्वतंत्रता मिली थी।

जाकर क्या करें: फनाफुटी मेरिन कंजरवेशन एरिया में जाकर दूर तक फैले समुद्र और जंगल का आनंद लें; किलिकिटी का खेल देखें जो कि तुवालु का क्रिकेट होता है; फनाफुटी लैगून पर आराम फरमाएँ।

7. मोनाको

Photo of मोनाको by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: पश्चिमी यूरोप

क्षेत्रफल: 2 वर्ग कि.मी. 

क्या है ख़ास: फ्रेंच रिवेरा पर एक शानदार छोटी शाही रियासत, मोनाको जो कि दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश हो सकता है, लेकिन इसका वातावरण इसे एक परिपूर्ण देश बनाता है। मोनाको को धरती का सबसे आकर्षक भाग कहा जाना गलत नहीं होगा। अपने वार्षिक फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्री के लिए प्रसिद्ध मोनाको खुशनुमा पल और छुट्टी बितानों वालों को आकर्षित करता रहा है।

जाकर क्या करें: लर्वोटोट बीच पर कुछ समय बिताएँ; मोंटे कार्लो कैसीनो के जुए में अपनी किस्मत आज़माएँ; रॉयल पैलेस जाएँ; ओशनोग्राफिक म्यूज़ियम में पानी के भीतर की ज़िंदगी के बारे में जानें; और कारों के शौकीन लोगों के लिए तो क्या कहने, नाको ग्रैंड प्री तो है ही।

8. वेटिकन सिटी

Photo of वेटिकन सिटी by Rupesh Kumar Jha

कहाँ स्थित है: यूरोप

क्षेत्रफल: 0.44 वर्ग कि.मी. 

क्या है खास: न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के आकार का आठवां हिस्से जितना बड़ा वेटिकन सिटी पोप के द्वारा राजशाही के रूप में संचालित होता है। देखने में ये किसी समुन्नत नगर की तरह दिखता है जो कि दुनिया के बेस्ट शिल्प कौशल का नमूना है। यहाँ की सजावट और बनावट सबका मन मोह लेती है।

जाकर क्या करें: सेंट पीटर बेसिलिका देखने जाएँ; सिस्टिन चैपल देखें; स्कैवी का दौरा करें; एक स्विस गार्ड के साथ बातचीत करें; सेंट पीटर स्क्वायर के लिए नीचे टहलने का आनंद लें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

मज़ेदार ट्रैवल वीडियोज़ के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें