मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार-

Tripoto
8th Jun 2021
Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

भारत के वॉटरफॉल्स के खूबसूरती की मिसाल पूरे विश्व में दिए जाते हैं। भारत में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत और आश्चर्यचकित कर देने वाली वॉटरफॉल्स है। इन वॉटरफॉल्स की सुंदरता इतनी खूबसूरत है कि यहां हर साल लगभग लाखों सैलानी सिर्फ वॉटरफॉल्स की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। अगर एक तरह से कहा जाए कि भारत अगर अपने प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो 'वॉटरफॉल्स' उसमें से एक है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही बेहतरीन वॉटरफॉल्स घूमने के शौक़ीन है तो भारत के इन वॉटरफॉल्स पर अपने पार्टनर या फैमिली के साथ पहुंच जाए।

दूधसागर वाटरफाल, गोवा-

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

दूधसागर वॉटरफॉल को भारत की सबसे बड़ी वॉटरफॉल्स में से एक माना जाता है। लगभग 1017 फिट की ऊंचाई से यह सीधे जमीन पर गिरती है। दूधसागर अपने प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत सौन्दर्यं के लिए जाना जाता है। इसके आस-पास के हरे-भरे जंगल भी इसमें चार-चाँद लगते हैं। इस वाटरफॉल को ‘सी ऑफ मिल्क’ यानी दूध का समुद्र भी कहा जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक बेहद ही खूबसूरत पल गुजरना चाहती हैं तो यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। हनीमून के लिए भी परफेक्ट जगह है।

अथिराप्पिल्ली वाटरफॉल, केरल -

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

भगवान की धरती कह जाने वाला केरल, अपने मॉनसून, समुद्री किनारों, प्रकृति और झरनों के लिए भी मशहूर है। आपने फिल्म बाहुबली, दिल से, रावण, पुकार, नायक और कुछ ना कहो फिल्म देखी होंगी, तो इन सब फिल्म में एक कॉमन चीज ज़रूर मिला होगा। वो कॉमन चीज थी अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल, जिसे नियाग्रा जलप्रपात और नियाग्रा वॉटरफॉल भी कहा जाता है। इन सभी फिल्मों के दृश्य इसी वॉटरफॉल के नीचे फिल्माया गया है। नियाग्रा वॉटरफॉल केरल राज्य की सबसे बड़ी वॉटरफॉल है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपके यात्रा को रोमांचक बनाने वाली है। इतना तो तय है कि इस वॉटरफॉल की पहली झलक से ही आपको प्यार हो जायेगा।

इस तरह यहां पहुंचे-

रेल-केरल के चलाकुडी रेलवे स्टेशन से से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। बेस्ट टाइम विजिट करने का-जून से सितंबर में अपने पार्टनर के साथ पहुंचें।

होगेनक्कल वाटरफॉल , तमिलनाडु-

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

तमिलनाडु अपने प्राकृतिक और खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन के लिए पुरे भारत में जाना जाता है। होगेनक्कल झरना अपने जल के औषधीय गुणों और स्पेशल नौका सवारी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पाई जाने वाली कार्बोनाईट चट्टानें दक्षिण एशिया और पूरी दुनिया की सबसे प्राचीन चट्टानों में से हैं। यहां की प्राचीन ईमारत, बिच और धार्मिक मंदिर पूरे भारत में सबसे खूबसूरत मानी जाती है। होगेनक्कल वॉटरफॉल भी उन्हीं बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है जो सैलानियों की पहली पसंद होती है। यह वॉटरफॉल धार्मिक नदी यानि कावेरी नदी के जल से निर्मित होता है। इस वॉटरफॉल की खूबसूरती मानसून के दौरान और भी खूबसूरत और आकर्षण होता है। अगर आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ तमिलनाडु घूमने जाने का प्लान बना रही है तो यहाँ ज़रूर पहुंचे।

चित्रकोट वाटरफॉल, छत्तीसगढ़-

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

चित्रकोट, भारत का नियाग्रा जलप्रपात है। जो अमेरिका में स्थित नियाग्रा झरने की तरह विशाल और सुंदर है। यह भारत में गिरने वाले सबसे विस्मयकारी जल में से एक है। चित्रकूट छत्तीसगढ़ में जबलपुर शहर के पास इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह संभवत: भारत का सबसे चौड़ा झरना है जो मानसून के दौरान एकदम मनोहारी हो जाता है। बड़े पैमाने पर पानी की दृष्टि लगातार शक्तिशाली विंध्य पर गिरती है और झरने के चारों ओर हरे-भरे जंगलों को पानी में डुबोते हुए आगे बढ़ती है। चित्रकूट झरना देश के सबसे बड़े और मन मोह लेने वाले झरनों में से एक है। यह खूबसूरत झरना 29 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि इसकी चौड़ाई मौसम के अनुरूप बदलती रहती है। मॉनसून के समय इसे देखना तो अद्भुत ही होता है। आप इसकी सुंदरता देख गुम हो जाएगें।

एलीफेन्ट वाटरफॉल -

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

इस वॉटरफॉल को "स्कॉटलैंड ऑफ़ द ईस्ट" के नाम से भी जाना जाता है। ईस्ट राज्यों में अगर सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल का नाम आता है तो सबसे पहले इसी वॉटरफॉल का नाम आता है। एलीफैंट वॉटरफॉल पूरे नार्थ-ईस्ट में सबसे बेहतरीन और सबसे व्यस्त पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां अधिकांश कपल्स और हनीमून मानाने ही आते हैं। अगर आप भी कुछ इसी तरह का प्लान कर रही है तो फिर इस जगह पर पहुंच जाएं।

कैसे जाना है-सड़क: शिलांग से 12 किलोमीटर दूरी पर है। घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से फरवरी के बीच माना जाता है।

नोहसिंगिथियांग वाटरफॉल , मेघालय-

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

मेघालय अपने बेहतरीन खूबसूरत पहाड़िओं और खूबसूरत प्रकृतिक नज़रों के लिए जाना जाता है। इसके साथ यहां की कई वाटरफॉल्स भी बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन भी मानी जाती है। नोहसिंगिथियांग वॉटरफॉल उन्हीं में से एक है। इस वॉटरफॉल को सेवन सिस्टर यानि सात बहनों का वॉटरफॉल भी बोला जाता है। लगभग 1,033 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला इस वॉटरफॉल का नज़ारा बेहद ही अद्भुत लगता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट टाइम मानसून ही माना जाता है। इसका मुख्य स्त्रोत भी वर्षा ही है इसके आस-पास और भी कई झरनें स्थित हैं जो बरसात के मौसम में पानी से भर जाते हैं और उनका नजारा देखने में बेहद अदभुत होता है। यह भारत का चौथा सबसे ऊंचा वाटरफॉल है।

भीमलत वाटरफॉल बूंदी, राजस्थान -

Photo of मानसून में अगर आप भारत के इन वाटरफॉल्स की नहीं की सैर, तो आपका घूमना है बेकार- by Pooja Tomar Kshatrani

राजस्थान जितना ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों के लिए जाना जाता है उतना ही प्राकृतिक नज़ारों के लिए भी जाना जाता है। इस राज्य में ऐसे कई झरने है जो सैलानियों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन होता है। लेकिन, इन सब के अलावा भी एक ऐसी जगह है जो प्राकृतिक वॉटरफॉल के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। उस जगह का नाम है भीमलत वॉटरफॉल। अगर आप राजस्थान में इमारते देख-देख के थक गई है तो यहां जा के अद्भुत खूबसूरती का लुफ्त उठा सकती है। भीमलत मानसून के दौरान अपने आकर्षण के लिए समूचे भारत में प्रसिद्ध स्थान माना जाता है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।