झारखंड की तरह हिमाचल में हुई रोपवे खराब, 11 यात्रियों से भरी थी कार

Tripoto
22nd Jun 2022
Photo of झारखंड की तरह हिमाचल में हुई रोपवे खराब, 11 यात्रियों से भरी थी कार by Roaming Mayank

सोलन, हिमाचल

अभी पिछले अप्रैल में झारखंड में हुआ भीषण और जानलेवा रोपवे हादसा भूला भी नहीं था कि बीते 20 जून 2022 को हिमाचल के सोलन जिले मे एक बार फिर ऐसा ही हादसा होते होते बचा। यहां एक केबलकार अज्ञात कारणों से अचानक बीच रास्तें में अटक गई। हालाँकि शुक्र है कि बचाव दल द्वारा लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 11 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया।

Photo of Solan by Roaming Mayank

परवानू

सोलन जिले में स्थित एक औद्योगिक शहर है जहाँ बीते 20 जून को यह खतरनाक वाक्या घटा। हरियाणा के पंचकुला जिले से लगा हुआ ये स्थान चंडीगढ़ शिमला रोड पर स्थित है।

Photo of Parwanoo by Roaming Mayank
Photo of Parwanoo by Roaming Mayank

यहां टिंबर ट्रेल प्राइवेट रिजॉर्ट द्वारा केबल कार चलायी जाती है। तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर से नजदीक होने और बहुत बड़ा थोक बाज़ार होने के कारण इसका प्रयोग काफ़ी लोगों द्वारा किया जाता है। ये केबल कार 35 किमी लंबी है और यहां ये काफी जानामाना नाम है। मुख्यमंत्री द्वारा इस हादसे की जांच कराने के आदेश किए गए हैं।

Photo of Timber Trail Resort by Roaming Mayank

एक बचाव केबलकार को अलग से केबल पर तैनात कर रस्सी के सहारे सभी को नीचे उतारा गया। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को सबसे अधिक समस्या तब आयी जब फंसे हुए लोगों ने रस्सी के सहारे उतरने में डर बताया। एनडीआरएफ ने आखिर उन्हें मनाया और सकुशल नीचे उतार लिया।

Photo of झारखंड की तरह हिमाचल में हुई रोपवे खराब, 11 यात्रियों से भरी थी कार by Roaming Mayank
Photo of झारखंड की तरह हिमाचल में हुई रोपवे खराब, 11 यात्रियों से भरी थी कार by Roaming Mayank