हिमाचल की खूबसूरती को अगर करीब से निहारना हो, तो चंबा हिल स्टेशन की करें सैर

Tripoto
8th Apr 2022
Photo of हिमाचल की खूबसूरती को अगर करीब से निहारना हो, तो चंबा हिल स्टेशन की करें सैर by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, यूं तो आपको पहाड़ी जगहों पर घूमने के लिए कई जगहें देखने को मिल जाएंगी, लेकिन हिमाचल प्रदेश में स्थित चंबा अपनी कई खासियतों की वजह से और हिल स्टेशनों में सबसे अलग माना जाता है। चंबा हिमाचल प्रदेश का एक बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस हैं। चंबा हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दोस्तों, चंबा को दूध और शहद की घाटी के नाम से भी जाना जाता है जो अपनी धाराओं, मंदिरों, घास के मैदानों, चित्रों और झीलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। साथ ही चंबा शहर के दर्शनीय स्थलों की वजह से यहाँ सिर्फ भारत देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। तो चलिए बिना देर किए, आज हम आपको इस बेहतरीन जगह की खूबियों और मनमोहक जगहों के बारे में बताते हैं, जो आपको कहीं और नहीं सिर्फ और सिर्फ यहीं आकर देखने को मिलेंगी।

चंबा के खूबसूरत पर्यटन और आकर्षण स्थल

दोस्तों, चंबा हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन शहर हैं जो अपने अंदर कई मंदिरों, झीलों और पर्यटन स्थलों को समेटे हुए हैं, अगर आप चंबा शहर की यात्रा करने जा रहें हैं तो यहाँ हम आपको चंबा के कुछ ऐसे पर्यटन और दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हें आपको अपनी यात्रा में जरुर शामिल करना चाहिए। ताकि आपकी यात्रा और भी रोमांचक बन सकें।

1. चमेरा झील

Photo of हिमाचल की खूबसूरती को अगर करीब से निहारना हो, तो चंबा हिल स्टेशन की करें सैर by Smita Yadav

दोस्तों, चमेरा झील डलहौजी के पास चंबा जिले में सबसे खूबसूरत और प्राकृतिक झील है, चमेरा झील डलहौजी से 25 किमी की दूरी पर स्थित है। जो कि अपने आकर्षण से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। आपको बता दूं कि चमेरा बांध द्वारा निर्मित एक जलाशय है और 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश का यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल यहाँ की यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। चमेरा झील ग्रामीणों के लिए पानी की जरूरतों और सिंचाई के लिए पानी का एक प्रमुख स्रोत है। यह झील का वाटर स्पोर्ट्स जैसे कयाकिंग, कैनोइंग, मोटर बोटिंग पैडल बोटिंग, रिवर राफ्टिंग, आदि के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं। यहाँ की सुंदर जलवायु के कारण झील साल के सभी महीनों के दौरान पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थान है।

2. चामुंडा देवी मंदिर

Photo of हिमाचल की खूबसूरती को अगर करीब से निहारना हो, तो चंबा हिल स्टेशन की करें सैर by Smita Yadav

चामुंडा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा जिले में स्थित एक प्रचीन मंदिर और एक प्रमुख आकर्षक स्थल है। चामुंडा देवी मंदिर का निर्माण वर्ष 1762 में उमेद सिंह ने करवाया था। 300 साल पुराना ये चंबा का एकमात्र लकड़ी का मंदिर हैं। चंबा में घूमने के दौरान इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में शामिल जरूर करें। सुबह से 6 बजे से रात के 12 बजे तक आप इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

3. अखंड चंडी महल

Photo of हिमाचल की खूबसूरती को अगर करीब से निहारना हो, तो चंबा हिल स्टेशन की करें सैर by Smita Yadav

दोस्तों, 18 वीं शताब्दी के मध्य में निर्मित चंबा पैलेस या अखंड चंडी पैलेस चंबा में स्थित सफेद रंग की एक बेहद ही खूबसूरत इमारत है। इस शाही महल को मूल रूप से एक आवासीय भवन के रूप में राजा उम्मेद सिंह के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह खूबसूरत महल पूरे शहर और कई पर्यटन स्थलों जैसे चामुंडा देवी मंदिर, रंग महल के मनोरम दृश्य को पेश करता है।

चंबा का प्रसिद्ध भोजन

Photo of हिमाचल की खूबसूरती को अगर करीब से निहारना हो, तो चंबा हिल स्टेशन की करें सैर by Smita Yadav

हिमाचल प्रदेश में स्थित चंबा में आप उत्तर भारतीय व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। हालाँकि, आप यहाँ पर कुछ स्थानीय हिमाचल के व्यंजन का भी स्वाद ले सकते हैं। दोस्तों, आपको बता दूं कि मद्रा चंबा की एक खास चीज है जिसको राजमा और दलों जैसी किडनी बीन्स से बनाया जाता है और जिसे बहुत सारे मसालों और सूखे फलों में पकाया जाता है। इसमें दही को एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और यहां के हर भोजन के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है।

चंबा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

दोस्तों,चंबा की यात्रा के लिए मार्च से जून सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि इन महीनों में तापमान कम और मौसम सुखद रहता है। चंबा की घाटियों में गर्मी में रात ठंडी होती हैं। अगर आप एक ऑफबीट वेकेशन या हनीमून प्लान कर रहे हैं तो इससे बेहतर जगह कोई और नहीं।

चंबा कैसे पहुंचे?

दोस्तों, चंबा हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है जो राज्य द्वारा संचालित बसों, टैक्सी, ऑटो और स्थानीय रिक्शा के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस प्रकार आपको यहाँ आने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

फ्लाइट से चंबा कैसे पहुंचे?

दोस्तों, अगर आप चंबा के लिए फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो बता दूं कि यहाँ के निकटतम हवाई अड्डों में पठानकोट, अमृतसर, कांगड़ा, और चंडीगढ़, के नाम शामिल हैं। आपको इन सभी हवाई अड्डों से चंबा जाने के लिए बसें और कैब आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। इस तरह आप अपनी सुविधानुसार इन निकटतम हवाई अड्डों में से किसी भी हवाई अड्डे पर आकर चंबा के लिए जा सकते हैं।

ट्रेन से चंबा कैसे पहुंचे?

चंबा से लगभग 120 किलोमीटर दूर निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है, दोस्तों, पठानकोट से चंबा के लिए आपको बस और टैक्सी बहुत ही आसानी से मिल जायेंगी। इसके अलावा आप चंडीगढ़ तक आकर फिर बस या कैब से यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से चंबा कैसे पहुंचे?

हिमाचल सड़क परिवहन निगम के लिए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से नियमित बसें चलती है। जो राज्य के प्रमुख शहरों पठानकोट, शिमला, कांगड़ा, सोलन और धर्मशाला शहरों से होकर आती जाती है। इस प्रकार आपको यहाँ सड़क मार्ग द्वारा आने पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्या आपने भी चंबा हिल स्टेशन की यात्रा की हैं, अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें