दिल्ली में महिलाओं के लिए सफर करना होगा और भी आसान, बसों में नहीं देना होगा किराया!

Tripoto

दिल्ली में महिलाओं के लिए सफर करना अब किफायती होने वाला है क्योंकि दिल्ली सरकार ने सभी महिला यात्रियों को मुफ़्त टिकट का तोहफ़ा दिया है। दिल्ली परिवहन निगम ने बीते सोमवार इस पर अंतिम मुहर लगाई।

दिल्ली सरकार ने जून महीने में ही महिला यात्रियों के लिए बस यात्रा मुफ़्त करने की बात कही थी औरआने वाली भाई दूज यानी कि 29 अक्टूबर से सभी महिला यात्रियों के लिए दिल्ली की क्लस्टर बसें मुफ़्त में सेवा देगी।

कुल मिलाकर दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए महिला यात्रियों को कोई किराया नहीं देना होगा। इससे दिल्ली की 12 लाख महिलाओं को फ़ायदा होगा। बड़ी बात यह है कि दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद लोगों ने डीटीसी बसों का रुख़   किया था। इसलिए महिलाओं के लिए यह स्पेशल ख़ुशख़बरी वाली बात है।

महिलाओं के लिए गुलाबी टिकट

दिल्ली सरकार की क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को पिंक टिकट दी जाएगी। इस टिकट का दाम ₹10 होगा, जिसका दाम बस ट्रांसपोर्टर को वापस कर दिया जाएगा।

हालांकि ये पूरी तरह से दिल्ली की महिलाओं पर निर्भर है कि उनको इस सुविधा का लाभ उठाना है या नहीं। यदि वे पूरा किराया अदा कर टिकट लेना चाहें तो वे ऐसा कर सकती हैं।

महिला यात्रियों को अभी यह सुविधा मार्च 2020 तक दी गई है। इस योजना के बाद सरकार पर 140 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। इसमें 90 करोड़ डीटीसी बसों और 50 करोड़ रुपए क्लस्टर बसों को आवंटित किया जाएगा।

आपके अनुसार यह कैसा फ़ैसला है और इसके परिणाम कैसे होंगे, हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साझा करें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगर आपको अपने सफर से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो Tripoto फोरम पर सवाल पूछें।