महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें

Tripoto
30th Sep 2021
Photo of महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें by Smita Yadav
Day 1

भारत देश को आजादी दिलवाने में महात्मा गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अलग-अलग जगह पर कई आंदोलन व सत्याग्रह किए थे। हम सभी जानते हैं कि 2 अक्तूबर को गांधी की जयंती होती है। इस खास मौके पर देशभर में राष्ट्रीय छुट्टी होती है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय प्रोग्राम होते हैं। ऐसे आज हम आपको इस खास मौके पर गांधी जी से जुड़े कुछ खास ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताते हैं। यहाँ पर आप परिवार के साथ घूमने का मजा उठा सकते हैं। यूं तो भारत में उनसे जुड़ी बहुत सी ऐसिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहाँ आप परिवार संग घूमने फिरने जा सकते हैं। मगर यहाँ हम उनमें से 5 जगहों को आपके साथ सांझा करेंगे। इसके साथ ही इससे आपके बच्चे देश की आजादी के मूल्यों को करीब से जान पाएंगे।

पोरबंदर

Photo of महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें by Smita Yadav

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पोरबंदर। यह गुजरात का एक खूबसूरत गांव है। इसलिए सबसे पहले बात करेंगे गांधी जी के जन्म स्थान के बारे में, गांधी जी का जन्म 2 अक्‍टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर गांव में हुआ। यहाँ पर गांधी जी ने अपना बचपन व्यतीत किया। आप यहाँ पर गांधी का पैतृक यानि उनके दादा-परदादा का घर भी देख सकते हैं। इसके साथ ही पोरबंदर का 'पोरबंदर बीच' यहाँ के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। तो आप यहाँ घूमने के लिए ' पोरबंदर बीच ' भी जा सकते हैं।

वाराणसी

Photo of महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें by Smita Yadav

गांधी जी काा वाराणसी से गहरा संबंध माना जाता है। देश की आजादी के लिए किया असहयोग अंदोलन दौरान गांधी जी ने वाराणसी पर ही सन 1921 में काशी विद्यापीठ की आधारशिला रखी थी। मगर आजादी के बाद इसका नाम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रख दिया गया। इस की स्थापना के पीछे का उद्देश्य भारत के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ा-लिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। ताकि आगे बढ़े होकर बच्चों को किसी के द्वारा बताएं तरीकों से चलने की जरूरत नहीं है। आपको यहाँ पर और भी कई एतिहासिक स्थान देखने को मिलेंगे।

अहमदाबाद

Photo of महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें by Smita Yadav

अहमदाबाद का गांधी जी से मुख्य रुप से जुड़ाव रहा है। यहाँ पर साबरमती नदी के किनारे गांधी जी का विशेष आश्रण स्थित है। इस आश्रम को साबरमती आश्रम के नाम से जाना जाता है। इस जगह महात्मा गांधी जी ने अपनी पत्नी के साथ लगभग 12 साल व्यतीत किए। आप यहाँ पर आश्रम के साथ मगन निवास, उपासना मंदिर हृदयकुंज, सोमनाथ छात्रालय, नंदिनी, उद्योग मंदिर जैसे अन्य एतिहासिक स्‍थलों पर भी घूमने का मजा ले सकते हैं।

द‍िल्‍ली

Photo of महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें by Smita Yadav

भारत का दिल कहलाने वाली दिल्ली भी ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यहाँ पर आपको ऐसी बहुत सी जगहें मिलेगी। जिससे आप गांधी जी के जीवन को करीब से जान पाएंगे। दिल्ली का बिरला हाउस गांधी जी को समर्पित एक ऐत‍िहास‍िक संग्रहालय है। इसके साथ दिल्ली का मशहूर स्थल राजघाट भी महात्मा गांधी जी को समर्पित है। आप सभी को बता दूं, कि अपने जीवन के अंतिम दौर के करीब 144 दिन गांधी जी ने इसी संग्रहालय में बिताए थे। ऐसे में इसे बेहद ही अहम स्थल माना जाता है।

दांडी

Photo of महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखने को मिलेंगी कई यादगार चीजें by Smita Yadav

दांडी गांव भी राष्‍ट्रपि‍ता महात्‍मा गांधी जी के जीवन काल को बयान करने वाले मुख्‍य स्‍थानों में से एक है। आज दांडी अरब सागर के तट पर स्थित गुजरात राज्‍य का छोटा-सा गांव है। दांडी, गुजरात का एक छोटा मगर बेहद अहम शहर है। आप सभी को बता दूं, कि महात्मा गांधी जी ने साबरमती से दांडी तक लगभग 268 किलोमीटर की यात्रा की थी। इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें करीब 24 दिन लग गए थे। इसके साथ गांधी जी द्वारा किया नमर सत्याग्रह परिणति भी इसी जगह का हिस्सा माना जाता है। इस ऐतिहासिक जगह को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

तो देर किस बात की इस गांधी जयंती पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ निकल पढ़िए इन ऐतिहासिक जगहों में से किसी भी जगह की सैर पर, ताकि इतिहास के सुनहरे पलों को आप भी करीब से महसूस कर सकें और अपने देश पर गौरवान्वित हो सकें।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।