इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर

Tripoto
23rd Sep 2023
Photo of इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर by Priya Yadav


          महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता है,भारत के राष्ट्रपिता और एक सच्चे देशभक्त जिन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया और देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई। 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता है।वैसे तो महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था लेकिन राजधानी दिल्ली में उनसे जुड़े बहुत से ऐसे जगह है जहां आज भी उनके जीवन से जुड़े साक्ष्य को बहुत ही सहेज कर रखा गया हैं।हम सब ने स्कूल और कॉलेजों में बहुत कुछ गांधी जी के विषय में पढ़ा है और जाना है और हम अपने बच्चो को भी उनके विषय में ये सब कुछ बताते है।लेकिन अगर आप और करीब से महात्मा गांधी के विषय में जानना चाहते हैं तो आपको उनसे जुड़े दिल्ली के इन स्थानों पर जरूर जाना चाहिए जहां आप उन्हें और करीब से जान पाएंगे।तो आइए जानते है गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों के बारे में।

Photo of इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर by Priya Yadav


गांधी स्मृति (बिड़ला हाउस)

गांधी स्मृति को पहले बिड़ला हाउस के नाम से जाना जाता था।इसका नाम इस लिया बदला गया क्योंकि बिड़ला के आवास को ही गांधी स्मृति अर्थात म्यूजियम में बदल दिया गया।यह एक म्यूजियम है जहां आपको महात्मा गांधी के बारे में बहुत कुछ करीब से जानने का मौका मिलेगा।यह पर गांधी जी के जीवन से जुड़ा एक क्लिप भी चलाया जाता है जिसके माध्यम से आप उन्हें और भी अधिक अच्छे से जान पाएंगे।यहां पर आप सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक जा सकते है।

Photo of इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर by Priya Yadav


महर्षि वाल्मीकि मंदिर 

दिल्ली के इस आश्रम के विषय में बहुत ही कम लोग जानते है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1946 में जब गांधी जी गोल बाजार में हरिजन बस्ती में रुके थे, तो यही आश्रम उनका निवास स्थान हुआ करता था।वो यहां पर रहने वाले बच्चो को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ते थे।आज भी इस आश्रम के पास वाले कमरे में उनके जीवन से जुड़ी बहुत सी वस्तुएं यहां  मौजूद है।यहां आपको उनका आसन, मेज और चरखा जैसी कई चीजें मिलेंगी जिसे महात्मा गांधी प्रयोग में लाते थे इसके अलावा बच्चो और चरखा चलाने और अन्य लोगो के साथ उनकी बहुत सी तस्वीरे भी आपको यहां देखने को मिलेंगी।

Photo of इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर by Priya Yadav

राजघाट

दिल्ली स्थित राजघाट महात्मा गांधी का समाधि स्थल है।यही पर उन्होंने अपना अंतिम शब्द हे राम बोला था।यह जगह उनके त्याग,बलिदान की कहानी बयां करता है।यह जगह दिल्ली के मशहूर पर्यटन स्थलो में से एक है।देश विदेश के उच्च अधिकारी उन्हें यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने आते है।काले रंग के संगमरमर से बना होने के कारण यह काफी आर्कषक लगता है।आस पास बहुत से पेड़ पौधे भी लगे हैं और पानी के कुछ फब्बारे भी जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है।समाधि स्थल के पास में ही एक ज्योति है जो सदैव जलती रहती है।

Photo of इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर by Priya Yadav


गांधी संग्रहालय

गांधी संग्रहालय दिल्ली के राजघाट के सामने ही है जहां पर आपको गांधी जी से जुड़े बहुत सी स्मृतियां देखने को मिलेंगी यहां पर आप उनके द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली चरखा,कुर्सी ,मेज,कलम,पेंटिंग, और बहुत सारी तस्वीरे देख सकते है।इस संग्रहालय में जूते चप्पल पहनकर जाना निषेध है।प्रतिदिन यहां गांधी जी के जीवन से जुड़े उपदेशों और सिद्धांतो पर बनाई गई फिल्म दिखाई जाती है और प्रत्येक शुक्रवार को यहां पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है।आप यहां अपने बच्चो के साथ आकर उन्हें बहुत कुछ सीखा सकते है। यहां गांधी जी के जन्मदिन पर पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

Photo of इस गांधी जयंती अपने बच्चों को गांधी जी से जुड़े दिल्ली के इन जगहों की कराए सैर by Priya Yadav


कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।