वर्ल्ड हैरीटेज सिटी अहमदाबाद में देखने लायक जगहें

Tripoto
Photo of वर्ल्ड हैरीटेज सिटी अहमदाबाद में देखने लायक जगहें by Dr. Yadwinder Singh

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है| अहमदाबाद को भारत का मानचैसटर भी कहा जाता है कयोंकि यहाँ की इंडस्ट्री पूरे भारत में मशहूर है| दोस्तों मैं जब भी पंजाब से राजकोट जाता हूँ तो रास्ते में अहमदाबाद आता है | अहमदाबाद की यात्रा मैंने बहुत बार की है| अहमदाबाद एक वर्ल्ड हैरीटेज शहर है | अगर अहमदाबाद के ईतिहास की बात करें तो इस शहर को गियारवीं शताब्दी में सोलंकी राजा कर्णदेव-1 ने साबरमती नदी के किनारे पर बसाया था| सोलंकी राजा कर्णदेव पहले पाटन का राजा था| उस समय इस शहर का नाम कर्णावती रखा गया था| सोलंकी राजाओं का राज 13 वीं शताब्दी तक रहा| उसके बाद वघेला शासकों का राज्य आया | फिर 14 वीं शताब्दी में सुलतान अहमद शाह ने कर्णवती का नाम बदल कर अहमदाबाद रख दिया और अपनी राजधानी बना लिया| अहमदाबाद की कुल आबादी 90 लाख के आसपास है | अहमदाबाद के काफी कुछ है देखने के लिए | मैं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से पैदल चल कर ही पुराने शहर को देखने के लिए निकल पड़ा | आईए जानते हैं कया है अहमदाबाद में घूमने के लिए |
1. जामा मस्जिद अहमदाबाद
यह अहमदाबाद की सबसे खूबसूरत मस्जिद है जिसका निर्माण 1423 ईसवीं में हुआ| इस शानदार मस्जिद को सुलतान अहमद शाह ने बनाया है जिसके नाम पर इस शहर का नाम पड़ा है | इस मस्जिद में कुल 260 पिलर और 15 गुंबद बने हुए हैं| यह मस्जिद तीन दरवाजा के पूर्व दिशा में M. G  रोड़ के सामने मौजूद है| मैं इस मस्जिद को देखने के लिए दोपहर को पहुंचा था | मस्जिद में की हुई कलाकारी लाजवाब है | आप जब भी अहमदाबाद आए इस जगह पर जरुर घूमना |
2. साबरमती आश्रम
इस आश्रम की सथापना महात्मा गांधी जी ने 1918 ईसवीं में साबरमती नदी के किनारे पर की थी जिस वजह से इसका नाम साबरमती आश्रम रखा गया है| यहीं वो जगह है जहाँ से गांधी जी ने डांडी मार्च शुरू किया था | अहमदाबाद में साबरमती आश्रम देखने लायक है जहाँ महात्मा गांधी जी से संबंधित काफी चीजों को संभाल कर रखा गया है| आश्रम में एक लाईब्रेरी, मैमोरियल बना हुआ है | यहाँ पर महात्मा गांधी जी की एक कुटिया थी जिसको हदृय कुंज कहा जाता था जिसमें वह निवास करते थे| यह जगह अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 6 किमी दूर है | आप हर रोज सुबह 8.30 बजे से लेकर 6.30 बजे शाम तक इस आश्रम को देख सकते हो|
3. सिदी सैयद मस्जिद
यह भी अहमदाबाद की मशहूर जगहों में से एक है | इस मस्जिद का निर्माण 1573 ईसवीं में हुआ| इस मस्जिद में पत्थर की जाली के ऊपर की हुई कलाकारी बहुत खूबसूरत है | पत्थर की जाली पर बना हुआ वृक्ष और उसकी शाखाएँ को " Tree of Life " कहा जाता है जो अहमदाबाद शहर का  Symbol है| यह जगह अहमदाबाद की खूबसूरत कलाकारी को प्रदर्शित करती है |

जामा मस्जिद अहमदाबाद

Photo of Ahmedabad by Dr. Yadwinder Singh

तीन दरवाजा अहमदाबाद

Photo of Ahmedabad by Dr. Yadwinder Singh

सिदी सैयद मस्जिद अहमदाबाद की खूबसूरत जाली

Photo of Ahmedabad by Dr. Yadwinder Singh

अहमदाबाद घूमते समय घुमक्कड़

Photo of Ahmedabad by Dr. Yadwinder Singh

4. भद्र किला अहमदाबाद
भद्र किला पुराने शहर में बना हुआ है| इस किले का निर्माण सुलतान अहमद शाह ने 1411 ईसवीं में करवाया था| इस किले में अब सरकारी दफतर बने हुए हैं| भद्र किले में भद्र काली माता का खूबसूरत मंदिर बना हुआ है शायद माता भद्र काली के नाम पर ही इस किले को भद्र किला नाम से जाना जाता है| इसके पास ही शानदार तीन दरवाजा बना हुआ है|
5. हाथी सिंह जैन मंदिर   
अहमदाबाद में हाथी सिंह जैन मंदिर एक खूबसूरत जगह है| यह जैन मंदिर 15 वें जैन तीर्थंकर को समर्पित है | हाथी सिंह जैन मंदिर का निर्माण 1848 ईसवीं में हुआ| यह मंदिर अहमदाबाद शहर के दिल्ली गेट के बाहर पुराने शहर के उत्तर दिशा में बना हुआ है| अगर आप अहमदाबाद घूमने जाए तो इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए|
6. कांकरिया झील
कांकरिया झील अहमदाबाद की सबसे बड़ी झील है | ऐसा कहा जाता है यह झील 15 वीं सदी में बनी थी| यह खूबसूरत झील 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है| अहमदाबाद में शाम बिताने के लिए यह सबसे बढ़िया जगह है| अब कांकरिया झील अहमदाबाद के लोगों के लिए एक पिकनिक सपाट बन चुकी है| अहमदाबाद के लोग शाम को अपने बच्चों और फैमिली के साथ कांकरिया झील घूमने आते हैं|
इसके अलावा भी अहमदाबाद जैसे बड़े शहर में बहुत कुछ है जहाँ आप घूम सकते हो जैसे अहमद शाह का मकबरा, सरखेज रोजा और कालुपुर का स्वामीनारायण मंदिर आदि|
कैसे पहुंचे- अहमदाबाद भारत के बड़े शहरों में से एक है| अहमदाबाद हवाई , रेल और सड़क मार्ग से पूरे देश से जुड़ा हुआ है| अहमदाबाद में आप फलाईट से भी पहुँच सकते हो| रेलमार्ग से आप अहमदाबाद रेलवे स्टेशन उतर सकते हो|

अहमदाबाद

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

हाथी सिंह जैन मंदिर अहमदाबाद

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

कांकरिया झील अहमदाबाद

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

कांकरिया झील अहमदाबाद में घुमक्कड़

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

साबरमती नदी

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

साबरमती आश्रम

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

साबरमती आश्रम अहमदाबाद

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

साबरमती आश्रम में घुमक्कड़

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh

साबरमती आश्रम

Photo of अहमदाबाद by Dr. Yadwinder Singh