आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा

Tripoto
Photo of आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा by Hitendra Gupta

घुमक्कड़ों के लिए एक अच्छी खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया भर के पासपोर्ट के साख को लेकर अपनी ताजा सूची जारी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत 80वें नंबर पर है। इसके पहले भारत रैंकिंग की इस सूची में 83वें नंबर पर था। भारतीय पासपोर्ट की स्थिति मजबूत होने से अब आप थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस और श्रीलंका समेत 62 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

इन देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय

Photo of आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा by Hitendra Gupta

इंडोनेशिया, मालदीव, थाइलैंड, वियतनाम और मलेशिया में आप भारतीय पासपोर्ट रहने पर बिना वीजा के 30 दिनों तक पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। हाल ही में ईरान ने भी भारतीय पासपोर्टधारियों के लिए बिना वीजा आने की अनुमति दी है। अपने पड़ोसी देश नेपाल जाने के लिए वीजा क्या आप बिना पासपोर्ट के भी जा सकते हैं। बस आपके पास आधार कार्ड या वोटर कार्ड जैसे पहचान पत्र जरूर होने चाहिए।

Photo of आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा by Hitendra Gupta

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने जो ताजा रैंकिंग जारी की है उसमें पहले नंबर पर एक-दो नहीं बल्कि छह देश हैं। इन छह देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, सिंगापुर और जापान शामिल हैं। इन छह देशों के पासपोर्ट की ताकत का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, सिंगापुर और जापान के पासपोर्टधारी लोग 194 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।

इंडेक्स में दूसरे नंबर पर हैं फिनलैंड, स्वीडेन और दक्षिण कोरिया। यहां के लोग दुनिया के 227 देशों में से 193 देशों में बगैर वीजा प्रवेश कर सकते हैं। यहां के लोगों को 193 देशों में जाने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में टॉप टेन में ज्यादातर यूरोपीय देशों का कब्जा है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड एक साथ बने हुए हैं। यहां के पासपोर्ट पर आप 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।

Photo of आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा by Hitendra Gupta

लिस्ट में चौथे नंबर पर पांच देशों के नाम हैं। इन देशों में बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नार्वे, पुर्तगाल और ब्रिटेन शामिल हैं। पांचवे नंबर पर स्विट्जरलैंज के साथ ग्रीस और माल्टा हैं।

Photo of आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा by Hitendra Gupta

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि सबसे नीचे अफगानिस्तान है। यानी कमजोर पासपोर्ट में सबसे ऊपर अफगानिस्तान का नाम है। अफगानिस्तान के बाद सीरिया दूसरे और इराक तीसरे नंबर पर है। सबसे कमजोर पासपोर्ट में पाकिस्तान नीचे से चौथे नंबर पर है।

Photo of आपके पासपोर्ट की स्थिति हुई और मजबूत, अब बिना वीजा कीजिए 62 देशों की यात्रा by Hitendra Gupta

अब जब 62 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं तो देरी किस बात की। बैग पैक कीजिए और निकल चलिए दुनिया की सैर पर। आपकी यात्रा शुभ हो।

Keywords: Henley Passport Index, Passport, Indian Passport ranking,