दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश

Tripoto
11th Jun 2021
Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

हर किसी का सपना होता है कि वह विदेश घूमने जाए। लेकिन कई बार वीजा के चक्करों से हमारा ट्रिप बनते-बनते कैंसिल हो जाता है। वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो आपको किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति देता है। कई बार समय से वीजा नहीं मिल पाता है या वीजा फीस बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से हमारा विदेश घूमने का प्लैन अधूरा रह जाता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना वीजा के भी विदेश घूम सकते हैं। ऐसे कई देश हैं जहाँ घूमने के लिए वीजा की ज़रूरत नहीं होती है। जी हैं, दुनिया के कई देश भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के, सिर्फ पासपोर्ट पर घूमने की सुविधा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं -

मकाऊ

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

बिना वीजा के घूमने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो एशिया में मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है और यह खासतौर पर टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है। चीन का यह विशेष क्षेत्र उसी के प्रशासन के अंतर्गत आता है। खास बात यह है कि यहां भारतीय बिना वीजा के घूम सकते हैं। कैसिनों के शौकीनों के लिए तो यह जन्नत है। यहां की तकरीबन 20 फीसद आबादी कैसिनों में ही काम करती है। यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकती है। रेस्तरां, चमक-धमक लाइफ-स्टाइल के साथ ही नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह प्लेस एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यदि आप इंडियन है तो आपको यहां वीजा नहीं लगेगा।

नेपाल

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

नेपाल और भारत के बीच भौगोलिक दूरी जितनी कम है उतनी ही राजनीतिक और सांस्कृतिक दूरी भी कम है। रहन-सहन, खान-पान, भाषा-बोली और पहनावे के स्तर पर यह देश एक भारतीय के लिए बिल्कुल अलग नहीं है। नेपाल एक शानदार टूरिस्ट देश है। यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं।

भूटान

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

भूटान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, लेकिन यह विश्व का सबसे सुखी और शांत देश है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं। यदि आप भारतीय हैं तो फिर इस देश की सारी सुंदरता आपके लिए ही है। यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का वीजा नहीं लगेगा। चूंकि इसकी करेंसी भारत की तुलना में सस्ती है लिहाजा यहां घूमना जेब पर भारी भी नहीं है। प्राचीन मंदिरों के अलावा यह देश बौद्ध मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप बीमार हैं और आपको आबोहवा बदलने के लिए कहीं घूमने की सलाह दी गई है तो यकीं मानिए यहां आकर आपको बहुत फायदा होगा। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे।

मालदीव

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

मालदीव एक टूरिस्ट कंट्री है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में है। यदि आप इंडियन हैं और अपनी ट्रिप किसी खूबसूरत देश में प्लान कर रहे हैं तो मालदीव एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। बिना वीजा के आप यहां तकरीबन 30 दिनों तक रह सकते हैं। यहां आकर भी आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि आप भारत से बाहर हैं। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज पर मस्ती और खूबसूरत नजारों के चलते यह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा। मालदीव की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलेगा। पूरी दुनिया में मालदीव बहुत लोकप्रिय प्लेस है। 2017 में यहां तकरीबन 12 लाख विदेशी टूरिस्ट आए थे। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट वाला यह छोटा सा देश आपका मन मोह लेगा। केरल के तिरुवनंतपुरम से मालदीव की राजधानी माले के लिए सीधी उड़ान है। दिल्ली और मुंबई से आपको किसी ट्रैवल वेबसाइट से इसकी जानकारी मिल सकती है। फ्लाइट का किराया भी बहुत कम है।

कंबोडिया

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

हिंदू संस्कृति और इतिहास के कुछ अवशेष यहां आपको दिखाई देंगे। यहां की प्राचीन खैमर सभ्यता हिंदुओं से जुड़ती रही है। यह दक्षिण एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। एक समय इसे कंपूचिया भी कहा जाता था। बिना वीजा भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे सुंदर जगह है। यहां घूमना बेहद सस्ता है। कम पैसों में आपको यहां की जीवन संस्कृति आकर्षित करेगी। यहां का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में खास स्थान रखता है। यहां खाना-पीना, रहना और खासतौर पर घूमना एक भारतीय के लिए बहुत सस्ता है।

मॉरीशस

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

भारतीय पासपोर्ट की ताकत पिछले कुछ सालों में बहुत बढ़ गई है और अगर आप समुद्र के पास रहना चाहते हैं तो ऐसे में मॉरीशस जा सकते हैं। दरअसल मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है औऱ खास बात ये है की ये करीब 90 दिनों के लिए वैध होता है। यहां के सागा डांस को आप अच्छी तरह से इंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा यहां के लैंडस्केप्स, एडवेंचर प्लेस और सी फूड भी आपको पसंद आएंगे। यही नहीं यहां के ज्यादातर लोग हिन्दी में आपसे बात भी कर सकते हैं। विवाहित कपल्स अक्सर यहां शादी के बाद वक्त बिताना पसंद करते हैं। हिंद महासागर में बसे इस देश में आपको खुबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। मॉरीशस दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत द्वीपों में से एक है।

इंडोनेशिया

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। इंडोनेशिया की योजना भारतीय पर्यटकों को मुफ्त वीजा की सुविधा के जरिए अपने यहां बुलाने के लिए प्रोत्साहित करने की है। यंहा साफ़ नीला पानी और उष्णकटीबंधिय जलवायु, देखने को मिलती है। इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। बाली में बहुत अविश्वसनीय मंदिर तथा धार्मिक स्थल हैं। इंडोनेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं है. यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं।

थाईलैंड

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

थाईलैंड भारतीयों की टॉप वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है। इस देश में बहुत से खूबसूरत आईलैंड, गुफाएं और बीच हैं जहाँ जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही यह जगह अपनी नाईट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है यानि आप एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वीजा ले सकते हैं। शॉपिंग के लिए भी यह जगह बहुत मशहूर है। यहां के ट्रॉपिकल बीच, रॉयल पैलेस और भगवान बुद्ध के मंदिर बेहद खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध हैं।

जॉर्डन

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

यह अरब देश भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। जॉर्डन के लिए 56.5 अमेरिकी डॉलर वीजा फीस देनी पड़ती है। ये वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मान्य होता है। इस देश को 'पश्चिम एशिया का नगीना' भी कहा जाता है। दो हफ्ते की होटल बुकिंग और पर्याप्त बैंक बैलेंस के सबूत देकर आप बिना किसी झंझट के घूम सकते हैं। यह देश पश्चिम एशिया के अरब साम्राज्य के तौर पर जाना जाता है। यहां घूमने के लिए क़रीब 1 लाख से भी ज़्यादा पुरातत्व संबंधी और पर्यटन की जगह हैं। पेट्रा और जेराश, जॉर्डन का सबसे मशहूर टूरिस्ट अट्रैक्शन्स हैं। यह देश बिल्कुल आपकी सोशल साइंस की बुक जैसी है। इसमें आपको हर जगह कुछ नया और अलग मिलेगा, लेकिन यहां घूमने आने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें।

श्रीलंका

Photo of दुनिया के वह देश जहाँ वीजा का कोई झंझट नहीं, जानिए कौन से है वह खूबसूरत देश by Pooja Tomar Kshatrani

श्रीलंका दुनिया के सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यह देश अपनी संस्कृति, सुंदर समुद्री तटों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। आप दो दिनों तक बिना वीजा फीस के श्रीलंका घूम सकते हैं। दरअसल श्रीलंका में दो दिनों के लिए भारतीयों से वीजा शुल्क नहीं लिया जाता है। हाँ, अगर ज़्यादा दिनों का ट्रिप है तो आपको वीजा फीस देनी होगी।