ये है दुनिया का सबसे ज़्यादा घूमे जाने वाला शहर! बिना वीज़ा के जा सकते हैं भारतीय!

Tripoto
Photo of ये है दुनिया का सबसे ज़्यादा घूमे जाने वाला शहर! बिना वीज़ा के जा सकते हैं भारतीय! by Musafir Rishabh

अगली ट्रिप पर कहाँ घूमने जाएँ? अगर ये ख्याल आपके मन आ रहा है तो आपके लिए खुशखबरी हैं क्योंकि मास्टरकार्ड ने दुनिया की सबसे ज़्यादा घूमने जाने वाली जगहों की लिस्ट जारी की है और बैंकॉक इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। जी, बिल्कुल सही, लंदन या पैरिस नहीं बल्कि थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक है। लगातार चौथी बार ऐसा हुआ है, जब बैंकाॅक इस लिस्ट में सबसे उपर है। और इस पर एक और खुशखबरी ये कि आपको बैंकॉक जाने के लिए वीज़ा पर कोई खर्च भी नहीं करना होगा क्योंकि अप्रैल 2020 तक भारतीयों के लिए वीज़ा शुल्क माफ है और नवंबर से भारतीयों को वीज़ा की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। इसमें सवाल ये है कि हम इंडियंस को इससे क्या मतलब है? हमे क्यों बैंकॉक जाना चाहिए?

इस लिस्ट में दुनिया भर के 200 शहरों को शामिल किया गया है। इस इंडेक्स को तैयार करने में कुछ बातों का ध्यान रखा गया है। डेटा एकत्रित करने के लिए लोगों से बात की जाती है, उनके ठहरने, वापस जाने का समय भी देखा जाता है और सबसे खास बात पर्यटकों की संख्या। हम भारतीयों का इस घटना से मतलब है क्योंकि हम सबसे ज्यादा इसी शहर को देखने जाते हैं। आप जब यहाँ घूमने जाएँगे तो आपको लगेगा कि आप इंडिया में ही कहीं हैं। आपको चारों तरफ भारतीय ही दिखाई देंगे।

बजट के भीतर

Photo of ये है दुनिया का सबसे ज़्यादा घूमे जाने वाला शहर! बिना वीज़ा के जा सकते हैं भारतीय! 2/3 by Musafir Rishabh
श्रेयः बैंकॉक

हम भारतीयों को सबसे ज्यादा टेंशन बजट की होती है। हम उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो सस्ती और अच्छी दोनों हों। बैंकाॅक उन बजट वाले शहरों में आता है जो हमारे लिए बिल्कुल फिट बैठता है। इसके बाद दूसरी परेशानी होती है वीजा की। तो मेरे इंडियंस दोस्तों आप बैंकाॅक बिनी वीज़ा के जा सकते हैं। लेकिन हाँ, आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटीज इंडेक्स में पहले स्थान पर बैंकाॅक है, जहाँ 2018 में 22 मिलियन लोग ने घूमने गए थे। दूसरे नंबर पर पेरिस और तीसरे पर लंदन है। दोनों ही शहरों में पिछले साल 19 लाख लोग आए थे।

आंकड़ा बताता है कि इन शहरों में लोग 2017 से ज्यादा 2018 में आए हैं। टाॅप-10 सिटीज़ में सभी की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई, सिवाय लंदन के। लंदन में पिछले साल की तुलना में इस साल कम लोग आए हैं। इससे ये पता चल रहा है कि दुनिया भर में लोग घुमक्कड़ होते जा रहे हैं। पहले लोग बचत करके अगले पीढ़ी के लिए रखते थे लेकिन अब उसी बचत से कहीं घूमने निकल जाते हैं। बैंकाॅक जिस तरीके से घूमने के मामले में नंबर वन रहा है उसका मतलब है, हम इंडियंस भी खूब घूम रहे हैं।

बैंकाॅक वो शहर है जहाँ आधुनिकता भी खूब है और वहाँ की संस्कृति भी देखने को मिलेगी। बैंकाॅक, थाईलैंड की राजधानी है। यहाँ आप समुद्र तट पर घूम सकते हैं, यहीं से डूबते हुए सूरज का शानदार नज़ारा देख सकते हैं। अंधेरा होने के बाद बैंकाॅक का रूप बदल जाता है। यहाँ की रातें रंगीन होती हैं। अगर आप कुछ अलग और नया अनुभव लेना चाहते हैं तो ये शहर परफेक्ट है। अब तो वर्ल्ड इंडेक्स भी कह रहा है कि ये शहर सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला शहर है। अगर अब तक आपने इस शहर को देखा नहीं है तो आपकी घुमक्कड़ी अभी अधूरी है।

आप इस लिस्ट में से कितनी जगहें घूम कर आ चुके हैं? हमें कॉमेंट्स में लिखकर बताएँ।

बैंकॉक में कहाँ मिलेगा बेस्ट स्ट्रीट फूड, ये जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।