दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण!

Tripoto
Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! by Aastha Raj

हर बार एक नई कहानी सामने आती है और लोगों की छिपी हुई सोच के बारे में पता चलता है कि विश्व भर में कई लोग भारतीय यात्रियों को पसंद नहीं करते हैं। कुछ वक्त पहले एक खबर आई थी कि एक भारतीय परिवार बाली में सामान चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसलिए मैंने तय किया कि मैं उन कारणों के बारे में पता करूंगी जिनकी वजह से पूरे विश्व में भारतीय यात्रियों की एक ग़लत तस्वीर बनी हुई है।

1. हम भारतीय बहुत समझदार होते हैं

Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! 1/6 by Aastha Raj
श्रेय- जिफी

हम सभी जानते हैं कि भारतीयों के तेज़ दिमाग की चर्चा पूरे विश्व में होती है। चाहे पढ़ाई की बात हो या या रोज़मर्रा की मुश्किलों का सामना करने की, हम भारतीयों के पास हर समस्या का बेहतर समाधान होता है। हाँ, पर कई बार ऐसा भी होता है कि कई भारतीय अपनी इस समझदारी का इस्तेमाल ग़लत दिशा में करते हैं। हम भारतीय रचनात्मक भी होते हैं। हम भारतीय पूरे विश्व में कई महत्वपूर्ण पोजीशन पर हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

2. हम भारतीय बहुत डिमांडिंग होते हैं

Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! 2/6 by Aastha Raj
श्रेय- जिफी

भारतीयों को अपने हक के बारे में हमेशा पता होता है। हम जानते हैं कि अगर हम किसी चीज़ पर खर्च कर रहे हैं तो हमें पूरा हक है कि हमें बेस्ट रिजल्ट मिले। हाँ, पर कई बार ऐसा भी होता है कि अपने हक के लिए लड़ते वक़्त दूसरों को परेशानी में डाल देते हैं। मुझे याद है एक बार फ्लाइट में यात्रा करते वक़्त मेरे साथ एक भारतीय परिवार था जिन्होंने भेल पूरी बनाने के लिए एयर होस्टेस से कटिंग बोर्ड और चाकू माँगा था। मुझे ये सब देख कर काफी अजीब लगा था। उनकी मांग पूरी नहीं की गयी पर ये उन्हें रोक नहीं पाया। उन्होंने अपने बैग से सब्जियाँ निकल ली और प्लास्टिक के स्केल से सब्जियाँ काटने लगे। हमारे देश में रचनात्मकता की कमी तो बिलकुल नहीं है पर दूसरों की संस्कृति और कम्फर्ट को महत्व देने में हम कई बार पीछे रह जाते हैं। कई यात्रियों ने उनके शोर की और सब्जियों की बदबू की शिकायत भी की पर उनको क्या पता कि खाना हमारे लिए प्यार है।

3. हम भारतीय बहुत ही जिंदादिल लोग हैं

Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! 3/6 by Aastha Raj
श्रेय- जिफी

हम सभी को बातें करना बहुत पसंद है और सिर्फ बातें करना नहीं, पर हमें तेज़ आवाज़ में बातें करना पसंद है। हम लोग तेज़ बोलते हैं और खुल कर हँसते हैं, चाहे हम सड़क पर हो या किसी शांत रेस्टोरेंट में, हम कभी अपनी भावनाओं को नहीं छुपाते।

कई बार हमारे इस तरह के व्यवहार को गलत समझा जाता है और लोग हमें रूड समझते हैं। अगर हम आस पास के वातावरण पर थोड़ा ध्यान दें तो हम इस चीज़ से बच सकते हैं।

4. हम भारतीय हमेशा जल्दी में होते हैं

Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! 4/6 by Aastha Raj
श्रेय- जिफी

इस चीज़ के लिए कोई हम पर इलज़ाम नहीं लगा सकता। हमें लम्बे ट्रैफिक जैम की, एटीएम की लम्बी लाइन की, मेट्रो के लिए लाइन की इतनी आदत हो चुकी है कि हमारा हर घंटा जल्दी में ही बीतता है। समय की कीमत भारतीयों से बेहतर कोई नहीं समझता। हमने इन लम्बी कतारों से बचने के रास्ते भी ढूंड लिए हैं, हमें पता है कि ट्रेन में सबसे पहले अन्दर कैसे जाते हैं। ये चीज़ हमारे साथ तब भी होती है जब हमें फ्लाइट से नीचे उतरना होता है। आदतें इतनी आसानी से नहीं बदलती। हमें थोड़ा समय लगेगा और हम सही तरीका सीख जायेंगे।

5. अगर हमें पसंद है तो वो हमारा है

Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! 5/6 by Aastha Raj
श्रेय- जिफी

विश्व की टूरिज्म इंडस्ट्री कई मायने में भारतीय यात्रियों पर टिकी हुई है। भारतीय यात्री जो हर घंटे एक नई यात्रा की योजना बना रहे होते हैं और अलग-अलग जगह जाकर वहाँ के चीज़ों और लोगों को भी अपना बना लेते हैं। हम भारतियों को सबसे बड़ी खासियत है शॉपिंग। हम जहाँ भी जाते हैं हम शॉपिंग ज़रूर करते हैं। हमें बस चीज़ें पसंद आनी चाहिए उसके बाद तो हम उसे खरीद ही लेते हैं।

परेशानी तो तब होती है जब बाहर जाने वाले यात्रियों में से कुछ प्रतिशत लोग चीज़ों को अपने बैग में रख तो लेते हैं पर उसकी कीमत नहीं चुकाते। बाली से आई खबर इस बात का सबूत है कि कुछ लोगों की वजह से दुनिया में भारत की एक गलत छवि बनती जा रही है।

Photo of दुनिया भर के लोग भारतीय यात्रियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, ये हैं कारण! 6/6 by Aastha Raj

जो भी हो पर पर भारतीय यात्री पूरी एनर्जी के साथ अपनी यात्रा पर जाते हैं और उनकी उत्सुकता सराहनीय होती है। हम सब एक जैसे नहीं होते। हम आपको सरप्राइज भी कर सकते हैं और कई बार तो हम खुद ही सरप्राइज हो जाते हैं।

आपको क्या लगता है भारतीय किस तरह के यात्री हैं? हमें कॉमेंट्स में बताएँ।

यात्रा से जुड़ी जानकारी और सवालों के लिए Tripoto फोरम पर जाएँ।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।