
इंडियन रेलवे कैटरिंग व टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) वर्तमान में ट्रेन मार्ग से देश भर के पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल तक भ्रमण कराने ले जाते हैं। इसके साथ ही हवाई जहाज से अन्य देश के पर्यटन स्थल पर भ्रमण कराते हैं। कोरोना संक्रमण के बाद पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हुआ है। पर्यटन पर जाने वालों की संख्या कम हुई है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद आइआरसीटीसी ट्रेन मार्ग से कई स्थानों के लिए पर्यटन व धार्मिक यात्रा के लिए ट्रेन चलाने जा रहा है। इसके साथ ही पहली बार समुद्र के बीच व समुद्र मार्ग से पर्यटन कराने के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए कार्डेलिया क्रूज (समुद्र जहाज) का प्रयोग किया जाएगा। इसमें कोविड से बचाव की व्यवस्था की जाएगी। बीमार पड़ने पर चिकित्सक व आक्सीजन जैसी सुविधा उपलब्ध होगी।
कब होगा सेवा शुरू


भारत का पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर 18 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। फिलहाल इस क्रूज के जरिए पर्यटक केरल, गोवा, और लक्षद्वीप की यात्रा कर सकेंगे। अगले साल से श्रीलंका के लिए भी इसकी सेवा शुरू की जाएगी। IRCTC ने देश में स्वदेशी लग्जरी क्रूज के प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए कॉर्डेलिया क्रूज के साथ साझेदारी की है। क्रूज यात्रा के इच्छुक लोग IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC ने कुछ वक्त पहले एक ट्वीट करके इस इनीशिएटिव की जानकारी दी थी।
कॉर्डेलिया क्रूज के यात्रा कार्यक्रम
कॉर्डेलिया क्रूज के लोकप्रिय यात्रा कार्यक्रमों में शामिल हैं:- मुंबई-गोवा-मुंबई,मुंबई-दीव-मुंबई, मुंबई-एट सी-मुंबई,कोच्चि-लक्षद्वीप-एट सी-मुंबई,और मुंबई-एट सी-लक्षद्वीप-एट सी-मुंबई। आईआरसीटीसी के बयान में कहा गया है, 'कॉर्डेलिया क्रूज पर यात्रा करते समय,कोई भी रेस्तरां, स्विमिंग पूल,बार, ओपन सिनेमा, थिएटर, किड्स एरिया, जिमनेजियम जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकता है।
IRCTC पर क्रूज राइड कैसे बुक करें?
1. www.irctctourism.com पर विजिट करें।
2. होम पेज पर 'क्रूज' पर क्लिक करें।
3. स्थान, प्रस्थान तिथि और प्रस्थान अवधि चुनें।
4. यात्रा कार्यक्रम और किराए के साथ क्रूज विवरण दिखाई देगा।
5. शेड्यूल देखने के लिए Itinerary Details पर क्लिक करें।
IRCTC की ओर से दी जाने वाली क्रूज सेवाएं:
1. क्रूज वीकेंडर
प्रस्थान: मुंबई
अवधि: 5 रातें और 6 दिन
प्रस्थान तिथि: 20 सितंबर
पैकेज: 23467 रुपये से शुरू
2. केरला डिलाइट
प्रस्थान: मुंबई
अवधि: 2 रातें और 3 दिन
प्रस्थान तिथि: 20 सितंबर
पैकेज: 19898 रुपये से शुरू
3. सनडाउनर टू गोवा
प्रस्थान: मुंबई
अवधि: 2 रातें और 3 दिन
प्रस्थान तिथि: 25 सितंबर
पैकेज: 23467 रुपये से शुरू
4. क्रूज टू लक्षद्वीप
प्रस्थान: मुंबई
अवधि: 5 रातें और 6 दिन
प्रस्थान तिथि: 27 सितंबर
पैकेज: 49745 रुपये से शुरू
अगले साल से श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे पर्यटक:
कॉर्डेलिया क्रूज अपने पहले चरण में मुंबई बेस से पैसेंजर्स को इंडियन डेस्टिनेशन्स (भारतीय गंतव्यों) की यात्रा करवाएगा। अगले साल सितंबर से जो पर्यटक क्रूज के जरिए श्रीलंका जाना चाहते हैं, वे आईआरसीटीसी के जरिए अपना टिकट बुक करा सकेंगे। इसके लिए मई 2022 में क्रूज को चेन्नई में शिफ्ट कर दिया जाएगा और श्रीलंका में कोलंबो, गाले, त्रिंकोमाली और जाफना जैसे गंतव्यों के लिए रवाना किया जाएगा।
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन:
यात्रा के दौरान, कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। क्रू मेंबर्स को पूरी तरह से वैक्सीनेट किया गया है। क्रूज पर हर घंटे सैनिटाइजेशन होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का सभी को पालन करना होगा। भारत में लग्जरी क्रूज के अलावा, आईआरसीटीसी सभी प्रमुख इंटरनेशनल क्रूज लाइनरों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है। जैसे ही कोविड-19 की स्थिति सामान्य होगी और इंटरनेशनल क्रूज अपना संचालन शुरू करेंगे, आईआरसीटीसी अपने वेब पोर्टल पर उनकी बुकिंग प्रदान करेगा।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।