अब बजट फ्रेंडली टूर पैकेज में केरल की सुंदरता को नजदीक से देख पाएंगे, IRCTC लाया है 6 डे टूर पैकेज

Tripoto
25th Jul 2021
Photo of अब बजट फ्रेंडली टूर पैकेज में केरल की सुंदरता को नजदीक से देख पाएंगे, IRCTC लाया है 6 डे टूर पैकेज by Smita Yadav
Day 1

केरल को 'गॉड्स ओन कंट्री' यानी भगवान का अपना देश यूं ही नहीं कहते इसे यह नाम मिलने की ढेरों वजहें हैं। केरल किसी भी टूरिस्ट के लिए ड्रीम कम ट्रू जैसा है क्योंकि यहाँ आपको पहाड़, बीच, अडवेंचर ऐक्टिविटीज सबकुछ मिल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी केरल की खूबसूरती को डिस्कवर करने के लिए केरल घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो इस वक्त आपके पास है कम दाम में केरल घूमने का बेहतरीन मौका। जी हाँ, भारतीय रेलवे की कैटरिंग ऐंड टूरिज़म शाखा अपने यात्रियों को सितंबर के सुहावने मौसम में केरल की सैर का खास टूर पैकेज ऑफर कर रही है। अगर आप ने अभी तक केरल की यात्रा नहीं की है तो यह ऑफर आपको कैश करना चाहिए। इस बजट फ्रेंडली टूर पैकेज में आप केरल की सुंदरता को नजदीक से देख पाएंगे।

क्या हैं टूर पैकेज

IRCTC Tourism केरल के लिए 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति की शुरुआती कीमत पर टूर पैकेज का ऑफर दिआ है। इस पैकेज में कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम जैसे जगहें शामिल हैं।IRCTC Tourism की वेबसाइट के मुताबिक, ये ट्रिप 10 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू किया जाएगा। जिसमें यात्रियों को इंडिगो फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। पर्यटन का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा।

पैकेज में क्या-क्या हैं सुविधाएं

1. सभी जगहों पर 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

2. सभी दर्शनीय स्थलों को घुमाने के लिए AC वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

3. पैकेज में भोजन, नाश्ता और रात्रि का भोजन सब कुछ शामिल है।

4. कार्यक्रम के तहत आपको दर्शनीय स्थल घुमाए जाएंगे।

पैकेज में क्या शामिल नहीं

जब आपकी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी तभी किराया लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रकार के व्यक्तिगत खर्च जैसे टिप्स, लॉन्ड्री, टेलीफोन बिल, पेय पदार्थ, रूम सर्विस, कैमरा चार्ज, टेलीफोन कॉल का इस्तेमाल करने पर अलग से आपको चार्ज देना होगा।

जानिए यात्रा का पूरा शेड्यूल

पहला दिन - कोचीन

पहले दिन पर्यटकों को कोचीन घुमाया जाएगा। यहाँ आपको 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। मरीन ड्राइव पर घूमने का मौका मिलेगा साथ ही एक घंटे (स्वयं से) के लिए नाव की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। इसके बाद रात में होटल में आराम करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान रात का खाना भी दिया जाएगा।

दूसरा दिन, कोचीन - मुन्नार

होटल से चेक आउट करके सड़क मार्ग के जरिए मुन्नार जाएंगे। यहाँ दूसरे होटल में चेक इन करना होगा। दोपहर में, आपको चाय संग्रहालय ले जाया जाएगा। जो कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। एक 20 मिनट के वीडियो दिखाया जाता है। जिसमें मुन्नार के इतिहास के बारे में बताया जाता है। बाद में मेट्टुपेट्टी बांध और इको पॉइंट घुमाया जाएगा।

तीसरा दिन - मुन्नार

तीसरे दिन नाश्ते के बाद मुन्नार के स्थानीय दर्शनीय स्थल ले जाया जाएगा। वहीं शाम को आप मुन्नार टाउन में खरीदारी के लिए आराम से समय बिता सकते हैं। इसके बाद रात्रि विश्राम मुन्नार के होटल में करेंगे।

चौथा दिन, मुन्नार - थेक्कड्यो

चौथे दिन नाश्ते के बाद आपको सड़क मार्ग से थेक्कड़ी ले जाया जाएगा। यहाँ दोपहर में आपको लेक ऑफ पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी ले जाया जाएगा। यहाँ आप नाव की सवारी कर सकते हैं। यहां आप नाव से जंगल की यात्रा के रोमांचक पल के मजे ले सकते हैं।

पांचवां दिन - कुमार कोमो

पांचवे दिन नाश्ते के बाद आपको कुमारकोम ले जाया जाएगा। यहाँ आपको हाउसबोट में रहने का मौका मिलेगा। यहाँ सुंदर वेम्बनाड झील के बीचों बीच हाउसबोट भ्रमण के दौरान विभिन्न ब्लॉकों को कवर करती है जिस पर कुमारकोम शहर प्रमुख रूप से स्थित है। यहाँ आपको डिनर की भी सुविधा मिलेगी। हाउसबोट में परोसा जाने वाला भोजन केरल की स्वदेशी शैली में तैयार किया जाता है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।