IRCTC लाया खास टूर पैकेज, सस्ते में भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी घूमने का है मौका, जानें डिटेल

Tripoto
29th Sep 2021
Photo of IRCTC लाया खास टूर पैकेज, सस्ते में भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी घूमने का है मौका, जानें डिटेल by Smita Yadav
Day 1

अगर आप आने वाले दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद शानदार खबर है। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC ने किफायती बजट टूर पैकेज को लाॅन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ओडिशा के भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी घूमने का मौका मिल रहा है। IRCTC तीन रात और चार दिन का टूर पैकेज लेकर आया है, जो ओडिशा के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करेगा। इस पैकेज में धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। इस पैकेज में एक बार पैसे देने के बाद ही आप इन शहरों के मंदिरों में भी घुमाया जाएगा और सभी यात्रियों के रहने खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस बात की जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। तो आइए जानते हैं इस पैकेज में कौन-कौन से शहर शामिल हैं और कितने दिन में यह ट्रिप पूरी होगी।

तो आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में सबकुछ

यात्रा कार्यक्रम: दिल्ली – भुवनेश्वर – पुरी – चिल्का – कोणार्क – पुरी – भुवनेश्वर – दिल्ली।

यात्रा तारीख: 18 नवंबर और 23 दिसंबर।

फ्लाइट डिटेल:

फ्लाइट नंबर – क्षेत्र

6E 6069 – दिल्ली – भुवनेश्वर

6E 6176 – भुवनेश्वर – दिल्ली।

कहाँ - कहाँ घूमने को मिलेगा?

इस टूर पैकेज के जरिए पर्यटक पुरी और चिल्का में घूम सकेंगे। साथ ही यहाँ आप विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर और एशिया के सबसे बड़े खारे पानी के लैगून और पक्षियों की अभूतपूर्व विविधता को देख सकते हैं। इतना ही नहीं इरावदी डॉल्फ़िन कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

दिन 01: दिल्ली – भुवनेश्वर – पुरी

भोजन: रात का खाना

दिल्ली से 6E 6069 द्वारा 09:55 बजे प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 12:00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे और वहाँ से पुरी जाएंगे। इसके बाद पुरी में होटल में चेक इन करें। शाम को जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वापस होटल पहुंच कर रात का खाना और ठहरना होगा।

दिन 2: पुरी – चिल्का – पुरी

भोजन: नाश्ता और रात का खाना

नाश्ते के बाद सतपदा (चिल्का) लेकर जाएंगे। चिल्का झील में आप नाव की सवारी कर सकते हैं। द्वीपों और इरावदी डॉल्फिन साइट पर घुमाया जाएगा। इसके बाद आपको पुरी वापस लौटाना होगा। यहाँ आप अल्लारनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहाँ रात का खाना मिलेगा।

दिन 3: पुरी – कोणार्क – पुरी

भोजन: नाश्ता और रात का खाना

नाश्ता के बाद आपको कोणार्क के लिए लेकर जाया जाएगा। यहाँ आप कोणार्क मंदिर, चंद्रभागा बीच, गोल्डन बीच और बीच मार्केट की सैर कर सकते हैं।इसके बाद आप पुरी लौट जाएंगे और पुरी के होटल में रात का खाना और रात भर रुकना होगा।

दिन 04: पुरी – भुवनेश्वर

भोजन: नाश्ता

नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करें और भुवनेश्वर के लिए जाएंगे। लिंगराज मंदिर, उदयगिरि और खंडगिरि और मुक्तेश्वर मंदिर के दर्शनीय स्थल का दर्शन कर सकेंगे भुवनेश्वर हवाई अड्डे के लिए उड़ान संख्या 6E 6176 में 18:40 बजे के लिए समय पर स्थानांतरण करेंगे और 21:10 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे।

पैकेज में क्या शामिल नहीं?

इस पैकेज में पर्सनल सामान जैसे लॉन्डरी, दवाइयों आदि की सुविधा नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसे स्थान पर जाते हैं, जहाँ एंट्री फीस लगती है तो यात्री को ही अपनी फीस देनी होगी।

इस पैकेज की और अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।