कवरत्ती, एक ऐसा द्वीप जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता है।

Tripoto
15th Nov 2023
Photo of कवरत्ती, एक ऐसा द्वीप जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता है। by Yadav Vishal
Day 1

हर साल भारत की अलग-अलग जगहों पर देश के कोने-कोने से पर्यटक घूमने आते हैं। वहीं, घूमने के शौकीन लोगों की जगह को लेकर अपनी-अपनी अलग पसंद होती हैं। कोई हिल स्टेशन पर जाना पसंद करता है, तो कोई ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानना। लेकिन ज्यादातर लोग शहरों के शोर शराबे से दूर एकांत के पल जरूर बिताना चाहते हैं? जिसके लिए वे किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं। आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए आपको एक ऐसा द्वीप के बारे में बताएंगे जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता हैं।

कवरत्ती भारत में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। यह द्वीप अपने शांत और सुरम्य वातावरण के लिए मुसाफिरों के बीच इस समय बहुत लोकप्रिय लोकेशनों में से एक हैं। अगर आप भी किसी ऑफ़बीट प्लेस में घूमने का विचार बना रहें हैं तो आपको एक बार कवरत्ती के बारे में विचार करना चहिए। क्योंकि शांत और सुरम्य वातावरण के साथ यहां आपको कई एक्टिविटी भी करने को मिल जायेगी, साथ ही साथ यहां आपको कई लोकेशन ऐसे मिल जायेगे जो आपके आखों को सुकून से रूबरू कराएंगे।

Photo of कवरत्ती, एक ऐसा द्वीप जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता है। by Yadav Vishal


कवरत्ती

कवरत्ती, भारत के केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। यह लक्षद्वीप द्वीप-समूह का ही भाग हैं। कवरत्ती द्वीप का अधिकांश क्षेत्र पानी के खेल, तैराकी के लिए आदर्श स्थल है और वहाँ का रेतीला सागर तट धूप सेंकने के लिए एक परफेक्ट जगह हैं। कवरत्ती द्वीप हर तरफ लंबे तट के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो प्रकृति की प्राकृतिकता में चार चांद लगा देता हैं। कवरत्ती बीच द्वीप का मुख्य आकर्षण समुद्र तट ही हैं और यह अपने साफ नीले पानी, सफेद रेत और शांत माहौल के लिए ही जाना जाता हैं।

कवरत्ती में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान

उजरा मस्जिद

कवरत्ती के प्रमुख स्थलों में से एक है उजरा मस्जिद। यह मस्जिद यहां के स्थानीय लोगों के धार्मिक महत्व रखती है। मस्जिद में जटिल लकड़ी की नक्काशी के साथ सुंदर वास्तुकला है। मस्जिद का मौहाल एक शांत वातावरण प्रस्तुत करता हैं, जो आने वाले पर्यटकों को अपने ओर आकर्षित करता हैं।

Photo of कवरत्ती, एक ऐसा द्वीप जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता है। by Yadav Vishal

लाइटहाउस

लाइटहाउस, कवरत्ती द्वीप के सबसे फेमस स्पॉट में से एक हैं। यह जगह द्वीप और उसके आसपास के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता हैं, जिससे पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। इसके अलावा पर्यटक नीले अरब सागर और कवरत्ती की हरी-भरी हरियाली के लुभावने दृश्यों का आनंद लेने के लिए लाइटहाउस के शीर्ष पर भी चढ़ सकते हैं।

समुद्री एक्वेरियम और संग्रहालय 

यह कवरत्ती द्वीप के मुख्य आकर्षण में से एक है। जो आपको समुद्री जीवन के समीप ले जायेंगे। यहां आपको सीपियों, मूंगों और मछलियों की विभिन्न प्रजातियों सहित विभिन्न प्रकार के समुद्री जीव देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ ही संग्रहालय द्वीप के पारिस्थितिकी तंत्र, संरक्षण प्रयासों और समुद्री पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

टूना कैनिंग फैक्ट्री

टूना कैनिंग फैक्ट्री भी घूमने लायक जगह है। जहां आपको टूना मछली प्रसंस्करण और कैनिंग की प्रक्रिया की एक दिलचस्प झलक देखने को मिल जायेगी। पर्यटक मछली पकड़ने के उद्योग और क्षेत्र में टूना मछली पकड़ने के महत्व के बारे में जान सकते हैं।

Photo of कवरत्ती, एक ऐसा द्वीप जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता है। by Yadav Vishal

कवरत्ती में क्या करें?

अगर आप कवरत्ती घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आप यहां कई एक्टिविटी कर सकते हैं। कवरत्ती द्वीप पर, करने और आनंद लेने के लिए कई गतिविधियाँ हैं, जिनमें वॉटर बाइक की सवारी, नौकायन नाव , स्नोर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग , वॉटर स्कीइंग, पैरासेलिंग और सबसे प्रसिद्ध ग्लास बॉटम बोट शामिल हैं। ये गतिविधियाँ आपके ट्रिप को मज़ेदार बना देंगे।

इसके साथ ही कवरत्ती द्वीप अपने स्थानीय व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें विभिन्न प्रकार के विकल्प हैं, और इसके मसालेदार प्रकार के समुद्री भोजन जैसे मछली, केकड़े, झींगे और भी बहुत कुछ हैं। नारियल का रस लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर हर जगह प्रसिद्ध पेय है। जिसे आपको अपने ट्रिप के दौरान ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

Photo of कवरत्ती, एक ऐसा द्वीप जो मुसाफिरों को एक शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करता है। by Yadav Vishal

कैसे पहुंचें?

कवरत्ती द्वीप का निकटतम हवाई अड्डा अगत्ती हवाई अड्डा है जो कवरत्ती से 58 किमी दूर है। अगत्ती से, आपको नौका या नाव से समुद्र पार करना होगा। आप कोचीन से सीधे कवरत्ती तक जहाज भी ले सकते हैं। कवरत्ती समुद्र के बीच में स्थित है, इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए कोई रेलवे नहीं है। गंतव्य के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन कोच्चि है।

कवरत्ती द्वीप एक शांत जगह है। जहां आप जा के सुकून के पल जी सकते हैं। अगर आप डेली लाइफ से बोर हो गए हैं और किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो हर किसी को यहां जाना चाहिए और कवरत्ती द्वीप के प्राकृतिक दृश्य देखने चाहिए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।