लखनऊ से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर लो इन्हें।

Tripoto
Photo of लखनऊ से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर लो इन्हें। by Rishabh Dev

सबसे शानदार सफर क्या है? मंज़िल तक पहुँचाने वाला रास्ते अगर खूबसूरत हैं तो मेरे ख्याल से वो सबसे शानदार सफर है। अगर सिर्फ मंज़िल ही खूबसूरत है तो वो सफर कहाँ हुआ? इसलिए तो घुमक्कड़ी की दुनिया में कहते हैं कि मुसाफिर की कोई मंज़िल नहीं होती है। वो तो हमेशा ही सफर पर रहते हैं। दिल्ली से रोड ट्रिप के बारे में बहुत कुछ बताया जा चुका है। इस पर रोड ट्रिप नवाबों के शहर से शुरू होगी। अगर आप रोड ट्रिप के दीवाने हैं तो आपको इन जगहों के बारे में जान लेना चाहिए। जहाँ आप वीकेंड पर आराम से अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। अब आपको बस हालात के ठीक होने का इंतज़ार करना है।

1. अयोध्या

Photo of लखनऊ से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर लो इन्हें। 1/1 by Rishabh Dev

सरयू नदी के तट पर बसा ये शहर बेहद प्राचीन है। हिन्दुओं के लिए ये नगर एक आस्था का केन्द्र है। इसे भगवान राम की नगरी भी कहते हैं। इस शहर में आप खूबसूरत मंदिर, घाट और महलों को देख सकते हैं। जो ऐतहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं और देखने लायक भी हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी और कनक भवन जैसी जगहों पर ज़रूर जाएँ। यहाँ पर कुछ जैन मंदिर भी हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या की दूरी 136 कि.मी. है। लखनऊ से अयोध्या आप 2-3 घंटे में पहुँच जाएँगे।

लखनऊ से अयोध्या का रास्ता

लखनऊ-सुल्तानपुर-अयोध्या।

लखनऊ से दूरी- 136 कि.मी.

2. इलाहाबाद

देश के सबसे पवित्र शहरों में से एक है, इलाहाबाद जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। यहाँ गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है। गंगा में डुबकी लगाने लोग दूर-दूर से आते हैं। 12 साल में एक बार यहाँ कुंभ मेला भी लगता है। उस समय तो इलाहाबाद शहर कुछ अलग ही रंग में होता है। इसके अलावा भी इलाहाबाद में देखने के लिए बहुत कुछ है। यहाँ आप आनंद भवन, स्वराज भवन, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, हनुमान मंदिर, खुसरो बाग और इलाहाबाद किला देख सकते हैं। लखनउ से इलाहाबाद की रोड ट्रिप बेहद शानदार है और आप अपना वीकेंड एक ऐतहासिक और खूबसूरत शहर में गुज़ारेंगे।

लखनऊ से इलाहाबाद का रास्ता

लखनऊ-रायबरेली-उंचाहार-इलाहाबाद।

लखनऊ से दूरी - 200 कि.मी.

3. दुधवा नेशनल पार्क

सुकून और शांति के कुछ पल बिताने के लिए दुधवा नेशनल पार्क एक अच्छी जगह है। प्रकृति प्रेमियों को ये जगह बहुत पसंद आएगी। 490 वर्ग किलोमीटर में फैला दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश के भारत-नेपाल बाॅर्डर पर है। ये बेहद घने जंगल, खूबसूरत झीलों, पशु-पक्षियों और मनोरम दृश्य के लिए फेमस है। यहाँ आप कई दुर्लभ लुप्त हो रहे जानवरों को भी देख सकते हैं। यहाँ बाघ, दलदल हिरण, राइनो, हाथी और पक्षियों की 400 से अधिक प्रजातियाँ हैं। लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क की रोड ट्रिप आपको बेहद पसंद आएगी।

लखनऊ से दुधवा पार्क का रास्ता

लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर खीरी-पालिआकालां-दुधवा नेशनल पार्क।

लखनऊ से दूरीः 220 कि.मी.

4. चित्रकूट

चित्रकूट उत्तर प्रदेश का एक और पवित्र शहर है। चित्रकूट के आस-पास हरा-भरा जंगल और पहाड़ है। यहाँ बहुत सारे मंदिर और खूबसूरत वाटरफाॅल्स हैं। माना जाता है कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने वनवास के 11 साल यहीं पर बिताए थे। यहाँ आप गणेश बाग, गुप्त गोदावरी, रामघाट, हनुमान धरा और कामदगिरी को ज़रूर देखें। आपको यहाँ कम से कम दो तीन बिताने चाहिए। लखनऊ से यहाँ पहुँचने में 5-6 घंटे लगेंगे।

लखनऊ से चित्रकूट का रास्ता

लखनऊ-इलाहाबाद-चित्रकूट।

लखनऊ से दूरीः 230 कि.मी.

5. आगरा

लोग आगरा जिसको देखने जाते हैं वो है, ताजमहल। इसके बावजूद आगरा में देखने के लिए बहुत कुछ है। यहाँ ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी हैं। ये शहर आपको मुगलों की झलक देता है। आपको इस ऐतहासिक शहर में यहाँ के फेमस मार्केट्स को देखना चाहिए। आगरा जाओ तो यहाँ का पेठा और दालमोठ का स्वाद लेना ना भूलें। आगरा को अच्छी तरह से देखने के लिए आपके पास दो दिन तो होने ही चाहिए। आप वीकेंड पर आगरा की रोड ट्रिप कर सकते हैं।

लखनऊ से आगरा का रास्ता

लखनऊ-बागरमऊ-करहाल-फतेहाबाद-आगरा।

लखनऊ से दूरीः 336 कि.मी.

6. वाराणसी

बनारस दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरो में से एक है। जहाँ के घाट और गलियाँ आपको वहीं का बना लेते हैं। कहा जाता है कि बनारस दुनिया का सबसे पुराना शहर है। वाराणसी गंगा किनारे बसा एक पवित्र शहर है। कहा जाता है कि बनारस में मरने वाला व्यक्ति मुक्ति पाता है। यहाँ बहुत सारे मंदिर, घाट हैं, गंगा किनारे टहल सकते हैं। वैसे भी बनारस जगह से नहीं यहाँ के लोगों की वजह से खूबसूरत है। बनारस लखनऊ से ज्यादा दूर नहीं है। आप 6 घंटों में वाराणसी पहुँच सकते हैं। रोड ट्रिप के लिए बनारस अच्छी जगह है, आपको लखनऊ से एक बार तो इस रोड ट्रिप को तो ज़रूर करना चाहिए।

लखनऊ से वाराणसी का रास्ता

लखनऊ-जगदीशपुर-सुल्तानपुर-बादलपुर-जौनपुर-फुलपुर-वाराणसी।

लखनऊ से दूरीः 320 कि.मी.

7. झांसी

झांसी रोड ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। झांसी वो जगह है जहाँ 1857 की क्रांति हुई थी। रानी लक्ष्मीबाई ने उसका नेतृत्व किया था। लखनऊ से झांसी पहुँचने में 5-6 घंटे लगते हैं। झांसी में आपको यहाँ के किले, स्मारकों, रानी महल और म्यूजियम को देखना चाहिए। झांसी के पास में ही ओरछा है जहां खूबसूरत किले और मंदिर हैं। अगर आप झांसी आ रहे हैं ओरछा जरूर जाएं। इसके अलावा झांसी के आसपास बहुत से किले हैं जिनके बारे में आपने सुना ही नहीं होगा। गढ़ कुण्डार, चंदेरी किले को आप अपनी रोड ट्रिप में जोड़ सकते हैं।

लखनऊ से झांसी का रास्ता

लखनऊ-उन्नाव-कानपुर-भोगनीपुर-ऊरई-झांसी।

लखनऊ से दूरीः 315 किमी.।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद, आप सबसे पहला कहाँ घूमने जाना चाहेंगे? हमें कॉमेंट में बताएँ।

अपनी पिछली यात्रा के किस्से Tripoto पर लिखें और यात्रियों के सबसे बड़े समुदाय का हिस्सा बनें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads