मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम।

Tripoto
Photo of मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम। by Ankit Kumar

भारत को ‘अध्यात्म का केन्द्र’ कहा जाता है। भारत में आपको बहुत सारी धार्मिक जगह देखने को मिलेंगे और लाखों की संख्या में लोग इन धार्मिक जगहों पर घूमने जाते हैं। पर वहाँ पहुँच कर कहाँ रुके जैसी समस्या और साथ ही अपना बजट महॅंगे होटल में रुककर ख़राब न होने देने की परेशानी को लेकर घूमने पर पूरा ट्रिप का बर्बाद होना। आज मैं ट्रिप को बर्बाद होने से बचाने के लिए आपको ऐसे ही एक धार्मिक स्थल मथुरा में रुकने के लिए सस्ते से सस्ते गेस्ट हाउस और धर्मशाला के बारे में जानकारी दूँगा।

Photo of मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम। by Ankit Kumar

1. राधे श्याम अतिथि भवन

राधे श्याम अतिथि भवन मथुरा में जन्मस्थली से 7 किलोमीटर दूर है। यहाँ पर आपको ए.सी. और नॉन ए.सी. रूम दोनों का बन्दोबस्त मिल जाएगा। 500 से 600 रुपए में नॉन ए.सी. रूम मिल जाएगा पर ए.सी. रूम थोड़ा महॅंगा पड़ सकता है। यहाँ पर ग्राउंड फ्लोर पर लोगों के भोजन के लिए एक भोजनालय भी है, जहाँ पर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द ले सकते हैं।

रूम बजट- नाॅन ए.सी. रूम का 500 से 600 रुपए 1 दिन का।

कहाँ पर है?- मथुरा से 7 किलोमीटर दूर।

Photo of मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम। by Ankit Kumar

2. बालाजी आश्रम

मथुरा गए और वृन्दरवन नहीं आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मथुरा के बिल्कुल पास वृन्दावन में आपको ऐसे बहुत से आश्रम मिल जाएँगे जो 200 से 300 रुपए में आपको रुकने देंगे। पर इन सबके बीच में बालाजी आश्रम एक ऐसा है जो आपके ठहरने के लिए एक पैसा भी नहीं लेंगे। पर आप जितने भी दिन यहाँ रुके हैं उतने दिन आपको आश्रम की सेवा करनी होगी। यहाँ पर भोजन की व्यवस्था न होने के कारण भोजन बाहर से करना होगा।

रूम बजट- फ़्री रूम, कितने भी दिन रुके।

कहाँ पर है?- वृन्दरवन में।

Photo of मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम। by Ankit Kumar

3. मुस्कान गेस्ट हाउस

मथुरा रेलवे स्टेशन के बिल्कुल क़रीब में मुस्कान गेस्ट हाउस है। जो आपको 400 से 500 रुपए में ठहरने की सुविधा दे रहा है। इस गेस्ट हाउस के बाहर ही आपको टैक्सी और रिक्शा मिल जाएँगे जो आपको सीधा जन्मस्थली पर ले जाएँगे। यहाँ पर खाने का भी इंतज़ाम सस्ते में किया जाता है। यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहाँ पर पहुँचना आसान और यहाँ से कहीं जाना और भी आसान।

रूम बजट- नाॅन ए.सी. रूम का 400 से 500 रुपए, 1 दिन का।

कहाँ पर है?- मथुरा रेलवे स्टेशन से 5 मिनट दूर।क

Photo of मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम। by Ankit Kumar

4. मधुसूदन कृपा धर्मशाला

मथुरा गए और द्वारकाधीश मन्दिर के बारे में नहीं जानते तो आप कुछ नहीं घूमें। मथुरा के प्रसिद्ध मन्दिर में से एक द्वारकाधीश है। मधुसूदन कृपा धर्मशाला द्वारकाधीश मन्दिर के क़रीब ही है। जो आपको 600 रुपए में 2 लोग और 800 में 3 लोगों के लिए नॉन ए.सी. रूम की सुविधा देते हैं। अगर ए.सी. रूम चाहिए तो थोड़ा ज़्यादा रेंट लगेगा, 800 की जगह 1200 रुपए। यहाँ का भोजन मथुरा में सबसे अच्छों में गिना जाता है।

रूम बजट- नाॅन ए.सी. रूम का 800 रुपए 1 दिन का।

कहाँ पर है?- द्वारकाधीश मन्दिर से 500 मीटर दूर।

Photo of मथुरा में ठहरने के लिए सबसे सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम। by Ankit Kumar

5. OYO सर्विस

अगर आप सस्ता और अच्छा रूम ढूॅंढ़ रहे हैं पर जानकारी न होने की वजह से मिलने में परेशानी हो रही है तो मथुरा जाने से पहले या वहाॅं पहुँचकर OYO ऐप का इस्तेमाल कर अपने लिए रूम बुक कर सकते हैं। यहाँ से बुक करना बहुत ही आसान है। यहाँ पर 500 से लेकर 2000 तक आपकी इच्छानुसार हर तरह के रूम मिल जाएँगे। ये आपके बजट पर है कि आपको कैसा रूम चाहिए। यहाँ पर ए.सी. और नॉन ए.सी. दोनों ही रूम्स अवेलेबल है। भोजन के लिए यहाँ पर कुछ होटल्स में इंतज़ाम है तो कुछ में नहीं।

रूम बजट- 500 से 2000 रुपए 1 दिन का, ए.सी. और नॉन ए.सी. दोनों।

कहाँ पर है?- मथुरा से वृन्दावन में हर जगह।