नेपाल में मिली दुनिया की सबसे ऊँची झील, ट्रेकिंग के दीवानों, कर लो तैयारी!

Tripoto

ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। पर्वतारोहियों के एक समूह ने हाल ही में नेपाल के मनांग जिले में एक नई झील खोज निकाली है।

Photo of नेपाल में मिली दुनिया की सबसे ऊँची झील, ट्रेकिंग के दीवानों, कर लो तैयारी!   1/3 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
काजिन सारा झील | श्रेय: हिमालयन टाइम्स कॉम

1500 मीटर लम्बी और 600 मीटर चौड़ी इस झील का नाम काजिन सारा है और ये नेपाल के चामे नगरपालिका के पास सिंगारखरका इलाके में पायी गई है।

Photo of नेपाल में मिली दुनिया की सबसे ऊँची झील, ट्रेकिंग के दीवानों, कर लो तैयारी!   2/3 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पर्वतारोहियों के ग्रुप ने झील की ऊँचाई समुद्रतल से 5200 मीटर ऊँची बतायी है, जिसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि होते ही काजिन सारा झील को दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित झील का दर्जा दे दिया जाएगा।

वर्त्तमान में सबसे ऊँची झील होने का खिताब नेपाल की ही तिलिचो झील के पास है, जो 4919 मीटर की ऊँचाई पर है।

Photo of नेपाल में मिली दुनिया की सबसे ऊँची झील, ट्रेकिंग के दीवानों, कर लो तैयारी!   3/3 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
तिलिचो झील

पर हो सकता है जल्द ही ये गौरव काजिन सारा झील को मिले।

स्थानीय लोग काजिन सारा झील को मनांग झील भी कहते हैं। ये एक तरह की ग्लेशियल झील है, जिसमें हिमालय के ग्लेशियरों से बहता पानी जमा होता है। चामे गाँव से 24 कि.मी. दूर इस झील तक पहुँचने के लिए आपको 18 घंटे की दुर्गम चढ़ाई करनी पड़ती है।

तो अगर आप खतरों से खेलने के शौक़ीन हों, या हिमालय में ट्रेक करना आपको अच्छा लगता है, तो आपको चढ़ने की खातिर एक और जगह मिल गयी है।

ट्रिपोटो अब हिंदी में | यात्रा के अनोखे किस्से और कहानियाँ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।