ऊँचाईयों का शौक? भारत के टॉप 10 स्थान, जहाँ जाना है आसान

Tripoto
Photo of ऊँचाईयों का शौक? भारत के टॉप 10 स्थान, जहाँ जाना है आसान by Musafir Rishabh

मशहूर घुमक्कड़ राहुल सांकृत्यायन ने घुमक्कड़ शास्त्र में कहा है कि सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहाँ? जिंदगी गर कुछ रही तो नौजवानी फिर कहाँ? राहुल सांकृत्यान की इस बात को हर किसी को गांठ बांध लेना चाहिए और इसका अनुसरण करना चाहिए। हमारा भविष्य घुमक्कड़ी पर ही निर्भर करता है। आप कैसे मुसाफिर बनते हैं? ये आप पर छोड़ देते हैं। सबके घूमने के अपने तरीके के होते हैं, कोई ट्रेक करना पसंद करता है तो कोई ट्रेक नहीं करता है। इसके बावजूद कुछ भी कहो, ऊँचाई पर होना एक अलग ही खुशी देता है।

Photo of ऊँचाईयों का शौक? भारत के टॉप 10 स्थान, जहाँ जाना है आसान 1/2 by Musafir Rishabh

अगर आप उनमें से है जो ऊँची जगहों पर जाना तो चाहते हैं लेकिन ट्रेक की वजह से नहीं जाते हैं। इसका एक बढ़िया समाधान है। आप उन ऊँची जगहों पर जाइए, जहाँ पर जाना आसान है। जहाँ ट्रेकिंग करने की कोई फिक्र नहीं है। भारत में ऐसी कई ऊँची जगहें हैं जहाँ के खूबसूरत नजारे आपका इंतजार कर रहे हैं, बस आपके जाने की देर है।

1. गुरुडोंगमर लेक

सिक्किम के पहाड़ों में स्थित गुरुडोंगमर लेक भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। समुद्र तल से 17,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित ये झील नॉर्थ सिक्किम में है। सबसे अच्छी बात ये है कि यहाँ पहुँचना आसान है, ट्रेकिंग और पैदल चलने का कोई चक्कर ही नहीं है। लाचेन से आप यहाँ कुछ ही घंटे में गाड़ी से पहुँच जाएंगे। गुरुडोंगमर झील भीड़ और शोरशराबा में तब्दील हुई पैंगोंग झील का बढ़िया विकल्प है। बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच जब आपके चेहरे पर भीनी-भीनी ठंडी हवा स्पर्श करेगी तो आपका दिल खुश हो जाएगा।

2. कोलुक्कुमलाई

चाय के बागानों के बीच होना एक खूबसूरत एहसास है। वैसी खुशी आपको शायद ही कहीं और मिले। अगर वो टी स्टेट सबसे ऊँची जगह पर हो तो फिर क्या ही कहना? केरल का मुन्नार अपने चाय के बागान के लिए फेमस है। इसी मुन्नार में कोलुक्कुमलाई टी स्टेट सबसे ऊँची जगह पर है। समुद तल से 2,408 मीटर की ऊँचाई पर स्थित ये चाय का बागान सबसे अच्छी चाय के लिए जाना जाता है। हर घुमक्कड़ को एक बार इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

3. खारदुंग ला

टगर आपको एडवेंचर का शौक है तो फिर दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड खारदुंग ला पर बाइक चलानी चाहिए। डर किसे कहते हैं? ये आपको इस जगह पर आकर समझ आएगा। समुद्र तल से 5,359 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, खारदुंग ला। लद्दाख में पहाड़ों से घिरी खारदुंग ला की रोड सबसे खतरनाक रोड मानी जाती है। हर बाइकर एक बार जरूर इस रोड से गुजरना चाहता है। अगर आप भी रोमांच के शौकीन हैं तो खारदुंग ला आएं।

4. गुरेज

कश्मीर की वो घाटी जहाँ खूबसूरती तो बहुत है लेकिन यहाँ आते कम ही लोग हैं। कश्मीर की गुरेज वैली के बारे में कम लोगों की ही पता है, आपको एक बार जरूर इस जगह पर आना चाहिए। गुरेज कभी सिल्क रूट का हिस्सा हुआ करता था। बेपनाह खूबसूरती लिए बैठी कश्मीर की गुरेज वैली की ऊँचाई समुद्र तल से 8,460 फीट से ज्यादा है। अगर आप चाहें तो गुरेज वैली पहुँचना कठिन नहीं है।

5. कोमिक

हिमाचल प्रदेश के स्पीति का कोमिक गांव अपने एक बोर्ड के लिए फेमस है। जिस पर लिखा है दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित गांव जो मोटरेबल कनेक्टेड है। हिमाचल के कोमिक गांव तक गाड़ियों से पहुँचा जा सकता है। कोमिक गांव हिमाचल के सबसे रिमोट गांवों में से एक है। ये गांव समुद्र तल से 15,027 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ के ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। हर मुसाफिर को इस गांव तक यात्रा करनी ही चाहिए।

6. युमथांग

सिक्किम भारत के उन राज्यों में से एक हैं, जिनको कम एक्सप्लोर किया गया है। इसी सिक्किम में समुद्र तल से 3,564 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है युमथांग घाटी। युमथांग सिक्किम की नहीं पूरे भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहाँ आकर आपका दिल खुश हो जाएगा। ये जगह सिक्किम की बाकी जगहों से आपको अलग लगेगी। यहाँ दूर-दूर तक फूल और हरियाली फैली हुई है। आपको यहाँ पर कुछ वक्त जरूर बिताना चाहिए।

7. बिनसर

देवभूति उत्तराखंड अपने सुंदर नजारों और धार्मिक जगहों के लिए जाना जाता है। इसी उत्तराखंड में एक जगह है, बिनसर। समुद्र तल से 2,412 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। ये उत्तराखंड की सबसे ऊँची जगहों में से एक है, जहाँ आप गाड़ी से आसानी से पहुँच सकते हैं। यहाँ आकर आप दुनियादारी और अपनी समस्या को भूल जाएंगे। यहाँ के सुंदर नजारे आपको मोहित कर देंगे। बिनसर को देखने के बाद आपको पहाड़ों से इश्क हो जाएगा।

8. चैल क्रिकेट ग्राउंड

क्रिकेट, भारत में धर्म की तरह है। जब क्रिकेट मैच होता है तो सब कुछ थम-सा जाता है। भारत में ही दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित क्रिकेट ग्राउंड है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित चैल क्रिकेट ग्राउंड समुद्र तल से 2,250 मीट की ऊँचाई पर स्थित है। अगर आपको ऊँची जगहों पर घूमने का शौक है तो हिमाचल की इस जगह को भी देख लेना चाहिए।

9. त्सोंगमो झील

सिक्किम की राजधानी गंगटोक से सिर्फ 40 किमी. की दूर स्थित है, खूबसूरत त्सोंगमो लेक। समुद्र तल से 12,310 फीट की ऊँचाई पर स्थित ये झील बेहद खूबसूरत है। झील के चारों तरफ पहाड़ के ऊपर उड़ते बादल इस सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। ठंड में ये झील जम जाती है और गर्मी में खूबसूरत फूलों से घिर जाती है। गर्मी में आकर इस जगह की खूबसूरती का आनंद लिया जा सकता है।

10. रिंचन कैफेटेरिया

कैफे शहरों की संस्कृति के पैमाने माने जाते है। पहाड़ों में कैफेटेरिया का होना पहाड़ों पर बर्फ के देखने जैसा है। लद्दाख में खारदुंग ला के पास 18,380 फीट की ऊँचाई पर रिंचन कैफेटेरिया स्थित है। कंपकंपा देनी वाली ठंड के बीच कैफेटेरिया की खिड़की से खूबसूरत नजारों का निहारने का सुख ही कुछ और है। जिंदगी में कब क्या हो जाए, पता नहीं है। इसलिए जितना घूम सको, उतना ही काफी है।

क्या आपने हाल ही में इन जगहों की यात्रा की है? अपनी कहानी को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।