समुद्र किनारे स्थित भारत के चुनिंदा मंदिर, जहां से दिखाई देते हैं सुंदर नजारे

Tripoto
Photo of समुद्र किनारे स्थित भारत के चुनिंदा मंदिर, जहां से दिखाई देते हैं सुंदर नजारे by Rishabh Dev

भारत को मंदिरों का देश भी कहा जा सकता है। आपको हर गली में दो-तीन मंदिर तो मिल ही जाएंगे। भारत आस्था का एक बड़ा केन्द्र है। लोग हर रोज़ बड़ी संख्या में मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु दूर और दुर्गम यात्रा करके कई प्राचीन मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। भारत में कई अनोखे और ऐतिहासिक मंदिर हैं। हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो समुद्र किनारे स्थित है। समुद्र किनारे ये मंदिर तो शानदार हैं ही, यहाँ से दिखने वाला नजारा भी देखने लायक़ है।

समुद्र किनारे स्थित भारत के चुनिंदा मंदिर:

1. भगवती अम्मन मंदिर, तमिलनाडु

Photo of समुद्र किनारे स्थित भारत के चुनिंदा मंदिर, जहां से दिखाई देते हैं सुंदर नजारे by Rishabh Dev

भगवती अम्मन मंदिर तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है। समुद्र किनारे स्थित ये मंदिर दुनिया के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। अम्मन मंदिर को 108 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। ये मंदिर माँ पार्वती के रूप में देवी भगवती को समर्पित है। 3000 साल से भी ज़्यादा पुराने इस मंदिर का आर्किटेक्चर देखने लायक़ है। इस ऐतिहासिक मंदिर से समुद्र का सुंदर नजारा दिखाई देता है। बड़ी संख्या में लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।

पता: कन्याकुमारी, तमिलनाडु

समय: 5:00 AM - 12:00 PM, 4 PM - 8 PM

2. मुरुदेश्वर मंदिर, कर्नाटक

भारत में समुद्र किनारे स्थित सभी मंदिरों में से कर्नाटक का मुरुदेश्वर मंदिर सबसे लोकप्रिय है। समुद्र किनारे स्थित मुरुदेश्वर मंदिर में भगवान शिव की 123 फ़ीट ऊँची विशाल मूर्ति स्थापित है। घूमने वाले लोग और श्रद्धालु दोनों ही बड़ी संख्या में इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं। मुरुदेश्वर मंदिर से समुद्र का भी बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है। यदि आप कर्नाटक जाते हैं तो इस मंदिर को ज़रूर देखें।

पता: कांडुका हिल, कर्नाटक

समय: 06:00 AM - 08:00 PM

3. महाबलेश्वर मंदिर, कर्नाटक

गोकर्ण भारत की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। कर्नाटक का गोकर्ण अपने शानदार समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। गोकर्ण के समुद्र तट के किनारे स्थित है, महाबलेश्वर मंदिर। कर्नाटक का महाबलेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस ऐतिहासिक मंदिर का आर्किटेक्चर भी शानदार है। इस मंदिर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहाँ आप इस मंदिर को तो देख ही सकते हैं, इसके अलावा समुद्र तट के किनारे आनंद ले सकते हैं।

पता: ओल्ड महाबलेश्वर, कर्नाटक

समय: 05:00 AM - 12:00 PM, 04:00 PM - 09:00 PM

4. कोणार्क मंदिर, उड़ीसा

जब भी समुद्र किनारे मंदिरों की बात होगी तो उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मंदिर का ज़िक्र ज़रूर आएगा। कोणार्क मंदिर अपने शानदार आर्किटेक्चर और ऐतिहासिक महत्वता के लिए भी जाना जाता है। कोणार्क सूर्य मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल है। ये मदिर भगवान सूर्य को समर्पित है। चन्द्रभागा बीच उड़ीसा के सबसे व्यस्त बीच में से एक है। इस बीच के किनारे स्थित है लोकप्रिय कोणार्क सूर्य मंदिर। उड़ीसा की यात्रा के दौरान इस प्रसिद्ध और शानदार मंदिर को देखना ना भूलें।

पता: कोणार्क, पुरी, उड़ीसा

समय: 06:00 AM - 08:00 PM

5. हरिहरेश्वर मंदिर, महाराष्ट्र

हरिहरेश्वर मंदिर हिन्दुओं का बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मंदिर है। ये मंदिर मुंबई से 130 किमी. दूर हरिहरेश्वर में स्थित है। हरिहरेश्वर मंदिर अरब सागर और श्रीवर्धन पर्वत के बीच में स्थित है। प्रकृति की परम सुंदरता के बीच में स्थित ये मंदिर बेहद शांत जगहों में से एक है। यहाँ आपको धर्म और अध्यात्म के साथ कुदरत की ख़ूबसूरती भी देखने को मिलेगी। यहाँ आप अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।

पता: हरिहरेश्वर, रायगढ़, महाराष्ट्र

समय: 05:30 AM - 09:00 PM

6. शोर मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु में समुद्र किनारे स्थित एक और शानदार मंदिर है। इस मंदिर को शोर मंदिर के नाम से जाना जाता है। शोर मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। बंगाल की खाड़ी के सामने महाबलीपुरम में स्थित शोर मंदिर की वास्तुकला और संरचना बेहद दिलचस्प है। तमिलनाडु का शोर मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल है। इस मंदिर के आसपास और समुद्र तट की सुंदरता को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

पता: महाबलीपुरम, तमिलनाडु

समय: 06:00 AM - 06:00 PM

7. आज्हिमाला शिव मंदिर, केरल

केरल में कई सारे मंदिर हैं लेकिन आज्हिमाला शिव मंदिर सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। आज्हिमाला शिव मंदिर केरल के तिरुवंतपुरम में स्थित है। ये मंदिर तिरुवंतपुरम के आज्हिमाला बीच पर स्थित है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद शानदार और सुंदर है। इस मंदिर को घूमते हुए आपको समुद्र की लहरों की आवाज़ अच्छी तरह से सुनाई देगी। आज्हिमाला शिव मंदिर से आपको समुद्र का बेहद सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

पता: आज्हिमाला, तिरुवंतपुरम, केरल

समय: 05:30 AM - 08:00 PM।

क्या आपने भारत के इन मंदिरों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads