साउथ इंडिया की फेमस जगहों को छोड़िए, इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाएं

Tripoto
Photo of साउथ इंडिया की फेमस जगहों को छोड़िए, इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाएं by Musafir Rishabh

घुमक्कड़ी दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है शायद आजकल हर कोई घुमक्कड़ बनना चाहता है लेकिन घुमक्कड़ बनना आसान नहीं है। घूमने वालों की राह कठिन होती है। सारे बंधनों को तोड़ने वाला ही घुमक्कड़ की जमात में शामिल हो पाता है। घुमक्कड़ी में नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है। दक्षिण भारत जितना खूबसूरत है, उतना ही कम एक्सप्लोर किया गया है। लोग अक्सर यहाँ की फेमस जगहों ही जाते हैं। साउथ इंडिया को अच्छे-से घूमना है तो आपको उन जगहों पर जाना चाहिए, जिनके बारे में कम लोगों को पता है। दक्षिण भारत की ऐसी ही कुछ जगहों की लिस्ट बनाई है जिनके बिना साउथ इंडिया की यात्रा अधूरी है।

1. तंजौर

मदुरै अपनी आर्किटेक्चर की वजह से फेमस है। इसके अलावा दक्षिण भारत में एक और जगह है जिसका आर्किटेक्चर बेजोड़ है, तंजौर। तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर बेहद शानदार है। इसके अलावा यहाँ पर चोल राजवंश के कई मंदिर हैं जो यूनेस्को की हेरीटेज साइट में आते हैं। तमिलनाडु का तंजावुर साउथ इंडिया का बेहद शानदार जगह है। आपको इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

2. कोटागिरी

अगर आपसे दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में पूछा जाए तो आपके जेहन में उटी जरूर आएगा। आपकी ही तरह सभी उटी जाना चाहते हैं और ये जगह लोगों से भर जाती है। अगर आप इस भीड़ भड़क्का से दूर किसी शांत हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं तो उटी से 30 किमी. और कून्नूर से 17 किमी. की दूरी पर स्थित कोटागिरी हिल स्टेशन परफेक्ट जगह है। समुद्र तल से 6,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित ये हिल स्टेशन आपको ऐसे नजारे दिखाएगा जो अपने कहीं और नहीं देखे होंगे।

3. कराइकल

दक्षिण भारत आपको ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका देता है जिनके बारे में आपने सुना भी न हो। ऐसी ही शानदार जगह है, कराइकल। कराइकल पोंडिचेरी से कुछ ही किमी. की दूरी पर है। ये कस्बा अपनी मिश्रित संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको फ्रेंच कॉलोनी देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहाँ समुद्र तो है ही। आपको एक बार तो इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

4. पत्तदकल

साउथ इंडिया ऐतहासिक जगहों से भरा हुआ है। यहाँ फेमस हंपी भी है और अनछुआ पत्तदकल भी है। कर्नाटक के पत्तदकल को पत्तदकल्लु और रकतापुर के नाम से भी जाना जाता है। पत्तदकल में हिन्दू और जैन मंदिरों की भरमार है। यहीं वजह है इस जगह को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज साइट में शामिल किया है। इन मंदिरों को नॉर्थन और साउर्थन स्टाइल की शैली में बनाया गया है।

5. सकलेशपुर

अगर आप दक्षिण भारत में किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए कर्नाटक का सकलेशपुर परफेक्ट है। यहाँ आपको कूर्ग की तरह भीड़ नहीं मिलेगी। सकलेशपुर में कई ऐसे झरने हैं जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं। पहाड़ों से घिरी इस खूबसूरत जगह पर आप वीकेंड पर आ सकते हैं। आपको सकलेशपुर को साउथ इंडिया की बकेट लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए।

6. पोनमुदी

केरल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहीं पर खूबसूरत मुन्नार है तो दूसरी तरफ पोनमुदी है। केरल की राजधानी से 65 किमी. की दूरी पर स्थित ये जगह समुद्र तल से 1,100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ पर गोल्डन वैली, मेनमुट्टी वाटरफॉल और कल्लार जैसी जगहों को देख सकते हैं। अगर आप त्रिवेंद्रम घूमने जाते हैं तो थोड़ा-सा समय निकालकर इस पोनमुदी को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

7. लम्बासिंगी

अगर आपको पहाड़ पसंद हैं तो दक्षिण भारत में भी एक कश्मीर है जिसे लम्बासिंगी के नाम से जाना जाता है। 2012 में यहाँ पर स्नोफॉल हुई थी जिसके बाद लोगों को इस जगह के बारे में पता चला लेकिन अभी भी बहुत कम लोग ही इस जगह के बारे में जानते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आंध्र प्रदेश की लम्बासिंगी घूमने के लिए जबर जगह है।

8. उडुपी

अगर आप गोवा और गोकर्ण के समुद्री बीच को देख चुके हैं और किसी नई जगह पर जाना चाहते हैं तो कर्नाटक का उडुपी परफेक्ट जगह है। उडुपी के समुद्री तट बेहद खूबसूरत और देखने लायक है। अरब सागर की लहरों का जादू आप उडुपी में देख सकते हैं। यहाँ के बीच से आप खूबसूरत सनसेट देख सकते हैं। दक्षिण भारत आएं तो इस जगह पर एक बार जरूर आएं।

क्या आपने साउथ इंडिया  की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।