ताज महोत्सव 2023: इस साल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, यहां है पूरी जानकारी

Tripoto
10th Feb 2023
Photo of ताज महोत्सव 2023: इस साल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, यहां है पूरी जानकारी by Priya Yadav
Day 1

प्यार के प्रतिक ताज महल के बारे में कौन नही जानता।यह हमेशा से ही देशी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए हर साल आगरा के ताज महल के पास ताज महोत्सव का अयोजन किया जाता है।इस साल यह अयोजन 18 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक किया जा रहा है। इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। यदि आप भी आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप भी इस महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। तो चलिए बताते है आपको ताजमहल और ताज महोत्सव के बारे में सबकुछ ।

Photo of ताज महोत्सव 2023: इस साल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, यहां है पूरी जानकारी by Priya Yadav

ताजमहल

इस महोत्सव के बारे में जानने से पहले आइए जानते है पहले प्यार के प्रतिक ताज महल के बारे में।ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। यह एक मक़बरा है जिसे शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था। यह वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है।यह विश्व के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है।इसे विश्व के सात अजूबों में भी शामिल किया गया है। प्रत्येक वर्ष लाखों पर्यटक इसका दीदार करने आते हैं।

Photo of ताज महोत्सव 2023: इस साल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, यहां है पूरी जानकारी by Priya Yadav

ताज महोत्सव का इतिहास

ताज महोत्सव की शुरुआत सन 1992 में की गई थी।इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना था।साथ ही भारतीय कलाकारों को पूरी दुनिया के सामने उजागर करना भी इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य था।तब से लेकर आज तक हर साल फरवरी माह में इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।जिसमे देश तथा विदेशी पर्यटक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।

Photo of ताज महोत्सव 2023: इस साल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, यहां है पूरी जानकारी by Priya Yadav

महोत्सव की अहम बातें

* इस बार 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

*इस महोत्सव का आयोजन ताज महल के पूर्वोत्तर दरवाजे के समीप होगा।

*इस मौके पर आप यहां विभिन्न शिल्प कलाओ से रूबरू हो सकते हैं।

*देश भर के कलाकार इस आयोजन में हिस्सा लेंगे जिससे आप यहां नृत्य, गायन और संगीत का लुत्फ उठा सकेंगे ।

*इस मौके पर आप यहां के विभिन्न प्रकार के स्थानीय जायकों का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

ताज महोत्सव 2023 स्थान और समय सीमा

ताज महोत्सव 2023 का आयोजन आगरा शहर के प्रसिद्ध हस्तकला ग्राम शिल्पग्राम का आयोजन किया जाएगा। शिल्प ग्राम सफेद मकबरे से थोड़ी दूर पर है जिसे ताजमहल के नाम से जाना जाता है।ताज महोत्सव 2023 सुबह 10 बजे और रात 10 बजे के दौरान होगा। कृपया याद रखें कि कुछ हद तक एक्सक्लूसिव हो सकता है। ताज महोत्सव के पूरे कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश टूरिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

ताज महोत्सव 2023 प्रवेश टिकट

पांच साल से कम उम्र के बच्चों और विदेशी पर्यतको के लिए प्रवेश मुफ्त में दिया जाएगा।वही वयस्को के लिए एंट्री फीस 40 ₹तय की गई है। 100 से अधिक छात्रों के ग्रुप को एक प्रशिक्षक के साथ एंट्री फी 500 रुपये हैं।

Photo of ताज महोत्सव 2023: इस साल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, यहां है पूरी जानकारी by Priya Yadav

ताज महोत्सव कैसे पहुंचे

हवाई जहाज द्वारा: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली, आगरा पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा है।देश के सभी महानगरों से उड़ानें यहाँ पहुँचती हैं।हवाई अड्डे से, शहर तक निजी कैब,टैक्सी या बसों द्वारा पहुंचा जा सकता है।

रेल द्वारा: आगरा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है, जो सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली, बैंगलोर, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, चंडीगढ़, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और जबलपुर जैसे शहरों से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यहां से आप निजी साधन द्वारा महोत्सव तक पहुंच सकते है।

सड़क द्वारा: उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और जयपुर से भी आगरा के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अगर आपको बस से आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली, जयपुर या फिर उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर से बस पकड़ कर आगरा पहुंच सकते हैं।इसके अलावा आप यहां अपने निजी साधन द्वारा भी पहुंच सकते हैं।

मुफ्त में यात्रा करने के लिए तैयार हैं? क्रेडिट कमाएँ और उन्हें ट्रिपोटो वीकेंड गेटवे, होटल स्टे, माइंडफुल रिट्रीट और वेकेशन पैकेज पर रिडीम करें।