दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज बन कर हैं तैयार, जिसमें समाया हैं एक पूरा शहर

Tripoto
5th Jul 2023
Photo of दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज बन कर हैं तैयार, जिसमें समाया हैं एक पूरा शहर by Yadav Vishal
Day 1

अगर आप समुंदर की लहरों के संग अटखेलिया करना पसंद करते हों, और साथ ही साथ सनसेट और सनराइज को समुंदर के बीचों बीच से देखना पसन्द करते हों तो आप के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज "आयकॉन ऑफ द सीज़" अपनी पहली यात्रा के लिए तैयार हों चुका हैं। अब आप इस क्रूज़ की सहायता से समुंदर की एक लंबी और लक्जरी राइड कर सकते हों। इस क्रूज शिप की ऑफिशियल ट्रायर 22 जून को पूरा कर लिया गया हैं। यह क्रूज शिप जनवरी 2024 में पहली आधिकारिक समुद्री यात्रा पर निकलेगा। आपको बता दूं कि यह क्रूज इतना बड़ा है कि इसमें छोटा शहर तो आराम से समा जाएगा। इसे दुनिया का एक अदभुत नमूना कहना गलत नहीं होगा।

आयकॉन ऑफ द सीज

आयकॉन ऑफ द सीज, यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ हैं। जिसे फ़िनलैंड ने बनाया हैं। यह क्रूज़ 1200 फीट लंबा और 20 मंजिला हैं। आयकॉन ऑफ़ द सीज़ लगभग 6 एकड़ लंबा और इसका वजन 250,800 टन के आसपास है। आपको यह बात जान कर बहुत हैरानी होगी कि जहाज़ पर एक साथ 5,610 पैसेंजर और 2,350 क्रू सदस्य यानि 7960 लोग एकसाथ यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ यह भी बोला गया हैं कि शिप पर ऑनबोर्ड आने वाले लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती हैं।

Photo of दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज बन कर हैं तैयार, जिसमें समाया हैं एक पूरा शहर by Yadav Vishal

आयकॉन ऑफ द सीज में क्या हैं ख़ास?

यह एक क्रूज़ नहीं बल्कि समुंदर में चलता हुआ एक शहर हैं। इस क्रूज़ में आपको वो सारी सुविधा उपलब्ध मिलेगी जो आपको आपके शहर में मिलती हैं। आपको इस क्रूज़ थीम पार्क, रेस्टोरेंट्स, ड्रिंकिंग और एंटरटेनमेंट के लिए 40 से भी ज़्यादा ऑप्शंस मिलेंगे। इस क्रूज़ पर एक अल्टीमेट फैमिली टाउन हाउस होगा जो रहने के लिए एक तीन मंजिला घर जैसा है। इसके साथ ही साथ इस शिप की मालिक रॉयल कैरिबियन का दावा है कि क्रूज़ पर समुद्र में चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा वॉटरपार्क है। वाटरपार्क के अलावा आपको यहां रिलैक्स करने के लिए 7 पूल और 9 वर्लपूल भी मिल जायेंगे। इस क्रूज़ में आपको 20 डेक में रॉयल कैरेबियन का पहला ड्यूलिंग पियानो बार भी मिलेगा। जहाज़ पर 28 तरह के कैबिन हैं। एक कमरे में 3-4 लोग रह सकते हैं, ज़्यादातर कमरों में बॉलकनी भी मिलेगी।

पहला सफर मियामी से होगा शुरू

इस शानदार लग्जरी क्रूज़ का पहला सफर मियामी से शुरु होगा। यह शिप सात रातें समुद्र में गुजारेगी। शिप की मालिक रॉयल कैरिबियन ने बताया कि यात्रा का सफ़र मियामी से शुरु होगा। पर्यटक इस क्रूज़ की राइड के लिए अभी से काफ़ी उत्साहित हैं। क्योंकि टिकट अभी से बुक होना शुरु हो गई हैं।

आयकॉन ऑफ द सीज की कीमत

आयकॉन ऑफ द सीज क्रूज के लिए टिकटों के दाम अलग-अलग हैं। सबसे सस्‍ती टिकट 1,39,707 रुपये की होगी। रॉयल कैरेबियन का इरादा जहाज को पूरे साल चलाने का है। क्रूज से जुड़ी सारी जानकारी के लिए आप रॉयल कैरेबियन वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

Photo of दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज बन कर हैं तैयार, जिसमें समाया हैं एक पूरा शहर by Yadav Vishal

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।