पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें!

Tripoto
Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! by Rupesh Kumar Jha

भारत से थाईलैंड के लिए इंटरनेशनल रोड ट्रिप के बारे में हम सभी ने सुना है। हममें से कुछ लोगों ने इसे टीवी शो या वेब सीरीज़ पर भी देखा है। लेकिन जब दक्षिणपूर्व एशिया के रोड ट्रिप की बात आती है तो हम बस ख्वाब-सा देखते हैं और फिर अपने रोजमर्रा के जीवन में वापस लौट आते हैं।

मेरी तरह बैकपैकर्स के लिए कार से किसी दूसरे देश की यात्रा करने का विचार भी किसी सपने की तरह होता है जो लगभग असंभव ही जान पड़ता है। क्योंकि अगर आपके पास अपनी कार नहीं है या फिर इस लंबी यात्रा के लिए आपके साथ कोई फ्रेंड भी नहीं है तो ऐसे में इंटरनेशनल रोड ट्रिप की योजना बनाना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन ऐसे ट्रिप का एक और माध्यम है जिससे सड़क यात्रा के सपने को आप सच कर सकते हैं और वो है पब्लिक ट्रांसपोर्ट।

जी हाँ, आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा भारत से थाईलैंड के लिए सड़क यात्रा कर सकते हैं। जो कि बजट के अंदर व भारत में की गई यात्रा की तुलना में अधिक आरामदायक हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए डीटेल को पढ़ें:

स्टेज 1 : प्री-प्लानिंग

1. म्यांमार के लिए ई-वीजा 

आपके ट्रिप का पहला स्टेप म्यांमार के लिए ई-वीजा लेना है। इसके लिए आप ऑफिशियल सरकारी वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। एक बार जब आप अपना डिटेल और दस्तावेज ऑनलाइन जमा  कर देते हैं, जैसे आपका पासपोर्ट जो अगले 6 महीने के लिए वैध हो, एक पासपोर्ट साइज फोटो, म्यांमार में आपका एंट्री पॉइंट, म्यांमार में होटल बुकिंग और वापसी यात्रा की डीटेल (थाईलैंड से हवाई टिकट) आदि, तो आपको ई-वीजा लेने में 24 घंटे का समय लग सकता है। वीजा की लागत 50 डॉलर यानी  करीब ₹3500 है।

2. फ्लाइट बुकिंग

आप इम्फाल, मणिपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह भारत-म्यांमार सीमा का सबसे निकटतम शहर है। गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु से इंफाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा उपलब्ध है। थाइलैंड से आपको अपनी वापसी की फ्लाइट भी बुक करनी होगी। आप सस्ती दरों पर बैंकॉक से कोलकाताया बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। आपको इम्फाल के लिए दिल्ली याकोलकाता से ₹3500- ₹4000 में फ्लाइट मिल जाएगी। जबकि बैंकॉक-कोलकाता या चेन्नई की फ्लाइट ₹4000- ₹5000 तक में हो सकती है।

3. होटल बुकिंग

वीजा के लिए आपको म्यांमार में होटल की पहले से बुकिंग दिखाना ज़रूरी होता है। आप एडवांस पेमेंट किए बना मांडले में कोई हॉस्टल भी बुक कर सकते हैं। अगर आपको कहीं और रहना है तो मंडालय में आप बुकिंग को रद्द भी कर सकते हैं। मांडले में अच्छे हॉस्टल में ₹500- ₹600 में एक बेड उपलब्ध हो जाता है।

4. बैंकिंग

अपने भारतीय डेबिट कार्ड पर इंटरनेशनल ट्रांसेक्शन लिमिट को एक्टीवेट व एक्सटेंड कर लें। सामान्य तौर पर मास्टर कार्ड म्यांमार में KBZ ATM पर काम करते हैं।

स्टेज 2: म्यांमार की यात्रा 

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 1/10 by Rupesh Kumar Jha
मोरेह बॉर्डर । श्रेय: asia.nikkei

1. इंफाल से मोरेह 

आप जैसे ही इंफाल पहुँचेंगे वैसे ही आपको वहाँ से इंफाल सिटी तक के लिए बस और शेयर्ड कैब मिल जाएँगे। यहाँ से आपको मोरेह तक के लिए भी कैब मिल जाएगी लेकिन उसका चार्ज ₹3000 या फिर उससे ज्यादा होगा। इसलिए बेहतर होगा पहले आप शहर तक पहुँच जाएँ, फिर वहाँ से शेयर्ड कैब लें। इंफाल में सिंगजामी इलाके से आपको मोरेह के लिए शेयर्ड कैब मिलती है, जिसमें प्रति व्यक्ति ₹300 चार्ज लगता है। इस कैब से आप 3 घंटे में बॉर्डर तक पहुँच जाएँगे।

2. इमिग्रेशन

अब आपको मोरेह में भारतीय इमिग्रेशन कार्यालय से गुज़रना होगा। वहाँ अधिकारी आपके पासपोर्ट व ई-वीजा की जाँच करेंगे। इसके बाद कस्टम में आपके सामानों को स्कैन किया जाएगा। यहाँ सुनिश्चित किया जाएगा कि आप किसी पशु उत्पाद या गैर कानूनी सामान तो लेकर नहीं जा रहे हैं। क्योंकि यहाँ इन सब चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं है। यह पूरा प्रोसेस 15 मिनट में ही पूरी हो जाएगा।

3. म्यांमार में प्रवेश 

आप इंडो-म्यांमार मैत्री ब्रिज को पैदल ही पार करेंगे और फिर अंत में आपको छोटे से इमिग्रेशन काउंटर में रिपोर्ट करना होगा। इस काउंटर में आपको अपना पासपोर्ट, ई-वीजा व वापसी टिकट दिखाना होगा। और फिर यहाँ आपके पासपोर्ट पर स्टैंप लगा दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 10 मिनट में पूरी हो जाएगी और फिर आपको जाने की अनुमति मिल जाएगी।

4. मोरेह से तमु 

इमिग्रेशन के बाद आप निकटतम शहर तमु (5 कि.मी. ) के लिए तुरंत ही एक टुक-टुक या फिर ई-रिक्शा ले सकते हैं। तमु स्थित एक बाजार में आप अपनी करेंसी एक्सचेंज कर सकते हैं। नवंबर 2019 के एक्सचेंज रेट के अनुसार 1 Kyat (जिसे च्यात बोलते हैं) = 20.50 रुपए के बराबर होता है। सुनिश्चित कर लें कि आपने अपनी यात्रा के लिए पर्याप्त मात्रा में करेंसी एक्सचेंज कर ली है क्योंकि अन्य जगह पर इसमें कठिनाई आ सकती है।

अगर आप इंफाल से सुबह जल्दी निकलते हैं तो दोपहर 12 बजे तक आप तमु पहुँच जाएँगे। बसें व कार सिर्फ दोपहर 3 बजे तक ही चलती हैं जिसके बाद आपको अपनी अगली यात्रा के लिए अगले दिन तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

स्टेज 3: म्यांमार में यात्रा 

1. तमु से काले/मांडले –

तमु से मांडले के लिए 10 सीटर व साझा कैब आसानी से मिल जाती है। इस सीट के लिए आपको ₹750- ₹1250 तक खर्च करना पड़ सकता है। तमु से मांडले तक पहुँचने में लगभग 14 घंटे का समय लगता है। इसलिए यात्रा की इस अवधि को देखते हुए 10 सीटर लेना ही बेहतर होगा। क्योंकि यह अन्य कारों की तुलना में आरामदायक होता है।

चूंकि मांडले अधिक लोकप्रिय होने की वजह से तमु से लोग यहाँ आते रहते हैं। आप भी काले में रुक सकते हैं ताकि पश्चिम में मिजोरम से सटे चिन स्टेट की खूबसूरती देख सकेंगे।

Tripoto टिप: म्यांमार की यात्रा के दौरान सूर्यास्त और रात का आसमान बहुत खूबसूरत दिखता है। अगर आप मिल्की वे गैलेक्सी के खूबसूरत दृश्य का आनंद लेना चाहते हैं तो फिर यात्रा के दौरान अपनी गाड़ी को रास्ते में रोक कर इसे जरूर देखें।

2. मांडले 

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 2/10 by Rupesh Kumar Jha
यू-बेन ब्रिज

आप एक या दो दिनों के लिए मांडले घूमें। यहाँ का स्ट्रीट फूड बहुत ही सस्ता है और आपको इसका लुत्फ उठाना चाहिए। कैब टूर के लिए आप हॉस्टल/होटल या फिर अन्य पर्यटकों से बात कर सकते हैं। अगर आप चार लोग हो जाते हैं तो आपकी कैब यात्रा की लागत 60-70 फीसद कम हो जाएगी। मांडले में अधिकांश स्मारकों में प्रवेश शुल्क नहीं लगता है।

3. मिंगुन

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 3/10 by Rupesh Kumar Jha
मिंगुन

नाव की सवारी आपको इरावदी नदी के पार मिंगुन ले जाएगी, जहाँ पर्यटकों के आकर्षण की कई जगहें हैं। शेयर्ड नाव सुबह 8 बजे रवाना होती है। द्वीप में प्रति व्यक्ति वापसी यात्रा की कीमत ₹500 है। मिंगुन द्वीप में प्रवेश करने के लिए प्रति व्यक्ति ₹250 खर्च आता है। यहाँ स्मारकों को देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।

4. मांडले से बागान 

अगर आपको अधिक पैसे खर्च करने का शौक है तो आप मांडले से बागान तक एक दिन की नाव की सवारी कर सकते हैं। इस यात्रा को पूरा करने में 12 घंटे का समय लगता है, जिसकी कीमत ₹3500 तक है। लेकिन अगर आप बागान के लिए लग्जरी बस लेते हैं तो इसमें सिर्फ ₹750 की लागत आएगी और इससे यात्रा मात्र 5 घंटे में पूरी हो जाएगी। इन एसी बसों में वॉशरूम, कंबल, तकिए, पेयजल व स्नैक्स की पर्याप्त व्यवस्था होती है। ये बसें हाइवे पर अच्छे रेस्तरां के पास ठहरती है जहाँ कम कीमत में स्वादिष्ट भोजन मिलते हैं। यहाँ भोजन की थाली मांस, सब्जी व कई प्रकार के व्यंजन मात्र ₹100 में मिल जाते हैं। बस टिकट और बस स्टेशन तक जाने का फ्री इंतजाम आपका हॉस्टल/होटल कर सकता है।

5. बागान

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 4/10 by Rupesh Kumar Jha
बागान

बागान में करीब 2000 से अधिक स्मारक हैं। जिसे देखने के लिए आपको ₹1200 (25000 च्यात) का एंट्री टिकट लेना होगा। बागान में बहुत सारे छोटे स्मारक बिना गार्ड के हैं और कुछ पर्यटक बिना टिकट खरीदे ही उसमें प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन सलाह दी जाती है कि टिकट काउंटर से टिकट लेकर ही अंदर प्रवेश करें। यहाँ किराए की ई-बाइक उपलब्ध है जो आधे या पूरे दिन के लिए मिलती है। एक दिन के लिए इसका चार्ज लगभग ₹400-500 (8000-10000 च्यात) है।

6. बागान से कलाव या इनले 

बागान से कलाव व इनले के लिए लग्जरी बसें उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में जाने वाले लोगों की संख्या कम होती है इसलिए वहाँ जाने वाली बसों की संख्या भी कम है। इनले जाने के लिए प्रति टिकट ₹1200 जबकि कलाव जाने के लिए ₹900 की लागत आती है।

7. कलाव

कलाव ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। आप 2-3 दिन के लिए टूर पैकेज खरीद सकते हैं, जो कि प्रति व्यक्ति ₹3000- ₹8000 का होगा। अगर आपने हिमालय या पश्चिमी घाट में ट्रेकिंग की है तो आपको ट्रेक आसान लगेंगे।

8. इनले

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 5/10 by Rupesh Kumar Jha
इनले लेक

यह शहर स्थानीय कारीगरों व अन्य गतिविधियों से गुलजार शहर है। इनले में पूरे दिन के नाव टूर की लागत ₹1000 है जो कि घूमने वाले जगहों की तुलना में कुछ भी नहीं है।

9. इनले से यांगोन

इनले से यांगोन पहुँचने में 12 घंटे जबकि कलाव से 10 घंटे का वक्त लगता है। यहाँ के लिए लग्जरी बस का किराया ₹1200 होगा।

10. यांगोन

यांगोन पहले म्यांमार की राजधानी थी। अगर आधारभूत सुविधाओं की बाते करें तो यह मुंबई की तरह लगता है। लूप रेलवे शहर के सभी भागों को जोड़ता है और ये बहुत सस्ता भी है। हालांकि यह बहुत ही धीमा परिवहन है लेकिन आप आनंद लेने के लिए इसे ले सकते हैं। इसमें 30 कि.मी. की यात्रा के लिए ₹20 की टिकट आती है, और आप चाहें तो लूप से कभी भी उतर सकते हैं। यह एयरपोर्ट को भी शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

परिवहन का सबसे लोकप्रिय माध्यम कैब है जो किराए के मामले में भारत के समान है। यांगोन नदी से सटे मुख्य शहर में आप बजट में कोई भी हॉस्टल ले सकते हैं।

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 6/10 by Rupesh Kumar Jha
यांगोन

11. यांगून से हपा ऐन तक

इस रूट में बहुत सारी बसें हैं जो सुबह से रात तक चलती है। यह यात्रा 7 घंटे में पूरी होगी, जिसमें ₹400 खर्च होंगे। वैकल्पिक रूप से आप कुछ और घंटे बिताकर और ₹500 में नाव की यात्रा कर सकते हैं। नाव की सवारी बहुत ही दिलचस्प होती है जो कि नदी और बंगाल की खाड़ी से होकर गुज़रती है।

12. फा-आन

फा-आन में कुछ खूबसूरत स्मारक और गुफाएँ हैं और शहर की पैदल यात्रा की जा सकती है। यहाँ टुक-टुक भी बहुत सस्ते दर (INR ₹20- ₹30 स्पेशल रूटों पर) पर उपलब्ध है। आप ₹250- ₹500 में एक दिन के लिए किराए की बाइक भी ले सकते हैं।

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 7/10 by Rupesh Kumar Jha
फा-आन

13. फा- आन से म्यावाडी –

फा-आन से म्यावाडी जाने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। यहाँ से शेयर्ड कैब ₹500- ₹800 प्रति सीट के हिसाब से उपलब्ध रहती है। यह कैब बस टिकट से महंगा है, क्योंकि बस का किराया ₹400 है। हालांकि कैब आपको सीधे बॉर्डर तक छोड़ती है।

स्टेज 4: थाईलैंड की यात्रा

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 8/10 by Rupesh Kumar Jha
माइ सोत बॉर्डर। श्रेय: Go-Myanmar.com

1. इमिग्रेशन 

कैब आपको इमिग्रेशन कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर छोड़ेगी। आपको आपना पासपोर्ट व ई-वीजा दिखाना होगा। आपके ई-वीजा पर म्यांमार यात्रा पूरी होने की मुहर लगेगी। आप एक ब्रीज पार करके थाईलैंड के इमिग्रेशन कार्यालय तक पहुँचेंगे जहाँ भारतीय आगमन पर वीजा प्राप्त करते हैं। यहाँ आपको थाईलैंड के लिए आगमन कार्ड भी प्राप्त होगा। थाईलैंड में प्रवेश करने से पहले अपने च्यात को डॉलर या भात में बदल लें। नहीं तो फिर आप इमिग्रेशन कार्यालय से बाहर निकलने पर वहाँ स्थित कैश मशीनों से आप भात निकाल सकते हैं।

स्टेज 5: थाईलैंड में यात्रा

1. माइ सोत से चियांग राइ 

माइ सोत से चियांग राइ तक जाने के लिए कुछ ही बसें उपलब्ध हैं। ताक से चियांग राइ तक जाने के लिए आपको अधिक बसें मिलेंगी। माइ सोत से ताक एक घंटे की दूरी पर स्थित है। और आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ₹200 (80 भात) में वहाँ पहुँच सकते हैं। माइ सोत से चियांग राइ तक की 7 घंटे की यात्रा पूरी करने में ₹1000  की लागत आएगी।

2. चियांग राइ

चियांग राइ एक मध्ययुगीन शहर है जो धीरे-धीरे एक पर्यटक स्थल का रूप ले रहा है। यहाँ परिवहन के लिए टुक-टुक, साइकिल व कैब बहुत कम कीमत में उपलब्ध है।

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 9/10 by Rupesh Kumar Jha
चियांग राइ

3. चियांग राइ से चियांग माइ 

चियांग राइ से चियांग माइ तक की यात्रा 3 घंटे की है। लोकल बस से इस यात्रा को पूरी करने में ₹300 की लागत आएगी।

4. चियांग माइ

कई सारे बौद्ध तीर्थस्थलों के रूप से ख्यात चियांग माइ अपने गुलजार नाइट लाइफ के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ विशेष रूटों पर बहुत ही कम दरों (₹10- ₹20) में सोंगथेव जैसा मजेदार परिवहन उपलब्ध है। इसके अलावा यहाँ साइकिल व शेयर टैक्सी जैसे विकल्प भी आसानी से उपलब्ध है।

Photo of पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कर सकते हैं भारत- थाईलैंड की बजट यात्रा, बस ये टिप्स जान लें! 10/10 by Rupesh Kumar Jha
चियांग माइ

5. चियांग माइ से बैंकॉक 

चियांग माइ से बैंकॉक तक जाने के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन फ्लाइट है। फ्लाइट की कीमत ₹1200- ₹1500 के बीच है। यहाँ बसें भी उपलब्ध है लेकिन इससे बैकॉक पहुँचने में 7 घंटे समय लग सकता है जबकि फ्लाइट से यह यात्रा मात्र 1 घंटे में पूरी हो जाएगी।

6. बैकॉक 

दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह बैंकॉक है। यहाँ बहुत सारे लोकप्रिय स्थान है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ इनके बारे में अधिक जानें

7. बैंकॉक से कोलकाता/बेंगलुरु 

एयरपोर्ट पर आपको एक सामान्य इमिग्रेशन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके बाद आप अपनी यात्रा समाप्त कर इंडिया वापस आ सकते हैं।

आप भी अपनी मजे़दार यात्राओं का अनुभव यहाँ शेयर कर सकते हैं।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें