सिर्फ ₹30,000 में घूम सकते हैं पूरा म्यांमार: ऐसे प्लान करें साल 2022 की पहली बजट विदेश यात्रा!

Tripoto
Photo of सिर्फ ₹30,000 में घूम सकते हैं पूरा म्यांमार: ऐसे प्लान करें साल 2022 की पहली बजट विदेश यात्रा! by Musafir Rishabh

भारत में घूमना हर किसी को पसंद है लेकिन एक समय ऐसा आता है जब लगता है कि इन राजनैतिक सीमाओं को ताक पर रखकर पूरी दुनिया देखी जाए। रंग, वेश-भूषा अलग हो सकती है लेकिन लोग तो वैसे ही होंगे ना, जैसे यहाँ हैं। अगर आप भी भारत से बाहर की दुनिया देखना चाहते हैं, तो शुरूआत ऐसी जगह से की जानी चाहिए जहाँ कम लोग जाते हों, जिसको लोग घूमने की लिस्ट में रखते ही ना हो। जब आप ऐसी जगह की खोज में होगे तो म्यांमार का नाम सबसे आगे आएगा। म्यांमार भारत का पड़ोसी देश है। इससे भारत के राज्य अपनी सीमाएँ शेयर करते हैं। अगर आप मेरी तरह एक बजट ट्रैवलर हैं जो फेमस से ज्यादा उन जगहों पर जाना पसंद करता है, जिनको कम एक्सप्लोर किया है तो म्यांमार आपके लिए एक बेहतरीन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। म्यांमार में आप ₹30,000 से कम में भी एक सप्ताह घूम सकते हैं। जिसमें अपकी फ्लाइट, होटल, खाना और लोकल परिवहन भी शामिल हैं।

वीज़ा और टिकट

अगर आप पूर्वी इलाके में कहीं रहते हैं तो म्यांमार जाने का सबसे अच्छा रूट सड़क मार्ग है। इसके लिए आपको पहले इम्फाल पहुँचना होगा। जहाँ से मोरेह-तमु बाॅर्डर सिर्फ तीन घंटे की ड्राइव से पहुँच सकते हैं। यहाँ आपको म्यांमार में प्रवेश करने से पहले इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इंफाल के लिए आप कोलकाता, गुवाहाटी और दिल्ली से सस्ते में फ्लाइट मिल जाती है। अगर आप दक्षिण या पश्चिम भारत में कहीं भी रहते हैं, तो इंफाल की जगह आपको यंगून की फ्लाइट करनी चाहिए। यहाँ की टिकट इंफाल से सस्ती पड़ेगी।

अगर आप मोरेह-तमू बाॅर्डर से म्यांमार जाते हैं तो आपको ई-वीजा लेना होगा। ई-वीजा 24 घंटे के भीतर जारी किया जाता है। अगर आप यंगून के लिए फ्लाइट ले रहे हैं तो आपको पहले से कोई वीज़ा लेना नहीं पड़ता। यहाँ एयरपोर्ट पर ही वीजा ऑन अराइवल उपलब्ध है। वीजा की लागत लगभग ₹3,500 है।

अगर आप म्यांमार सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो वापसी के लिए फ्लाइट समझदारी भरा कदम नहीं है। इसके बजाय आप अपने शहर से इम्फाल और फिर यांगून से अपने शहर के लिए वापसी का टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप सीधे यांगून जा रहे हैं तो राउंड ट्रिप के लिए टिकट लेना सही रहेगा। अगर आपने म्यांमार आने की प्लानिंग अच्छे से की है तो आपको एक तरफ की फ्लाइट की लागत लगभग ₹12000 पड़ेगी। अगर फ्लाइट कोलकाता से करते हैं तो और सस्ती, सिर्फ ₹9,000 में ही टिकट हो जाएगी।

म्यांमार में घूमना-फिरना

म्यांमार में ट्रैवलिंग करने की सबसे अच्छी बात ये है कि आपको यहाँ पूरी कार बुक भी नहीं करनी पड़ेगी फिर भी आप यहाँ एसी कार में जा सकते हैं। यहाँ आप अपने लिए सिंगल सीट बुक कर सकते हैं। आमतौर पर, सात से आठ घंटे की यात्रा के लिए ₹750 से ज्यादा नहीं लगेंगे। म्यांमार में आप कई रूटों पर घूम सकते हैं। इसमें आप यांगून से मांडले, मांडले से बागान और बागान से इनेले लेक तक साधारण और लक्जरी बसें ले सकते हैं। लक्जरी बसें बहुत अच्छी होती हैं और ज्यादा महंगी भी नहीं होती हैं। इस बस में 600 कि.मी. की यात्रा की कीमत सिर्फ ₹1200 है। शहर के अंदर घूमने के लिए टुक-टुक और खुली वैन मिल जाएगी। इसका किराया एक व्यक्ति के लिए ₹10 से ₹20 पड़ेगा।

7 दिन की पूरी यात्रा

मोरे-तमु सड़क मार्ग से

Day 1

इंफाल से तमू और तमू से मांडले

इम्फाल से बाॅर्डर तक आने के लिए आप सड़क मार्ग से आ सकते हैं। इंफाल से वहाँ तक शेयर टैक्सी और बस जाती है। जिसका किराया लगभग ₹500- ₹600 होता है। बाॅर्डर पर इमिग्रेशन और सीमा शुल्क को जमा करें। इसके बाद तमू की यात्रा के लिए निकले। (लागत- ₹100)

करेंसी एक्सचेंच करा लें। ( एक व्यक्ति के ₹15,000 को च्यात में बदलें)

मांडले के लिए बस-टैक्सी को बुक करें (₹750)

रात में मांडले के लिए यात्रा करें

रास्ते में भोजन (₹600 )

कुल खर्चः 2,000

Day 2

यू-बिन ब्रिज, मांडले।

Photo of मंडाले, Myanmar (Burma) by Musafir Rishabh

सुबह-सुबह मांडले पहुँचे और एक हाॅस्टल में चेक-इन करें। हाॅस्टल में ठहरने की लागत ₹500 पड़ेगी।

मिंगुन जाने के लिए बोट की सवारी करते हुए जाएँ। (₹500)

मिंगुन को देखें (₹200)

यू-बीन ब्रिज पर जाएँ (₹100)

दिन में भोजन, भोजन म्यांमार में बहुत सस्ता है। (₹300 )

परिवहन और अन्य खर्च (₹200)

Day 3

कुल खर्चः 1,800

मांडले शहर की अलग-अलग जगहों को देखें। (₹300)

दिन में भोजन (₹350)

बगान के लिए बस (₹750)

मांडले से बागान पहुँचने में लगभग पांच घंटे लगते हैं।

कुल खर्चः 1400

Day 4

बागान

ओल्ड बागान।

Photo of सिर्फ ₹30,000 में घूम सकते हैं पूरा म्यांमार: ऐसे प्लान करें साल 2022 की पहली बजट विदेश यात्रा! by Musafir Rishabh

बागान के लिए एंट्री की लागत (₹1250 प्रति व्यक्ति)

हाॅस्टल की खर्च ₹500

रेंट पर बाइक ₹250

खाने पर खर्च ₹600

भोजन की बात करें तो बागान अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा महंगा है।

कुल खर्चः 2,600

Day 5

बागान

हाॅस्टल (₹500)

ई-बाइक रेंटल (₹250)

भोजन (₹600)

इनले जाने के लिए साधारण बस (₹850)

कुल खर्चः 2200

इनले

इनले

Photo of सिर्फ ₹30,000 में घूम सकते हैं पूरा म्यांमार: ऐसे प्लान करें साल 2022 की पहली बजट विदेश यात्रा! by Musafir Rishabh

एंट्री की लागत (₹750 )

हाॅस्टल का खर्च ₹500

इनले टूर (₹400)

खाने का खर्च (₹600)

यांगून जाने के लिए बस का किराया ₹750

कुल खर्चः 3,000

कयाह महिला, इनेले।

Photo of सिर्फ ₹30,000 में घूम सकते हैं पूरा म्यांमार: ऐसे प्लान करें साल 2022 की पहली बजट विदेश यात्रा! by Musafir Rishabh
Day 7


यांगून सिटी टूर (₹1000)

खाने पर खर्च ₹500

यांगून से वापस भारत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट लें।

कुल खर्चः ₹1,500

पूरा खर्चाः ₹14,500

फ्लाइट और वीजा की कुल लागतः ₹15,500

कुल मिलाकर खर्चः ₹30,000

ये बजट देखकर आप ज्यादा खुश नहीं होंगे, लेकिन ये म्यांमार में खूबसूरती के लिए ये खर्चा ज्यादा नहीं लगता। मैंने पूरे भारत में कम बजट में ही यात्रा की है और म्यांमार में भी कम पैसे में घूमने से इस यात्रा को और सुखद बना दिया। यंगून से भी आप म्यांमार घूम सकते हैं। यहाँ के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट का खर्च बराबर ही होगा। लेकिन इसके लिए आपको अपनी प्लानिंग में बदलाव करना पड़ेगा।

यंगोन

Photo of यांगून, Myanmar (Burma) by Musafir Rishabh

यांगून एयरपोर्ट से म्यांमार की यात्रा

दिन 1ः यांगून

दिन 2-3: बागान

दिन 4ः-5 मांडले

दिन 6ः इनेले

दिन 7ः यांगून

आप यांगून में उतरकर पहले ही दिन बहुत कुछ देख लेंगे तो आखिरी दिन यहाँ के स्थानीय जीवन को देखिए। उसका एक अलग की अनुभव है। इसके लिए आप यहाँ की लूप ट्रेन का उपयोग कर सकते हैं, जो बेहद सस्ती है। (25 कि.मी. के लिए एक व्यक्ति के ₹10)।

तो आप नए साल के सफर की शुरूआत कहाँ घूमने से कर रहे हैं? यहाँ क्लिक करें और मुसाफिरों के साथ अपना अनुभव बाँटें।

Tripoto हिंदी अब इंस्टाग्राम पर! हमें फॉलो करें और सुंदर जगहों के बारे में जानें।