थाईलैंड की वो खूबियाँ जो इसे भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाती हैं!

Tripoto
Photo of थाईलैंड की वो खूबियाँ जो इसे भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाती हैं! by Rupesh Kumar Jha

थाईलैंड टूरिज्म ने थाईलैंड को टूरिस्ट स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए अच्छा काम किया है। इसने पर्यटन के क्षेत्र जैसे मंदिर, वॉटर स्पोर्टस और थीम पार्क आदि में तमाम सुविधाओं के साथ सस्ते बजट में बेहतर तरीके से तैयार किया है। थाईलैंड में भारत के अलावा पूरी दुनिया के पर्यटक घूमने जाते हैं। ऐसी क्या वजह है कि एशियाई देश जैसे मलेशिया, वियतनाम, कंबोडिया, बाली ओर लाओस की बीच भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड अपनी ओर अधिक आकर्षित करता है, चलिए आपको बताते हैं।

1) पहुँचना है बेहद आसान

Photo of थाईलैंड की वो खूबियाँ जो इसे भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाती हैं! 1/3 by Rupesh Kumar Jha

आजकल थाईलैंड जाना कोई बड़ी बात नहीं है। हवाई मार्ग से ये चार घंटे का सफर है। ज्यादातर एयरलाइंस, जैसे गो एयर, इंडिगो और एयर एशिया जैसे कम किराए वाली फ्लाइट थाईलैंड के लिए रोजाना उड़ान भरती है। करेंसी सस्ती होने की वजह से भी भारतीय पर्यटकों को दिक्कत नहीं होती। अगर आप किसी टूर एजेंसी के माध्यम से थाईलैंड की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसका बेसिक पैकेज लगभग ₹25,000 का होगा जिसमें वापसी फ्लाइट, ठहरना और खाना और दर्शनीय स्थल भी शामिल होंगे। अगर आप मनाली या स्पीति की यात्रा करते हैं तो उसकी लागत करीब समान ही है, तो फिर अंतरराष्ट्रीय यात्रा ही क्यों ना की जाए!

थाईलैंड टूर पैकेज बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

2) वीज़ा की कोई परेशानी नहीं

Photo of थाईलैंड की वो खूबियाँ जो इसे भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाती हैं! 2/3 by Rupesh Kumar Jha

बहुत सारे खूबसूरत देश जैसे यूरोप, यूएसए और मध्य पूर्व के देशों में घूमने के लिए समय से सबसे पहले वीज़ा का इंतज़ाम करना ज़रूरी होता है, जबकि थाईलैंड में ऐसा नहीं है। थाईलैंड में इंडिया समेत कई अन्य देशों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। इसलिए आप वीकेंड के आखिरी में भी यहाँ जाने का प्लान बना सकते हैं। और तो और, भारतीयों यात्रियो के लिए अप्रैल 2020 तक थाईलैंड वीज़ा फ्री भी है।

3) जी भर कर करें शॉपिंग

खरीदारों के लिए तो थाईलैंड मानो स्वर्ग है। यहाँ आप कपड़े, जूते, इलेक्ट्रोनिक्स सामान समेत अन्य बहुत सारी चीजें खरीद सकते हैं। लेकिन ये कोई पुराना या सेकेंड हैंड सामान नहीं है बल्कि यहाँ की अधिकांश चीजें ट्रेंडी रहती हैं। क्या आपने बैंकॉक के इंद्रा मार्केट के बारे में सुना है?

4) पैसा वसूल टूर

यह तो आप भी जानते हैं कि भारतीयों के लिए पैसे कितना अहल है और थाईलैंड हर किसी के कुछ ना कुछ खास अपने में समेटे हैं। वहाँ कोरल द्वीप, मंदिर और मठ देशभर में फैले हुए हैं। उत्तरी थाईलैंड में शांत गाँव, हनीमून मनाने वालों के लिए फुकेट, क्राबी, कोह समुई, चियांग माई/चियांग राय द्वीप समूह, नाईट टूर करने वाले लोगों के लिए पटाया बेस्ट है। थाई व्यंजन और उनके स्ट्रीट फूड इतने स्वादिष्ट होते हैं कि मुँह में पानी आ जाएगा। थाईलैंड मिडल और अपर मिडल क्लास यात्रियों को बहुत पसंद आता है और इसका एक बड़ा कारण इस जगह का पैसा वसूल अनुभव है।

5) बेहिचक एक्सप्लोर करें

Photo of थाईलैंड की वो खूबियाँ जो इसे भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाती हैं! 3/3 by Rupesh Kumar Jha

थाईलैंड में देखा जाए तो लोगों का जीवन काफी हद तक सधा हुआ है। यहाँ आपको सब कुछ बड़ा संयमित दिखता है। उदाहरण के लिए यहाँ प्रोस्टिट्यूशन, जिसे पूरे देश में गैरकानूनी माना जाता है लेकिन फिर भी ये होता है और उसे नियंत्रित किया जाता है। वहाँ थाई मसाज कुछ ज्यादा ही पॉपुलर है और मसाज पार्लरों की कोई कमी नहीं है। पटाया का टिफनी शो जो कि ट्रांसवेस्टाइट और ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, लोगों के बीच काफी फेमस शो विश्व के टॉप 10 शो की सूची में शामिल रहा है। पटाया को तो अनौपचारिक रूप से ‘सिन सिटी ऑफ दी ईस्ट’ भी कहा जाता है।

बजट के हिसाब से थाईलैंड टूर भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सही मायनों में बहुत सारे भारतीयों के लिए थाईलैंड पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा होती है।

थाईलैंड टूर पैकेज बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आप भी ऐसी अनोखी जगहों के बारे में जानते हैं तो Tripoto पर अपनी कहानियों को साझा करें

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें