क्या आपने भारत के इन मशहूर जगहों पर स्काई डाइविंग का मज़ा लिया हैं, अगर नहीं? तो जल्द बना लें प्लान

Tripoto
15th Mar 2021
Photo of क्या आपने भारत के इन मशहूर जगहों पर स्काई डाइविंग का मज़ा लिया हैं, अगर नहीं? तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav
Day 1

हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो ऐसी जगहों पर घूमना चाहते हैं, जो एडवेंचर से भरी हो। एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लवर्स के लिए स्काई डाइविंग रोमांच का बेहतरीन तरीका है। दुनिया में हर इंसान की कुछ न कुछ अच्छी अलग करने की करने की चाह होती है। अगर आप अपनी जिन्दगी में कुछ ऐसे काम करना चाहते हैं जिनको आप बाद में याद करके अच्छा महसूस सकें तो स्काईडाइविंग एक ऐसी गतिविधि है जो आपको एक यादगार अनुभव देगी। विदेशों में स्काई डाइविंग के लिए एक से बढ़कर एक रोमांचक जगहें हैं। अगर आप नहीं जानते की स्काई डाइविंग क्या होती है तो आपको बता दें कि यह पैराशूटिंग का एक नया तरीका है जो आजकल बहुत ज्यादा प्रचलित है। स्काई डाइविंग को कुछ लोग खतरों का खेल बोलते है लेकिन इसे सावधानीपूर्वक किया जाये तो इसमें खतरे की कोई बात नहीं है। तो आज हम आपको भारत की कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत की इन जगहों पर आप स्काई डाइविंग का पूरा मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

स्काईडाइविंग क्या है?

अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं, तो आपको स्काई डाइविंग के बारे में जरूर पता होगा। यह एक ऐसा एडवेंचर है जिसमें आपको एयरक्राफ्ट के द्वारा पैराशूट लिए ऊंचाई से छलांग लगानी होती है। कुछ देर हवा में रहने के बाद आपको अपना पैराशूट खोलना होता है, फिर सुरक्षित स्थान देखकर लैंडिंग करनी होती है। यह काम सुनने में जितना आसान लग रहा है उतना करने में नहीं होता है। स्काइडाइविंग को करने के लिए आपको ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद अगर आप अपने को आसानी संभाल सकते हैं, तो आप स्काइडाइविंग कर सकते हैं।

धाना मध्य प्रदेश

Photo of क्या आपने भारत के इन मशहूर जगहों पर स्काई डाइविंग का मज़ा लिया हैं, अगर नहीं? तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

मध्य प्रदेश के सागर जिले में धाना शहर स्थित है जो राजधानी भोपाल से 186 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मध्यप्रदेश के धना में टूरिस्ट स्पोर्ट्स के अलावा स्काई डाइविंग के भी काफी फेमस है। अगर आप स्काईडाइविंग के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए बहुत अच्छी है। आपको बता दूं कि यह भारत का वो स्थल है जहाँ स्काई डाइविंग का पहला भारतीय कैंप की शुरूआत की गई थी। आप यहाँ स्काई डाइविंग के टैंडेम और स्टेटिक जंप का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आपको 8:30 से 10 बजे तक स्काई डाइविंग का मजा मिलेगा। और साथ ही इतनी ऊंचाई से आप प्राकृतिक खूबसूरती का भी जी भरकर लुत्फ उठा सकते हैं। यहाँ टेंडेम जंप के लिए वीकडेज़ यानी सोमवार से शुक्रवार तक का खर्च 35,000 रुपये का आता है। वहीं वीकेंड यानी शुक्रवार से लेकर रविवार तक टेंडेम जंप के लिए 37,500 रुपये की फीस आती है। वहीं स्टेटिक जंप के लिए 24,000 रुपये का खर्च आता है।

मूल्य-: 35,000 – 37,500 रूपये।

गिरने की ऊंचाई-: 9000 – 10000 फीट

पॉन्डिचेरी तमिलनाडु

Photo of क्या आपने भारत के इन मशहूर जगहों पर स्काई डाइविंग का मज़ा लिया हैं, अगर नहीं? तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है हालांकि यहाँ ज्यादा ट्रैवलर्स स्कूबा के लिए आते हैं। लेकिन आप यहाँ स्कूबा डाइविंग के अलावा स्काई डाइविंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ आकर आप स्काई डाइविंग का खूबसूरत एक्सपीरियंस कर सकते हैं। पांडिचेरी देशी-विदेशी ट्रैवलर्स की पसंदीदा जगहों में गिना जाता है अगर आप यहाँ आएं तो स्काई डाइविंग जरूर ट्राई करें। यहाँ स्टेटिक, टैंडेम और एक्सीलिरेटेड जंप कराए जाते हैं। इस रोमांचक एडवेंचर के जरिए आप प्राकृतिक खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ आप स्टेटिक जंप्स का प्रयास कर सकते हैं। स्टेटिक जंप के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष है और टेंडेम जंप के लिए 18 वर्ष है। यहाँ आकाश से छलांग लगाने पर आपको कई आकर्षक दृश्य दिखेंगे। पांडिचेरी में टेंडेम जंप की उंचाई 10,000 फीट है और स्टेटिक जम्प के लिए 4,000 फीट है।

मूल्य-: 27,000 रूपये।

स्टैटिक जम्प-: 1 जम्प के लिए 18,000 रूपये।

गिरने की ऊंचाई-:10000 फीट।

मैसूर कर्नाटक

Photo of क्या आपने भारत के इन मशहूर जगहों पर स्काई डाइविंग का मज़ा लिया हैं, अगर नहीं? तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

स्काई डाइविंग के रोमांचक अनुभव के लिए आप कर्नाटक राज्य के प्रसिद्ध शहर मैसूर आ सकते हैं। मैसूर अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी काफी जाना जाता है। स्काई डाइविंग के लिए यह शहर एक सुरक्षित माहौल तैयार करता है। बैंगलोर से यह शहर मात्र 150 किमी की दूरी पर है। यहाँ आपको बहुत से स्काई डाइविंग कैंप्स मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप इस साहसिक एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप इस एडवेंचर के लिए नए हैं तो आपको यहाँ ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद आप आसमान में उड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। आप यहाँ टैंडेम से लेकर स्टेटिक और एक्सीलेरेटेड जंप का अनुभव ले सकते हैं।

मूल्य-: 35,000 रूपये.

एक्सेलरेटेड फ्री फॉल-: 25,000 रूपये।

गिरने की ऊंचाई-: 9000 – 10000 फीट।

एम्बी वैली, महाराष्ट्र

Photo of क्या आपने भारत के इन मशहूर जगहों पर स्काई डाइविंग का मज़ा लिया हैं, अगर नहीं? तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

अगर आप स्काई डाइविंग का सबसे रोमांच भरा अनुभव लेना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र की एंबी वैली का सफर कर सकते हैं। महाराष्ट्र का एम्बी वैली पुणे से काफी नज़दीक है और यह भारत का सबसे अच्छा स्काई डाइविंग स्पॉट माना जाता है। अगर आप एम्बी वैली से छलांग लगाते हैं तो यह आपके जीवन का सबसे यादगार जम्प होगा। आजकल एम्बी वैली में केवल 10,000 फीट टैंडम जम्प लिया जा सकता है। जो पर्यटक एम्बी वैली में स्काई डाइविंग करना चाहते हैं उनके लिए स्काई डाइविंग एक अच्छा विकल्प है।आप यहाँ डाइविंग 45 मिनट तक कर सकते हैं। यह 45 मिनट आप आसमान की ऊंचाई से अपनी जिंदगी के सबसे बड़े एडवेंचर का जी भरकर आनंद ले सकते हैं।

अगर आप यहाँ आना चाहते हैं तो पूरी ट्रेनिंग के साथ आएं, क्योंकि बिना ट्रेनिंग के ज्यादा ऊंचाई आपके लिए खतरा पैदा सकती है। तो जल्द ही आप यहाँ वीकेंड का प्लान ज़रूर बनायें। और इस रोमांचक एडवेंचर के जरिए आप प्राकृतिक खूबसूरती का भी आनंद लें।

मूल्य:-

सोमवार – गुरुवार 20, 000 रूपये।

शुक्रवार – रविवार – 25,000 रूपये।

गिरने की ऊंचाई- 10000 फीट।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह स्काईडाइविंग का आंनद लिया हैं। अगर हाँ! तो अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।