
केरल भारत का एक खूबसूरत समुद्र तटीय राज्य है जो अपने खूबसूरत बैकवाटर्स, शांत समुद्र तट और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। लेकिन आप सोच भी नहीं सकते कि इतने सुंदर प्रदेश में कोई डरावनी जगहें भी हो सकती हैं। सुनकर भले ही आपको हैरत हो, लेकिन केरल में कुछ ऐसी भयानक जगह हैं, जिनके बारे में अगर आप जान लें, तो इन जगहों के आसपास भी भटकने का साहस नहीं कर पाएंगे। ये खौफनाक जगहें केरल के अलग-अलग शहरों में हैं। भूत, प्रेत, आत्माओं से जुड़ा कोई न कोई ऐसा इतिहास रहा है कि आज इन जगहों पर जाने से लोग घबराते हैं। कहीं भूतों की महफिल सजती हैं, तो कहीं लोगों की रोने की आवाजें आज तक लोगों को डराती आ रही हैं।
आज के इस लेख में हम आपको केरल की ऐसी खौफनाक जगह के बारे में ही बताने जा रहे-
लक्कीदी गेटवे –

केरल के वायनाड जिले में स्थित, लक्कीदी गेटवे एक छोटा मार्ग और केरल की सबसे डरावनी जगहें में से एक है जहाँ से लोग रात में छोड़िये दिन में भी अकेले जाने से खौफ खाते है। इस सड़क से एक बेहद दिलचस्प और दर्दनाक कहानी जुड़ी हुई है जिसे सुनने के बेहद आप भी सहम उठेगे। इस भुतियाँ जगह से जुड़ी कहानी के अनुसार माना जाता है औपनिवेशिक काल में, एक ब्रिटिश इंजीनियर ने लक्कीदी को खोजने के लिए करिंथंदन नाम के व्यक्ति की मदद ली और खुद रास्ता खोजने का श्रेय पाने के लिए उसने करिधनंदन की हत्या कर दी और उसे इस स्थान पर दफ़न कर दिया। उसके बाद वह व्यक्ति उस ब्रिटिश इंजीनियर से बदला लेने के लिए भूत बनकर भटकने लगा। कई बार इस मार्ग से गुजरने वाला लोगो ने यहाँ कई प्रेतवाधित और असामान्य गतिविधियों का महसूस किया है जिसके बाद से करिधनंदन का भुत यहाँ होने का दावा किया जाने लगा।
कहा जाता है उससे छुटकारा पाने के लिए एक पुजारी की मदद भी ली गयी थी लेकिन उसके बाबजूद भी उस आत्मा को वश में नही किया जा सका और यह आत्मा आज भी यहाँ से गुजरने वाले यात्रियों को परेशान करती है।
बोनाकॉड बंगला –

जो लोग भुत प्रेत पर विश्वास नही करते हैं उन्हें एक बार इस बंगले में एक रात बिताने का चैलेंज दिया जाता है कई बार कुछ लोगो ने इस चैलेंज को पूरा करने का प्रयास भी किया लेकिन कोई इसे पूरा नही कर सका और जान बचा कर भगाने पर मजबूर हो गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है बोनाकॉड बंगला कितनी डरावनी जगहे हो सकती है।
दिन में तो जैसे तैसे ठीक है लेकिन अंधेरा होने के बाद, यह रामशकल हवेली पूरी तरह से भूत प्रेतों के वश में हो जाती है जो इसे केरल की भूतियाँ जगहें में से एक बना देती है। इस भुतियाँ हवेली के बारे में कहाँ जाता है की टिश शासन के दौरान, बंगला अपने विशाल चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध था। ऐसा कहा जाता है कि एक घातक रात में मालिक के छोटे बच्चों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद, दंपति वापस लंदन चले गए और यहाँ हेवली वीरान और सुनसान हो गयी। जिसके बाद यहाँ से रात में कांच तोड़ने और बच्चे के चीखने जैसी कई असामान्य घटनाएँ महसूस की गयी है जिसे बाद से इसे केरल की सबसे डरावनी जगहें के रूप में जाना जाने लगा।
त्रिचुर फारेस्ट –

ट्रेकिंग, कैंपिंग और जंगल सफारी जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस त्रिचुर फारेस्ट अपनी प्रेतवाधित गतिविधियों के लिए पूरे राज्य में चर्चा में बना हुआ है। यह एक मस्ती भरा स्थान है, लेकिन जैसी ही दिन ढलता है तो यह जंगल भूतियाँ गतिविधियों का केंद्र बन जाता है। जो लोग यहाँ साहसिक अनुभव के लिए आते हैं उन्होंने यहाँ कई असाधारण गतिविधियों को महसूस किया है जिसके बाद यहाँ पर्यटकों के काफी कम भीड़ देखी जाती है। यहाँ आने वाले लोगो के द्वारा बताई गयी कहनियों के अनुसार उन्होंने यहाँ एक सात साल का लड़के को देखा है जो एक दम से अदृश्य हो जाता है हालांकि इस भूत द्वारा किसी को परेशान की घटनाएँ सामने नही आई है।
सबरीमाला मंदिर –

इस जगह को एक डरावनी घर के रूप में नहीं बल्कि एक शानदार अलौकिक चमत्कार के रूप में चिह्नित किया जा सकता है। इस स्थान पर कुछ रहस्यमय और अलौकिक घटनाएं हुई हैं जिसने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आश्चर्यचकित करके रखा है। अनुयायियों का मानना है कि भगवान अयप्पा ने इस स्थान पर 14 जनवरी को एक दुष्ट राक्षस को हराया था। कथा के अनुसार, हर साल उसी दिन, राक्षसी आकृति मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करती है, लेकिन भगवान अयप्पा इसे हरा देते हैं। यह सिलसिला हर साल जारी रहता है, और हर बार भगवान अयप्पा को जीत मिलती है, जिसके बाद आकाश में एक दिव्य रौशनी दिखे जाने का दावा किया जाता है।
करियावट्टोम कैंपस रोड –

करियावट्टोम कैंपस रोड केरला एक और प्रेतवाधित जगह है। ऐसा कहा जाता है कि इसके आसपास के क्षेत्र में एक हिमवतीतालाब है, जिसका नाम उस लड़की के नाम पर रखा गया, जिसने तालाब में आत्महत्या की थी। इस सड़क पर लोगो ने एक सामान्य व्यक्ति की ऊँचाई को दोगुना करने वाले भूत की झलक देखने का दावा किया है। जिसके बाद से यहाँ सनसनी फ़ैल गयी है और लोगो ने यहाँ जाना काफी हद तक कम कर दिया है। जबकि रात के समय में तो यहाँ जाना तो मौत के मुह में जाने के बराबर माना जाता है। यदि आप रात के समय यहाँ आते है तो बहुत किस्मत वाले होगे तो किसी अन्य व्यक्ति को यहाँ देख सकगें।
कोलम में रोता हुआ भूत –
क्या कभी आपने सोचा है यदि आप किसी नए घर में शिफ्ट हुए है और उस घर के कमरों से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे जबकि वास्तव में उन कमरों में कोई भी ना हो ? सोचिये या कितना डरावना हो सकता है। ठीक इसी तरह की एक घटना कोलम के घर में हो चुकी है जिसके बाद उस घर को केरल की डरावनी जगहें के रूप में जाना जाने लगा। जी हाँ कहा जाता है इस घर में एक फैमली रहने आई थी एक नए घर में चला गया, और उसी रात उन्होंने अलग-अलग कमरों से एक रोते हुए बच्चे की आवाज़ सुनी। उन्होंने इसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आवाज अलग-अलग कमरों से आने लगी।
पेरंडूर नहर –
पेरंडूर नहर केरल की सबसे भूतियाँ जगहें में से एक है और यदि आप किसी भूत के साथ मुठभेड़ करना चाहते हैं, तो आपको इसका दौरा करना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार माना जाता है कई सालों पहले वधुथला मथाई ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद भगवान राजा एडापल्ली के आदेश पर उसे इस नहर के पास फांसी पर लटका दिया गया था। जिसके बाद यह जगह प्रेतवाधित गतिविधियों का केंद्र बन गयी है, स्थानीय लोगों ने इस नहर के पास कई असामान्य गतिविधियों को महसूस भी किया है। इसके बाद से इस नहर के आसपास लोगो का गुजरना बिलकुल ना के बराबर हो गया कोई अनजान व्यक्ति ही इस नहर से गुजरने की हिम्मत कर सकता है।
मॉरिस बंगला –

केरल की सबसे डरावनी जगहें में शामिल मॉरिस बंगला एक और ऐसी डरावनी जगहे है जिसने असामान्य घटनाओं और प्रेतवाधित गतिविधियों के कारण लोगो के रोंगटे खड़े कर दिए है। मॉरिस बंगला ब्रिटिश शासन के दौरान, एक अंग्रेज की शानदार हवेली थी। माना जाता है की मॉरिस ने अपने पिता की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली थी। जिसके कुछ समय बाद से ही इस हेवली के अन्दर कई अजीबोगरीब और डरावनी गतिविधियां घटित होने लगी। हवेली के आसपास से गुजरने वाले लोगो ने अजीब अजीब सी आवाजें और कई असामान्य गतिविधियां महसूस की है।