पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें

Tripoto
21st Nov 2020
Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav
Day 1

क्या आपको भूतिया और डरावनी जगहों पर जाना पसंद है? अगर हां तो पुणे शहर में आपके लिए ऐसे बहुत से अनुभव छुपे हैं जो आपका दिल दहलाने के लिए काफी हैं। महलों से लेकर थियेटर और कब्रस्तानों तक कई जगहों पर भूतों ने डेरा डाल रखा है। पूरे शहर में भयानक और अजीब घटनाओं के किस्से मशहूर हैं।

वो लोग जिनमें ऐसी भयानक जगहों के बारे में सुनते ही जोश बढ़ जाता है, उनको पुणे में जरा भी निराशा नहीं होगी। तो अब भानगढ़ के किले की कहानियों से आगे बढ़िए और हमारे साथ पुणे के खून जमा देने वाले डर के सफर पर चलिए।

1. शनिवारवाड़ा- पुणे की सबसे डरावनी जगह

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

जो जगह अपने लोगों के साथ हुए बेइंतेहां धोखे और दर्द के लिए जानी जाती हो, उस जगह पर आप किसकी उम्मीद कर सकते हैं? रात होते ही कुछ डरावनी और भूतिया घटनाओं की! शनिवारवाड़ा किला इसी उम्मीद पर खरा उतरता है, और पुणे की सभी डरानवी जगहों में सबसे ऊपर आता है।

किले की आलीशान इमारत देखकर आपको अंदाजा भी नहीं लगेगा कि इसके भीतर कितने रहस्य छुपे हैं। अगर पुणे के लोगों की मानें तो यहां एक नौजवान राजकुमार नारायण राव पेशवा का भूत बसता है, जिसे बहुत बेरहमी से मार दिया गया था। उसके आखिरी शब्द- काका मला वाच्या (चाचा मुझे बचाओ), आज भी कभी-कभी पूर्णिमा के दिन सुने जा सकते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, लोग ये भी कहते हैं कि एक बार किले में भयानक आग लगी थी, जिसकी वजह कभी पता नहीं लग पाई। इस आग में जिन लोगों की जान गई उनकी आत्माएं भी इस किले में भटक रही हैं। तो घड़ी में जब शाम के छ: बज जाएं तो यहां तभी आइयेगा जब आपका दिल डर से मुलाकात करने को तैयार हो।

2. सिंबायोसिस-विमान रोड- पूनम की रात में डर वाली सड़क

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

पुणे की ये जानीमानी यूनिवर्सिटी विमान रोड के आखिरी छोर पर है। हमें यकीन है कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस सड़क पर भी कुछ रहस्यमयी और अजीब घटनाएं घटती होंगी।

अक्सर शाम में यहां खाली और सुन-सान जगहों पर कुत्ते बेवजह भोंकना शुरू कर देते हैं। यहां के लोग नए रेजिडेंट्स, और स्टूडेंट्स को सलाह देते हैं कि वो आधी रात के बाद इस सड़क से गुजरने से बचें, खासतौर पर पूर्णिमा के दिन क्योंकि इसी दिन आत्माएं सबसे ज्यादा ताकतवर होती हैं।

तो अगली बार जब आप सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी के आस-पास से गुजरें तो ध्यान रखें कि रास्ते पर आत्माएं भी मिल सकती हैं।

3. विक्टरी थिएटर- डरावनी हंसी जो होश उड़ा देगी

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

इस सिंगल स्क्रीन थियेटर में कुछ ऐसा है जो आपको बीते दौर में वापस ले जाएगा। अगर आप अभी भी सिनेमा-हॉल के फैन हैं, तो पुणे के विक्टरी थियेटर के बारे में एक डरावनी कहानी आपके लिए है। पर पहले एक चेतावनी। ये जगह पुणे की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। ये एक भूतिया बिल्डिंग में स्थित है। स्टॉल्स में पड़ी टूटी-फूटी कुर्सियां हों या कॉरिडोर के सन्नाटें में होतीं खौफनाक घटनाएं, इस थिएटर में दिल दहलाने वाली हर चीज मौजूद है। दिन में तो हर चीज सामान्य, खुश और चहल-पहल से भरपूर नजर आती है, मगर रात में, अजीब-ओ-गरीब घटनाएं होनें लगती हैँ। डरावनी हंसी की आवाजें, कुर्सियों पर जोर-जोर से ठकठकाने की आवाजें, आधी रात वाले शो के बीच आपके रौंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं।

4. च्वाइस होस्टल- डरावने रतजगों के कमरे

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

क्या कभी ऐसे ब्वायज होस्टल के बारे में सुना है जहां भूत बसते हों? कारवे रोड का ये ब्वायज होस्टल ऐसी ही जगह है जहां हर लड़के के सबसे डरावने सपने सच होते दिखाई देते हैं। वैसे तो हर शाम को यहां भयानक घटनाएं घटती हैं, पर शनिवार की शाम सबसे डरावनी होती है।

यहां रहने वाले कई लड़कों ने बताया है कि यहां रात के वक्त अक्सर लाल साड़ी में एक औरत कॉरिडोर में चलती दिखाई देती है। और हां, उसके हाथ में एक मोमबत्ती भी होती है। सुनने में ये किसी पुरानी हिंदी फिल्म के सीन की तरह लगता है ना? लोग तो ये भी कहते हैं कि सोते और नहाते वक्त भी भूत उनके साथ रहते हैं।

हालांकि ये भूत खतरनाक नहीं है। वो बस अपने उदास चेहरे के साथ किसी चीज की तलाश में घूमती रहती है। लोग कहते हैं कि यहां पास में एक औरत को मार दिया गया था, ये उसी औरत का भूत है।

5. सिन्हगढ़ का किला- बच्चों के ठहाकों की डरावनी आवाजें

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

ये आलीशान किला, प्रेमी कपल्स का लवर प्वाइंट और वीकेंड में घूमने की जगह ही नहीं हैं बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। बीते दौर की एक खास निशानी, ये किला आत्माओं और भूतों के लिए भी मशहूर है।

इस किले पर एक बड़ा युद्ध लड़ा गया था। ये किला कई लोगों की मौत का गवाह है।और यही वजह है कि यहां के लोग इस जगह को भूतिया और रहस्यमई घटनाओं का केंद्र मानते हैं, और कई लोगों ने यहां अजीब तरह की चीखें सुनने की बात कबूल की है।

लोगों की माने तों यहां तलवारों के टकराने और लोगों के चीखने की ऐसी आवाज़ें आती हैं जैसे अभी भी यहां युद्ध चल रहा हो। तो अगर आपको ऐतिहासिक इमारतों और भूतिया घटनाओं दोनों के रहस्यों को जानने का शौक है तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सटीक है। बस रात के बाद बच्चों के डरावने ठहाकों की आवाजों से बचकर रहिएगा।

6. दी हॉनेटेड हाउस, एम जी रोड- डर का घर

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

किसी पोपुलर रोड पर एक बंगला जो सालों से बंद पड़ा हो। आपको अंदाज़ा लगाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा कि ये जगह आत्माओं की पसंदीदा जगह हो सकती है। रेजिडेंसी रोड पर ये बंगला भी कुछ ऐसा ही है। लोगों की मानें तो यहां एक बूढ़ी औरत की आत्मा भटक रही है।

आधी रात के बाद यहां चीखने की और जोर-जोर से हंसने की भयानक आवाजें आती हैं। पेड़ों के पीछे छिपा ये बंगला बिल्कुल हॉरर फिल्मों की तरह ही है। बस एक बात का ख्याल रखिए, इस बंगले में अपने दम पर ही जाइये क्योंकि लोगों की मानें तो ये बूढ़ी बहुत अच्छे से आपका स्वागत नहीं करेगी।

किसी घर में एक जवान लड़की का कत्ल कर दिया जाए तो वहां उसकी आत्मा का होने का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं। ये मकान इसी के चलते पुणे की सबसे डरावनी जगहों में से एक है, और कोई भी सूरज ढलने के बाद यहां जाने की हिम्मत नहीं करता।

इधर-उधर बिखरा फर्नीचर, जगह-जगह मकड़ियों के जाले, इस मकान में ऐसा बहुत कुछ है जो देखते ही आपकी रूह को कँपकंपा देगा। ऊपर से उस लड़की के कत्ल की कहानी इस डर को दोगुना कर देती है और यहां हो रही भूतिया घटनाओं पर यकीन करने पर मजबूर कर देती है। कहते हैं कि उसकी आत्मा अभी भी भटक रही है और एक सवाल का जवाब तलाश रही है कि क्यों इतनी कम उम्र में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

7. होल्कर ब्रिज- इसे पार करना मना है

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

अगर आप लॉंग ड्राइव पर निकले हैं तो अठारहवीं सदी में महादेव राव होल्कर द्वारा बनाया गया ये ब्रिज शायद आपके लिए सबसे डरावना साबित हो सकता है। पुणे के लोग रात के वक्त यहां से गुजरने में कतराते हैं, और कहानियां सुनकर लगता है कि वो सही ही करते हैं।

बीते कुछ सालों में, यहां बहुत सी रहस्यमयी मौतों की घटनाएं हुई हैं। जो लोग इस ब्रिज से जिंदा वापस आए हैं वो दावा करते हैं कि उन्होंने यहां कुछ अजीब-ओ-गरीब घटनाओं को महसूस किया है।

कभी डरावनी तस्वीरे, तो कभी होश उड़ा देने वाली आवाजें, यकीकन इस ब्रिज को पार करना मना है।

8. खड़की वॉर सेमेटरी- सैनिकों की डरावनी चीखों का कब्रस्तान

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

कब्रस्तान और भूतिया घटनाओं का संबंध एकदम सीधा है और पुणे की खड़की वॉर सेमेटरी इससे बिल्कुल य्गल नहीं है। जहां मुर्दे शांती में सो रहे होते हैं, वहीं उनके फिर जग जाने की भी कहानियां आम हैं।

यहां ऐसे सैनिकों को दफ्न किया गया है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। ये कब्रस्तान दिन में जितना खतरनाक लगता है, रात में उतना ही भयानक हो जाता है। लोगों ने यहां रात में सैनिकों के चीखने की डरावनी आवाजें सुनने का दावा किया है।

एक और दिल दहला देने वाली बात लोग बताते हैं। अगर कोई गलती से यहां किसी कब्र पर पांव रख दे तो उसे अपने पांव पर एक थप्पड़ लगता हुआ महसूस होता है।

ध्यान रहे- दिन के वक्त इस कब्रस्तान की खूबसूरती इसे फोटोग्राफी के लिए एक शानदार जगह बना देती है।

9. चन्दन नगर- डॉल वाली लड़की का भूत

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

अगर फिल्मों में भूतों का डर और डॉल्स की खूबसूरती साथ आकर आपको डरा सकती है तो ये डर पुणे के चन्दन नगर में हकीकत में बदल सकता है।

यहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि कई बार उन्होंने सफेद फ्रॉक में एक बच्ची की आत्मा को देखा है जिसके हाथ में डॉल होती है। अक्सर लोग इसके डर के चलते रात बारह बजे के बाद अपने घर से निकलने में कतराते हैं।

कई लोगों का तो ये भी कहना है कि अगर आप उस लड़की के करीब से गुजरें तो वो आपके बिल्कुल पास आकर जोर से चिल्लाती है। पर इस बच्ची के भूत बनने की वजह क्या है? कहा जाता है कि ये बच्ची एक कंस्ट्रकशन साइट से गिर गई थी और उसकी मौत हो गई थी, और तब से उसकी आत्मा मंडरा रही है।

10. दी मैंशन – भटकती बूढ़ी औरत का बंगला

Photo of पुणे की दस भूतिया जगहें: कमजोर दिल वाले यहां जाने की भूल ना करें by Smita Yadav

क्या आपने पुणे की भूतिया जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।