ये टूरिस्ट स्पॉट्स दुनिया के सबसे भूतिया स्थान माने जाते हैं, आप चाहें तो विश्वास न करें, बस सावधान!

Tripoto
Photo of ये टूरिस्ट स्पॉट्स दुनिया के सबसे भूतिया स्थान माने जाते हैं, आप चाहें तो विश्वास न करें, बस सावधान! by Nikhil Vidyarthi

दुनिया भर में प्रसिद्ध इन पर्यटन स्थलों को बहुत डरावना माना जाता है। इन टूरिस्ट स्पॉट्स को दुनिया का सबसे भूतिया स्थान माना जाता है। दुनिया के बहुत डरावनी लेकिन प्रसिद्ध पर्यटन स्थल - डरावनी कहानियों और प्रेतवाधित स्थानों के साथ जरूर किसी तरह का रोमांच जुड़ा होता है। यही कारण है कि कई कथित रूप से प्रेतवाधित स्थान लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी हैं। यदि आप साहसिक कामों को करने के शौकीन हैं और अपने साहसिक पक्ष को आजमाना चाहते हैं, तो इन स्थानों की पड़ताल कर लें। इन्हें दुनिया का सबसे प्रेतवाधित जगहों में से माना जाता है। 

1. भानगढ़ किला, भारत (Bhangarh Fort, Rajasthan, India)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of Bhangarh fort, Bhangarh by Nikhil Vidyarthi

भारतीय राज्य राजस्थान का यह विध्वस्त शहर भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है। इसे 17 वीं शताब्दी में शापित होने के बाद छोड़ दिया गया था, और इसमें कई डरावनी कहानियां हैं, जो घमंड और प्रतिष्ठा से जुड़ी हैं। कथित तौर पर, आगंतुक दिन में इस जगह की यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सूरज डूबने के बाद किसी को भी इसके अंदर जाने की अनुमति नहीं है। खबरों की मानें तो यहां कई अलौकिक गतिविधियां महसूस की जाती हैं।

2. कोलिज़ीयम, रोम (The Coliseum, Rome, Italy)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of Colosseum, Roma by Nikhil Vidyarthi

यह दुनिया का लोकप्रिय और प्रतिष्ठित संरचनाओं से एक है। इस भव्य संरचना का इस्तेमाल सम्राट टाइटस (Emperor Titus) के शासन काल में मनोरंजन और खेल के लिए किये जाने वाली लड़ाईयों की जगह के रूप में की जाती थी। जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। कैदियों और ग्लैडीएटरों ने यहां अपने भयानक अंत का सामना किया, जबकि कुछ को शेरों ने मार डाला। यहां नियमित रूप से जानवरों का भी कत्लेआम किया जाता था और ऐसा माना जाता है कि कोलिज़ीयम के नीचे की तहखाना लंबे समय से प्रेतवाधित है। कहा जाता है यहां स्पष्ट रूप से तलवारों को आपस में टकराते हुए भी सुना जाता है, इसलिए जाएं तो सावधान रहें!

3. प्रेडजामा कैसल, स्लोवेनिया (Predjama Castle, Slovenia)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of Predjama Castle, Postojna by Nikhil Vidyarthi

वर्ष 1274 में बना यह गुफा महल एक डरावना स्थल है जो लंबे समय से साहसिक घुमक्कड़ों को लुभाने में कामयाब रहा है। इस भव्य संरचना का इस्तेमाल, नाइट एराज़ेम लुएगर अपने निवास स्थान के रूप में करते थे। जो टाइटस के शाही गवर्नर निकोलज लुएगर के पुत्र थे। अभिलेखों के अनुसार, राजा को उसके ही नौकरों द्वारा महल के अंदर मार दिया गया था, यही कारण है कि महल को अब उसकी आत्मा द्वारा प्रेतवाधित माना जाता है।

4. कासा लोमा, कनाडा (Casa Loma, Canada)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of Casa Loma, Toronto by Nikhil Vidyarthi

गॉथिक शैली का यह महलनुमा घर वर्ष 1914 में बनकर तैयार हुआ था। कथित रूप से इस महल में कई भूतों के देखे जाने की सूचना मिली है। कई गलियारों और गुप्त मार्गों से भरे इस महल को मूल महल के मालिकों, सर हेनरी पल्लट (Sir Henry Pallat) और उनकी पत्नी लेडी मैरी की आत्माओं द्वारा प्रेतवाधित माना जाता है।

5. ग्रैंड कैन्यन, एरिज़ोना (The Grand Canyon, Arizona)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of The Grand Canyon National Park Foundation, Flagstaff by Nikhil Vidyarthi

बहुत से लोगों और विशेषज्ञों का मानना है कि भव्य और दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक, ग्रांड कैन्यन प्रेतवाधित हो सकता है। ऐसी बात सुनने को मिलती है कि रात के समय, यह स्थान शांत हो जाता है। कथित तौर पर यहां के लोगों ने भूतों को इस स्थान पर घूमते देखा है। इससे जुड़ी सबसे प्रसिद्ध मुककथा  'वांडरिंग वुमन' का है। जिसके बारे में माना जाता है कि वह अपने परिवार की तलाश में भटक रही थी और 1920 के दशक में लंबी हाइकिंग करने के दौरान मृत्यु हो गई थी।

6. एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड (Edinburgh Castle, Scotland)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of Edinburgh Castle, Edinburgh by Nikhil Vidyarthi

अपनी 900 वर्षों के चौंकाने वाले इतिहास के साथ, यह महल कभी एक सैन्य किले के रूप में आता था। यह स्थान कितनी ही फांसी की सजा और हमले का साक्षी बन इतिहास के पन्नों में दफ्न है। अभिलेखों के अनुसार, इसका इतिहास कम-से-कम 12वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ हो सकता है। इसे अपसामान्य घटनाओं वाले स्थान के रूप में चिन्हित और संदर्भित किया जाता है। एक शोध के दौरान 200 लोगों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने अपसामान्य गतिविधि के संकेतों की जांच के लिए इसके मार्ग और कक्षों का पता लगाया। इनमें से आधे से अधिक लोगों को कुछ-न-कुछ अजीब अनुभव होता रहा।

7. चीन की महान दीवार (The Great Wall of China)

फोटो क्रेडिट: iStock

Photo of Great Wall of China, Beijing by Nikhil Vidyarthi

यह निस्संदेह पृथ्वी पर सबसे शानदार मानव निर्मित संरचनाओं में से एक है! लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महान संरचना को भूतिया भी माना जाता है। अगर हम इतिहास के रिकॉर्ड पर जाएं, तो इस शानदार संरचना के निर्माण के दौरान लगभग 20 लाख श्रमिकों ने अपनी जान गंवाई थी। शायद यही वजह है कि कुछ पर्यटकों ने यहां भूत देखे जाने की बात कही होगी। ऐसी खबरें थीं कि कई लोगों ने यहां मतली और सिरदर्द का अनुभव किया है, वहीं कुछ ने यहां किसी समूह के पैदल चलने की आवाज भी सुनी है।

आप इन भूतिया जगहों पर डर महसूस करने जा रहे हैं, साहस नहीं जज़्बा ले कर बस थोड़े सावधान रहिएगा!

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, आप इंस्टाग्राम पर जुड़ कर बता सकते हैं।

आप भी अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँट सकते हैं, क्लिक करें