पणजी के आसपास क्या घूमे?

Tripoto
8th Jan 2022

गोवा राज्य संग्रहालय

किसी भी प्रदेश की अगर संस्कृति जाननी हो तो सबसे बढ़िया विकल्प है संग्रहालय। पणजी के मुख्य बस अड्डे से पीछे की तरफ जाओ तो पट्टो प्लाजा पड़ता है। यही गोवा का राज्य संग्रहालय देखने को मिलता है। यहाँ गोवा के इतिहास एवम लोकजीवन की झांकी देखने मिलती है। बच्चो के लिए यह जगह बहुत ही जानकारी पूर्ण है। गोवा आए हो और पणजी ठहरे हो तो यह जगह एक बार तो बिलकुल देखनी चाहिए।

Photo of Goa State Museum by Sonali Panagale
Photo of Goa State Museum by Sonali Panagale
Photo of Goa State Museum by Sonali Panagale

फोंटेन्हास की मशहूर गलियां

संग्रहालय देखने के बाद चौराहे  से थोड़ी देर बाए तरफ चलो तो एक छोटासा पूल मिलता है। वह पूल पार करो तो आपको एक अलग ही दुनिया में आने का अनुभव होगा। रंगबिरंगे घर और  उनका वास्तुस्थापत्य देख लगता है जैसे किसी परी कथा में आए हो। यहां लोग खास फोटोग्राफी के लिए आते है। फोटो देख लगता है किसी पुर्तगाल के गांव में खींचे गए हो। अगर आप पणजी जाओ तो यहाँके गलियोकी सैर जरूर करनी चाहिए। बहुत सारे घर होटल में रूपांतरित हुए है तो अगर आप चाहो तो आप इन गलियों में रहने का आनंद भी ले सकते है।

Photo of Fontainhas Popular Street by Sonali Panagale
Photo of Fontainhas Popular Street by Sonali Panagale
Photo of Fontainhas Popular Street by Sonali Panagale

पणजी फेरी टर्मिनल

चर्च के दर्शन के बाद मुख्य महामार्ग पे आओ तो मांडवी नदी के दर्शन होंगे। यहां से आपको पणजी फेरी टर्मिनल के लिए पूछना है। यहां से नदी के दूसरे किनारे पे बसे बेतिम गांव जाने के लिए फेरी बोट चलती है जिसमे से स्कूटर और कार भी स्थलांतरित की जाति है। आप बिना कोई शुल्क दिए इस फेरी से दूसरी ओर और फिर वापस पणजी आ सकते हो। मुझे लगता है के ये मुफ्त का अनुभव हर किसीने जरूर लेना चाहिए।

Photo of Panaji Ferry Terminal by Sonali Panagale
Photo of Panaji Ferry Terminal by Sonali Panagale
Photo of Panaji Ferry Terminal by Sonali Panagale

मीरामार बीच

उसी मुख्य रास्ते पे मीरामार जाने वाली कई बस चलती रहती है। कोई भी एक बस पकड़ के आप मीरामार बीच जा सकते हो और आपकी शाम समुद्रतट पे बिता सकते हो। यहां काफी चहल पहल देखने मिलती है । अगर आपके साथ बच्चे है तो बीच के दूसरी तरफ बने सायंस सेंटर भी जा सकते है।

Photo of Miramar by Sonali Panagale
Photo of Miramar by Sonali Panagale
Photo of Miramar by Sonali Panagale

ओल्ड गोवा चर्च

डोना पौला से फिर से पणजी में स्थित मुख्य कदंबा बस अड्डे पे लौट के आप यहां से ओल्ड गोवा के लिए दूसरी बस से जा सकते हो। ओल्ड गोवा में सैलानियोका तांता लगा रहता है। यह पोर्तुगिजोकी पूर्व राजधानी मानी जाती है जो बाद में पणजी ले जाई गई। यहां पे बेसिलिका ऑफ बॉम जीजस और से कैथेड्रल ये मुख्य वास्तु विशेष देखने मिलते है। यहां पे संत फैंसिस जेवियर जी के शरीर के अवशेष रखें गए है जो आज भी अबाधित है। इसी चर्च के पीछे संत ऑगस्टीन चर्च के अवशेष है जिसमे एक मीनार के अलावा कुछ खास नहीं बचा पर फिर भी जिन्हे इतिहास में रुचि है उन्होंने यहां जरूर भेट देनी चाहिए।

Photo of Old Goa church by Sonali Panagale
Photo of Old Goa church by Sonali Panagale
Photo of Old Goa church by Sonali Panagale

गोवा एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई जाना चाहता है। यहां के समुद्रतट, यहां की संस्कृति और यहां का आहार गोवा को भारत के और राज्योसे अलग बनाता है। गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है जिसकी राजधानी का शहर है पणजी। आज मैं आपको पणजी शहर के आसपास घूमने लायक जगहों की जानकारी दूंगी।

मारुति मंदिर

इन्ही गलियों से होकर उत्तर की तरफ चलते रहो तो अल्टीनो के पहाड़ दिखते है। पहाड़ोपे एक भव्य मारुति मंदिर बना है। उपर जाने के लिए सीढियोंकी व्यवस्था है। शुरुवात में ही बड़ा प्रवेशद्वार है। पहाड़ के बगल में ही पानी का कुंड है जहा पैर धोनेकी व्यवस्था है। उपर से पणजी शहर का बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। गोवा के अनूठे मंदिर स्थापत्य की छबि यहां देखने मिलती है।

Photo of Maruti Temple by Sonali Panagale
Photo of Maruti Temple by Sonali Panagale
Photo of Maruti Temple by Sonali Panagale

इमैक्यूलेट कंसेप्शन चर्च

मंदिर से होके मुख्य रास्ते पे आओ तो बाए मुड के सीधे चलने पर आपको गोवा का सुप्रसिद्ध इमैक्यूलेट कंसेप्शन चर्च दिखाई देता है जिसे कई हिंदी फिल्मों में भी दर्शाया गया है जैसे जोश , एक था विलन और कई अन्य। यह चर्च पहाड़ पे स्थित है और ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियां है जहा अक्सर सैलानियोके जत्थे फोटो खिंचवाने के लिए उमड़े पड़े मिलते है। अगर आप गोवा आए है तो यहां पे एक फोटो तो बनती है।

Photo of Immaculate Conception Church by Sonali Panagale
Photo of Immaculate Conception Church by Sonali Panagale
Photo of Immaculate Conception Church by Sonali Panagale

डोना पाउला

मीरामार घूम लो तो आगे की बस पकड़के डोना पाउला जा सकते है। डोना पौला एक प्रसिद्ध प्रेक्षणीय स्थल है । यहां फिल्म एक दूजे के लिए फिल्म की शूटिंग हुई थी, इसके अलावा सिंघम और अन्य फिल्मों में भी इसको दर्शाया गया है। कई बार यहां डॉल्फिन भी देखे गए है। यह जगह काफी रूमानी मानी जाती है क्युकी यहां डोना पाउला नामक प्रेमी युगुल ने प्यार की खातिर पहाड़ से पानी में कूद के खुदकुशी कर ली थी। उपर से समुद्र का विहंगम दृश्य दिखता है।

Photo of Dona Paula Beach by Sonali Panagale
Photo of Dona Paula Beach by Sonali Panagale
Photo of Dona Paula Beach by Sonali Panagale

तो ये थी गोवा की राजधानी पणजी के आसपास कम बजेट में घूमने लायक कुछ जगह जहा आप पणजी कदंब बस स्थानक से कुछ तो पैदल और कुछ तो कम से कम दस रुपए टिकट में आ जा सकते हो। जो लोग गोवा जा चुके हो उनके लिए ये जानकारी शायद आम होगी। पर जो लोग अभी तक गोवा नही गए पर कम बजेट में गोवा घूमना चाहते है उनके लिए ये जानकारी फायदेमंद होगी। आशा करती हूं के आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसेही और आर्टिकल्स के लिए मुझे फॉलो करे। मेरी हौसला अब्जाई के लिए पोस्ट को लाइक करे। कुछ सुझाव, कुछ प्रश्न हो तो कमेंट करे, धन्यवाद 🙏

Further Reads